FCI Manager Various Post Phase II Admit Card 2023 : फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने विभिन्न ट्रेड में मैनेजर / मैनजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती हेतु FCI Manager Various Post Recruitment 2022 जारी किया था। उसके पश्चात इस भर्ती हेतु फेज I परीक्षा का आयोजन 10, 17 दिसम्बर 2022 को किया गया था, और इसका प्री परीक्षा रिजल्ट 12 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। अब जो उम्मीदवार फेज I की परीक्षा में पास हो चुके है, उन सभी का FCI Manager Various Post Phase II Admit Card जरिंकर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
FCI Manager Phase II Exam 29 जनवरी 2022 को होगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक ला पाए, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप FCI Manager Various Post Phase II Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

FCI Manager Recruitment – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | एफसीआई मैनेजर भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) |
पद का नाम | मैनेजर / मैनजमेंट ट्रेनी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 02/2022 |
पदों की संख्या | 113 पद |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा और साक्षात्कार |
वेतनमान | 40,000/- रुपये से 1,40,000/- रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | www.recruitmentfci.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 27/08/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 26/09/2022 शाम 04 बजे तक। |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 26/09/2022 |
फेज I परीक्षा तिथि | 10,17 दिसम्बर 2022 |
फेज I एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 01/12/2022 |
फेज I रिजल्ट जारी तिथि | 12/01/2023 |
फेज II एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 20/01/2023 |
फेज II परीक्षा तिथि | 29/01/2023 |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
मैनेजर (जनरल) | 19 |
मैनेजर (डिपोर्ट) | 15 |
मैनेजर (मूवमेंट) | 06 |
मैनेजर (एकाउंट) | 35 |
मैनेजर (टेक्निकल) | 28 |
मैनेजर (सिविल इंजीनियर) | 06 |
मैनेजर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | 01 |
मैनेजर (हिंदी) | 03 |
FCI Manager Category II Recruitment 2022 – योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-
- मैनेजर (जनरल, डिपोर्ट, मूवमेंट) : इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंकों (एसटी / एसटी / पीएच के लिए: 55% अंक) के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री या सीए / सीएस / आईसीडब्ल्यूए की डिग्री होनी चाहिए।
- मैनेजर (एकाउंट) : कॉमर्स में स्नातक डिग्री (बी.कॉम) और एमबीए (फाइनेंस) डिग्री / न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा या CA / CS।
- मैनेजर (सिविल इंजीनियर) : भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
- मैनेजर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग) : भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई / बी.टेक डिग्री।
- मैनेजर (हिंदी) : हिंदी में मास्टर डिग्री के साथ अंग्रेजी विषय अनिवार्य। इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से सम्बंधित सभी जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना पढ़ें।
FCI Manager Online Form 2022 – वर्गानुसार भर्ती विवरण
ट्रेड का नाम | नार्थ जोन | ईस्ट जोन | वेस्ट जोन | साउथ जोन | नार्थ-ईस्ट जोन |
जनरल | 01 | 01 | 03 | 05 | 09 |
डिपोर्ट | 04 | 02 | 06 | 02 | 01 |
मूवमेंट | 05 | 01 | 0 | 0 | 0 |
एकाउंट | 14 | 10 | 05 | 02 | 04 |
टेक्निकल | 09 | 07 | 06 | 04 | 02 |
सिविल इंजीनियरिंग | 03 | 0 | 0 | 02 | 01 |
इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 01 | 0 | 0 | 0 | 0 |
हिंदी | 01 | 0 | 0 | 01 | 01 |
FCI Recruitment 2022 – जोन के अनुसार प्रदेशों का नाम
- नार्थ जोन : उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड।
- साउथ जोन : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप, पुडुचेरी।
- ईस्ट जोन : बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम 5, पश्चिम बंगाल।
- वेस्ट जोन : छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
- नार्थ-ईस्ट जोन : अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा।
FCI Manager Various Post Phase II Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप FCI Manager Various Post Phase II Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- यह एडमिट कार्ड वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते है जो उम्मीदवार इस फॉर्म का ऑनलाइन आवेदन किये हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा रोल नंबर और जन्मतिथि भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।