HSSC Haryana TGT Syllabus In Hindi: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के कुल 7471 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है, ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के तहत चयनित उम्मीदवार लेक्चरार के पद पर चयनित होते हैं.
आज हम इस लेख के जरिए HSSC Haryana TGT Syllabus In Hindi और इसके HSSC Haryana Exam Pattern के बारे में जानकारी देंगे, जिसकी मदद से आप इस परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी तथा उम्मीदवार इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे, और इस भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद वे इस पद पर चयनित हो सकते हैं.

HSSC TGT परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | हरियाणा टीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
पद का नाम | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) |
पदों की संख्या | 7471 पद |
लेख का नाम | Harayana TGT Syllabus In Hindi |
वेतनमान | 9300-34800/- रुपये (ग्रेड पे 4600/- रुपये) |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा और अनुभव |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hssc.gov.in/ |
HSSC TGT Selection Process 2023
HSSC TGT चयन प्रक्रिया के चरणों की बात करें तो वे निम्नलिखित हैं-
- ऑनलाइन परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
HSSC Haryana TGT Exam Pattern की जानकारी
HSSC TGT Exam Pattern की जानकारी नीचे दी गई है, इसका अध्ययन करने से आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में आसानी होगी-
विषय | अंक |
Written Examination | 90 |
Socio-Economic Criteria और अनुभव | 10 |
लिखित परीक्षा में कुल 90 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे, तथा Socio-Economic Criteria और अनुभव का वेटेज 10 अंको का है, नीचे आप अंक और विषयों का वेटेज देख सकते हैं।
विषय | अंक प्रतिशतता |
सामान्य जागरूकता, तर्क, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित विषय | 75% |
हरियाणा का इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति, आदि | 25% |
कुल अंक | 90 |
HSSC Haryana TGT Teacher Syllabus 2023
नीचे हमने सब्जेक्ट / टॉपिकवाइज HSSC TGT Teacher Syllabus In Hindi जानकारी दी है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें एक बार इस सिलेबस का अध्ययन जरूर करना चाहिए।
सामान्य अध्ययन
खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, भारतीय संविधान, सामान्य राजनीति, सामान्य विज्ञान, पुस्तकें और लेखक, करंट अफेयर्स, वैज्ञानिक अनुसंधान, पुरस्कार-राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय, भारतीय भाषाएँ, भारतीय अर्थव्यवस्था, आविष्कार, विज्ञान, प्रसिद्ध दिन और तिथियाँ, महत्वपूर्ण वित्तीय और आर्थिक समाचार, आदि।
रीजनिंग
Classification, Coding and Decoding, Series, Logical Sequence of Words, Venn Diagrams, Blood Relation, Analogy, Syllogism, Visual Reasoning
Cube and Dice, Paper Cutting and Folding, Direction and Distance, Time Sequence, Matrix Reasoning, Statement and Reasoning, Completion of Figure, Number and Ranking Test, Number Puzzle, Mathematical Operation, Arithmetical Reasoning, Clock and Calendar, आदि।
गणित
सरलीकरण, दशमलव, भिन्न, नाव-धारा, L.C.M., H.C.F., अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, औसत, आयु संबंधित प्रश्न, पाइप और टंकी, लाभ और हानि, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, मेंसुरेशन, समय और कार्य, समय और दूरी, टेबल और ग्राफ़, आदि।
विज्ञान
दैनिक जीवन में विज्ञान के अनुप्रयोग और इसके अलावा विज्ञान की सभी शाखाओं जैसे- भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।
कंप्यूटर ज्ञान
कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग और इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए, यह परीक्षा की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है।
अंग्रेजी
Question-based in the passage, Error Correction/ recognition, Sentences rearrangement, Question-Related to part of speech, Spelling Error, Tenses, Comprehension, Vocabulary, Preposition, Synonyms and antonyms usage, Verb, Adverb, subject-verb agreement, Fill in the blanks, Proficiency in the language Tests.
इसके अलावा इस परीक्षा में करेंट अफेयर्स और हरियाणा का इतिहास, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि भी पूछा जाएगा, ऐसे में उम्मीदवार इसके मुताबिक तैयारी जरूर रखें।
HSSC TGT Syllabus FAQs
HSSC TGT चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची पर आधारित है।
इस बार HSSC द्वारा जारी HSSC TGT रिक्तियों की कुल संख्या 7471 है।
एचएसएससी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 है।
हमें उम्मीद है, आपको HSSC TGT Teacher Syllabus की जानकारी अच्छी लगी होगी, इसके अलावा अगर आपके इससे जुड़े कोई प्रश्न हों तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।