HTET Syllabus 2021 In Hindi : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसे HTET के नाम से जाना जाता है, इस परीक्षा के तहत सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में कक्षा 1 से कक्षा 8 और पीजीटी व्याख्याता के पदों पर नियुक्ति की जाती है।
हरियाणा प्रदेश के युवा जो शिक्षक बनने का ख्याब देख रहे हैं, उनके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में आज हम इस लेख के जरिये HTET Syllabus 2021 In Hindi तथा HTET Exam Pattern के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें, तथा अंतिम मेधा सूची तक पहुंच सकें।
HTET Syllabus Hindi – संक्षिप्त विवरण
- परीक्षा का नाम : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021
- परीक्षा बोर्ड का नाम : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा
- पद का नाम : शिक्षक पात्रता परीक्षा
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
- लेख का नाम : HTET Syllabus 2021 In Hindi
- आधिकारिक वेबसाइट : http://www.bseh.org.in/
HTET Selection Process
यदि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयन की बात करें तो इसके लिए आपको दो चरणों से गुजरना होगा –
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
यदि आप इन दो चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपको अंतिम मेधा सूची के अनुसार चयनित किया जाएगा।
HTET Exam Pattern
HTET Exam Pattern निम्नानुसार है –
- HTET के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा।
- परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- प्रश्न पत्र की भाषा द्विभाषी होगी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगी।
- परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन प्रकार (पेन-पेपर आधारित) में किया जाएगा
नीचे आप HTET Exam Pattern को सारणी की मदद से और भी बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
HTET Exam Pattern For Primary Teacher (PRT)
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा (हिंदी 15 MCQs & अंग्रेजी 15 MCQs) | 30 | 30 |
सामान्य अध्ययन | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण विज्ञान | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
HTET Exam Pattern For Trained Graduate Teacher (TGT)
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा (हिंदी 15 MCQs & अंग्रेजी 15 MCQs) | 30 | 30 |
रीजनिंग -10, संख्यात्मक योग्यता -10, हरियाणा जनरल नॉलेज -10 | 30 | 30 |
विशेष विषय | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
HTET Exam Pattern For Post Graduate Teacher (PGT)
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा (हिंदी 15 MCQs & अंग्रेजी 15 MCQs) | 30 | 30 |
रीजनिंग -10, संख्यात्मक योग्यता -10, हरियाणा जनरल नॉलेज -10 | 30 | 30 |
विशेष विषय | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
HTET Syllabus In Hindi
नीचे हम आपको HTET Syllabus 2021 In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, इसके अलावा इसके पीडीएफ और ज्यादा जानकारी के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
HTET Syllabus For Primary Teacher (PRT)
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- शिक्षण का शैक्षिक मनोविज्ञान
- 6-11 वर्ष की आयु समूह के लिए प्रासंगिक सीखना
- विविध शिक्षार्थियों की विशेषताओं और जरूरतों को समझना
- शिक्षार्थियों और विशेषताओं के साथ सहभागिता
- सीखने के एक अच्छे सूत्रधार की योग्यता
- मात्रात्मक रूझान
- मानसिक और तर्क क्षमता
- हरियाणा राज्य के संबंध में सामान्य ज्ञान
- गणित (I – V तक)
- पर्यावरण अध्ययन
HTET Syllabus For PGT & TGT
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र।
- शिक्षण का शैक्षिक मनोविज्ञान।
- 6-11 वर्ष की आयु समूह के लिए प्रासंगिक सीखना
- विविध शिक्षार्थियों की विशेषताओं और जरूरतों को समझना।
- शिक्षार्थियों और विशेषताओं के साथ सहभागिता।
- सीखने के एक अच्छे सूत्रधार की योग्यता।
- मात्रात्मक रूझान।
- मानसिक और तर्क क्षमता।
- हरियाणा राज्य के संबंध में सामान्य ज्ञान।
- भाषाएँ (हिंदी और अंग्रेजी): (6-11 वर्ष की आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक शिक्षा का माध्यम)
- विशिष्ट विषय (स्कूल शिक्षा हरियाणा बोर्ड द्वारा VI-X कक्षाओं के लिए निर्धारित विषय के पाठ्यक्रम)
HTET Syllabus In Hindi के लिए Minimum Qualifying Marks / Passing Marks
HTET की परीक्षा में सफल होने के लिए आपको निम्नलिखित प्रतिशत अंको की जरूरत होगी –
श्रेणी | न्यूनतम क्वालीफाईंग मार्क्स | न्यूनतम क्वालीफाईंग मार्क्स(150 में से) |
जनरल/अनारक्षित | 60% | 90 |
SC/ST/PwD | 55% | 82 |
SC/ST/PwD दूसरे राज्यों के | 60% | 90 |
HTET Syllabus PDF
अगर आप HTET Syllabus 2021 In Hindi का PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए HTET की आधिकारिक वेबसाइट – https://bseh.org.in पर विजिट कर सकते हैं।
HTET Syllabus In Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा जिसे BSEH भी कहा जाता है, हर साल HTET सिलेबस जारी करता है।
प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जिन्हें MCQ के रूप में भी जाना जाता है। प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प होंगे और आपको चार विकल्पों में से एक का चयन करना होगा।
तीनों स्तरों के लिए HTET परीक्षा 150 मिनट की अवधि की है।
आशा है आपको HTET Syllabus In Hindi तथा HTET Exam Pattern के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही शानदार जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट सरकारी अलर्ट को बुकमार्क कर सकते हैं।