Advertisements

Haryana HSSC CET Online Form 2026

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Haryana Staff Selection Commission (HSSC) ने Common Eligibility Test (CET) Group D Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से 8000 से अधिक ग्रुप-डी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक विज्ञापन संख्या 05/2026 के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-डी पदों पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। CET परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को आगामी ग्रुप-डी भर्तियों के लिए पात्र माना जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लेनी चाहिए।

Advertisements

HSSC CET Group D Online Form 2026

HSSC CET Group D Examination 2026 : Short Details

SARKARIALERT.NET = कैटेगरी – ऑनलाइन फॉर्म

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 19/06/2026
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 03/07/2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 06/07/2026
  • फॉर्म संधोधन करने की अंतिम तिथि: 07- 09 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि : अघोषित
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
  • आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित

आवेदन फ़ीस

  • PPP / Aadhaar के साथ:
  • सामान्य (पुरुष) / अन्य राज्य: ₹500
  • SC / BC / EWS / PwD: ₹250
  • ESM / सभी महिला उम्मीदवार: ₹250
  • PPP / Aadhaar के बिना:
  • सामान्य (पुरुष) / अन्य राज्य: ₹1,000
  • SC / BC / EWS / PwD: ₹500
  • ESM / सभी महिला उम्मीदवार: ₹500
  • महत्वपूर्ण:
  • CET Group C Advt. No. 01/2025 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आयु-सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष
  • इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 8000+

HSSC CET Group D Recruitment 2026: Eligibility Details

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) पास होना चाहिए।
  • 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय होना अनिवार्य है।
  • यदि उम्मीदवार ने उच्च कक्षा में हिंदी विषय पढ़ा है, तो भी वह पात्र माना जाएगा।
  • पात्रता Haryana Group D Employees (Recruitment and Conditions of Service) Act, 2018 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

How To Fill HSSC CET Group D Online Form 2026

  • HSSC CET Group D Recruitment 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

HSSC CET Group D Recruitment 2026: Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. Written Examination (लिखित परीक्षा)
  2. Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)
  3. Medical Examination (मेडिकल परीक्षण)

महत्वपूर्ण लिंक्स

ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें

HSSC CET Group D Recruitment 2026 FAQs

HSSC CET Group D Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू हुए हैं?

HSSC CET Group D Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

HSSC CET Group D Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

03 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

HSSC CET Group D Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) पास होना चाहिए तथा हिंदी या संस्कृत विषय का ज्ञान होना आवश्यक है।

HSSC CET Group D Recruitment 2026 का चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

Advertisements