Gas Booking Online: आजकल डिजिटल युग में लोग आने सारे काम घर बैठे डिजिटली करना चाहते हैं, तथा इसके लिए अब कंपनियों ने प्लेटफार्म भी मुहैया करवा दिया है, उदाहरण के लिए रसोई गैस की ही बात करें तो पहले इसके लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था पर अब इसकी बुकिंग आप अपने फोन से कर सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग कैसे करें और Online Gas booking number के बारे में भी पूरी जानकारी देने वाले हैं।
इसके अलावा आज हम सरकारी योजना के इस लेख के जरिए Gas Booking Number, Bharat Gas Booking Number, Indane Gas Booking Number के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

GAS Booking Online होने के फायदें
GAS Booking Online हो जाने से नागरिकों को बहुत ही राहत मिली है क्योकि पहले गैस बुकिंग करने के लिए नंबर लगाने पड़ते थे और लेने के लिए भी नंबर लगाने पड़ते थे, गैस बुकिंग ऑनलाइन होने से नागरिकों को लाइन लगाने की परेशानियों से छुटकारा मिल गया है और अब गैस लेने के लिए लम्बीं-लम्बी लाइन में नहीं लगना पड़ता है और न ही गैस न मिलने की चिंता है, क्योकि अब आप घर बैठे गैस की बुकिंग कर सकते हैं और गैस हाथों हाथ ले सकते हैं अपने नजदीकी एजेंसी से।
ऑनलाइन गैस बुकिंग कैसे करें
Online Gas Cylinder Booking Kaise Karen – आजकल डिजिटल जमाना चल रहा है और डिजिटल जमाने में अब सभी कुछ ऑनलाइन तरीकों से होने लगा है। वर्तमान समय में रसोई गैस इंसान की एक ऐसी जरूरत है जिसके बिना आदमी की रोजाना की आवश्यकता पूरी नही हो सकती है, यदि आप रसोई गैस को ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो आप इसकी प्रक्रिया नीचे की तरफ जान सकते हैं।
सभी गैस कम्पनियों ने गैस की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए online gas booking सिस्टम तैयार किया है, देश की कई गैस कंपनियों ने मोबाइल के जरिए online गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की हुई है। जिसके माध्यम से आप अपने मोबाइल से SMS/मैसेज करके, फोन कॉल करके एवं गैस कंपनियों के मोबाईल ऐप या अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने गैस की बुकिंग कर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकतें हैं।
मोबाइल द्वारा गैस बुक कैसे करें?
यदि आप अपने मोबाइल फोन से गैस बुक करने की प्रक्रिया को नही जानते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को पढ़कर आप आसानी से अपना गैस सिलिंडर बुक कर सकते है। Phone se Gas Cylinder Book करने की प्रोसेस निम्नलिखित है-
- फोन से गैस बुक करने के लिए रजिस्टर्ड कंपनी के गैस बुकिंग टोलफ्री नंबर पर फोन करें।
- ऑनलाइन गैस बुकिंग सिर्फ रजिस्टर गैस अकाउंट में जुड़े मोबाइल नंबर से की जा सकती है।
- उसके बाद, अपने भाषा का चुनाव करें।
- उसके बाद गैस बुक करने के विकल्प का चुनाव करें।
- उसके बाद फोन पर बताए गए निर्देश का पालन करके आप अपना गैस सिलेंडर आसानी से बुक कर सकते हैं।
दूसरा तरीका
- सबसे पहले अपने एरिया के IVRS (Interactive voice response system) नंबर को खोजकर उसपर कॉल करें।
- IVRS पर कॉल करने के बाद उसके निर्देशों को ध्यान से सुनें।
- उसके बाद अपने भाषा का चुनाव करें।
- भाषा विकल्प चुनने के बाद, आपको STD कोड सहित डिस्ट्रीब्यूटर के टेलीफोन नंबर दर्ज करने को बोलेगा, जिजको आप दर्ज करें।
- नंबर दर्ज करते ही आपकी एजेंसी का नाम ऑटोमैटिक ले लेगा।
- इसके बाद सिस्टम के मांगे जाने पर उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करें।
- इसके बाद सिस्टम फिर से उपभोक्ता संख्या की पुष्टि करेगा।
- उपभोक्ता क्रमांक पुष्टि करने के बाद आपका सिलेंडर बुक करने का विकल्प देगा, यदि सिलेंडर बुक करने का विकल्प चुनेंगे तो एक बार कंफर्म करना होगा उसके बाद आपका सिलेंडर सफलतापूर्वक बुक हो जाएगा।
- सिलेंडर सफलतापूर्वक बुक होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपका बुकिंग नंबर या रिफरेंस नंबर कंपनी द्वारा भेज दिया जाएगा।
- सिलेंडर बुक करने के बाद आप अपने नजदीकी एजेंसी से सिलेंडर गैस को प्राप्त कर सकते हैं।
गैस सिलिंडर बुकिंग SMS से कैसे करें 2023
गैस सिलिंडर SMS से बुक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से s.m.s. प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसकी जानकारी हम नीचे की तरफ दिए हुए हैं।
नीचे दिए हुए स्टेप को फॉलो करके आप अपना गैस सिलेंडर मैसेज के माध्यम से आसानी से बुक कर सकते हैं।
- यदि आपका मोबाइल नंबर गैस एकाउंट से लिंक नही हैं तो सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर अपने गैस कनेक्शन के अकाउंट से लिंक/रजिस्टर्ड करें।
- आप अपने मोबाईल नम्बर को अपने एकाउंट से लिंक करने के लिए अपनी गैस एजेंसी या कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से करवा सकते हैं।
- यदि आप पहली बार एसएमएस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, तो मैसेज बॉक्स में टाइप करें IOC < STD Code + उपभोक्ता का रजिस्टर मोबाइल नंबर > < उपभोक्ता क्रमांक> और अपने शहर के IVR नंबर पर Send कर दें।
- उदाहरण के लिए, यदि ग्राहक का टेलीफोन नंबर 123456 है और उपभोक्ता संख्या QX01926D है, तो SMS इस प्रकार भेजा जाएगा IOC स्पेस 123456 स्पेस QX01926D
- उपर दिए प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपका गैस आसानी से बुक हो जाएगा।
- गैस बुक होने के बाद बुकिंग नंबर आपको एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा। जिसके माध्यम से आप गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
Indane Gas Booking / Bharat Gas Booking पोर्टल के माध्यम से कैसे करें?
Indane Gas Booking / Bharat Gas Booking पोर्टल के माध्यम से करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा-
- सबसे पहले अगर इंडेन की बात करें तो आप अपनी गैस कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद Book Your Cylinder के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर online click to Book पर क्लिक करें।
- online click to Book पर क्लिक करने के बाद आप login पेज पर विजिट करेंगे।
- यहां लॉगिन और रजिस्टर्ड करने के लिए दो कॉलम दिए होंगे।

- अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो login करें।
- रजिस्टर्ड नहीं हैं तो रजिस्टर्ड करने के लिये क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करने पर आपको अपना consumer registration फॉर्म आएगा।

- जिसमें आपसे आपका पूरा नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी मंगा जाएगा।

- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा।

- ओटीपी डालने के बाद आपको एक पासवर्ड बनाना होगा जो लॉगइन के टाइम आप यूज़ करेंगे।
- उसके बाद Indane Gas booking online Login करें और अपना कंज्यूमर नंबर और बाकि मांगी गयी जानकारी भी भरें और अपना गैस सिलेंडर बुक करें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट होने बाद आपके मोबाईल नंबर या ईमेल आईडी पर एक लॉगिन करने का लिंक आयेगा उस लिंक के माध्यम से आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके login कर सकते हैं।
- लॉगिन पेज पर जाने के बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर कैप्चा भर कर लॉगिन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने आपकी पूरी डिटेल आ जायेगी। इसी डिटेल के नीचे रिफिल बुकिंग पर क्लिक करके आप अपनी बुकिंग कर सकते हैं
- गैस बुक हो जाने पर आपकी स्क्रीन पर बुकिंग नंबर दिखेगा।
- साथ ही आपका बुकिंग नंबर आपको sms के माध्यम से भी भेजा प्राप्त हो जायेगा। आप चाहें तो यहां Indane gas online payment भी कर सकते हैं।
मोबाईल एप से Bharat Gas Booking कैसे करें?
सभी गैस कंपनी द्वारा IVRS number, SMS के साथ एप्लिकेशन से उपभोक्ताओं को गैस बुक करने का विकल्प दिया जाता है। गैस बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को प्लेस्टोर/अधिकारिक वेबसाइट से एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
अगर आप भारत गैस के उपभोक्ता हैं, तो आप प्लेस्टोर से “Hello BPCL” नाम का एप डाउनलोड करें, इसके बाद निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें-
- अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और ओटीपी फिल करके मोबाइल ऐप पर Bharat Gas online booking registration करें।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन को वेरीफाई करें। ऐप रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाने के बाद, Bharat Gas online booking login की सहायता से सिलेंडर बुक कर सकते है।

- साथ ही इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप गैस सिलेंडर के पेमेंट का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या नेट-बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा Bharat Gas Online Payment भी कर सकते हैं।
Bharat Gas Booking Number क्या है?
Bharat Gas IVRS Booking Number राज्यवार निम्नलिखित है-
राज्य | IVRS नंबर |
ANDHRA PRADESH | 9440156789 |
ASSAM | 9401056789 |
ARUNACHAL PRADESH | 9402056789 |
BIHAR | 9473356789 |
CHANDIGARH | 9478956789 |
CHATTISGARH | 9407756789 |
DELHI | 9868856789 |
DIU & DAMAN | 9409056789 |
GOA | 9420456789 |
GUJARAT | 9409056789 |
HARYANA | 9466456789 |
HIMACHAL PRADESH | 9418856789 |
JAMMU & KASHMIR | 9419256789 |
JHARKHAND | 9431156789 |
KARNATAKA | 9483356789 |
KERALA | 9446256789 |
MADHYA PRADESH | 9407456789 |
MAHARASTRA | 9420456789 |
MANIPUR | 9402056789 |
MEGHALAYA | 9402156789 |
MIZORAM | 9402156789 |
NAGALAND | 9402056789 |
ORISSA | 9439956789 |
PONDICHERY | 9486056789 |
PUNJAB | 9478956789 |
RAJASTHAN | 9413456789 |
TAMILNADU | 9486056789 |
TRIPURA | 9402156789 |
UTTAR PRADESH (EASTERN) | 9452456789 |
UTTAR PRADESH (WESTERN) | 9457456789 |
UTTARAKHAND | 9411156789 |
WEST BENGAL | 9433056789 |
Indane Gas Booking Number क्या है?
Indane Gas Booking के लिए यूनिवर्सल IVRS नंबर 7718955555 है। आप इस नंबर का इस्तेमाल करके देश में कहीं भी इंडेन गैस बुकिंग सेवा का लाभ ले सकते हैं।
आशा है आपको इस लेख की मदद से “ऑनलाइन गैस बुक कैसे करे” सवाल का जवाब मिल गया होगा, इसके अलावा आपके इससे जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।