ESIC UDC Phase II Result 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था, जो भी अभ्यर्थी इस फॉर्म को भरे थे और परीक्षा में भाग लिए थे उनका ESIC UDC Phase II Result 2022 जारी कर दिया गया है, आप अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
ESIC UDC Phase II की परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित हुई थी और इसका रिजल्ट आयोग द्वारा 16/06/2022 को जारी कर दिया गया है, रिजल्ट डाउनलोड सम्बन्धित जानकरी इस लेख में नीचे की तरफ दी गई है, जिसको पढ़कर उम्मीदवार अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)
- पद का नाम: मल्टी टास्किंग स्टाफ, स्टेनोग्राफर, क्लर्क
- पदों की संख्या: 3847 पद
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आगे बढ़ने से पूर्व उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों पर एक नजर डाल लें –
- आवेेेदन की शुरुआत: 15 जनवरी 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़: 15 फरवरी 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि: 15 फरवरी 2022
- यूडीसी रिजल्ट जारी तिथि: 14/04/2022
- एमटीएस परीक्षा तिथि: 07/05/2022
- एडमिट कार्ड जारी तिथि: 14/04/2022
- यूडीसी चरण II परीक्षा तिथि: 30/04/2022
- यूडीसी चरण II का रिजल्ट जारी तिथि: 16/06/2022
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी: 500/- रुपये
- एससी/एसटी: 250/- रुपये
- दिव्यांग/महिला: 250/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड: शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 15/02/2022
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष (मल्टी टास्किंग स्टाफ)
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष (स्टेनोग्राफर और अपर डिवीज़न क्लर्क)
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
ESIC Recruitment 2022 – भर्ती का विवरण
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने भारत के प्रदेशों में अपर डिवीज़न क्लर्क, स्टेनोग्राफर औऱ मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है, प्रदेश के अनुसार भर्ती का विवरण इस प्रकार है-
प्रदेश का नाम | अपर डिवीज़न क्लर्क | स्टेनोग्राफर | मल्टी टॉस्किंग स्टाफ |
आंध्रप्रदेश | 07 | 02 | 26 |
बिहार | 43 | 16 | 37 |
छत्तीसगढ़ | 17 | 03 | 21 |
दिल्ली | 235 | 18 | 292 |
निदेशालय चिकित्सा दिल्ली | – | 09 | – |
गोआ | 13 | 01 | 12 |
गुजरात | 136 | 06 | 127 |
हरियाणा | 96 | 13 | 76 |
हिमांचल प्रदेश | 29 | – | 15 |
जम्मू और कश्मीर | 08 | – | 01 |
झारखंड | 06 | – | 26 |
कर्नाटक | 199 | 18 | 65 |
केरल | 66 | 04 | 60 |
मध्यप्रदेश | 44 | 02 | 56 |
महाराष्ट्र | 318 | 18 | 258 |
नार्थ ईस्ट | 01 | – | 17 |
उड़ीसा | 30 | 03 | 41 |
पुडुचेरी | 06 | 01 | 07 |
पंजाब | 81 | 02 | 105 |
राजस्थान | 67 | 15 | 105 |
क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली | – | 03 | – |
तमिलनाडु | 150 | 16 | 219 |
तेलंगाना | 25 | 04 | 43 |
उत्तर प्रदेश | 36 | 05 | 119 |
पश्चिम बंगाल और सिक्किम | 113 | 04 | 203 |
कुल | 1726 | 163 | 1931 |
नोट : अभ्यर्थी सभी प्रदेश की भर्ती से सम्बंधित अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
ESIC MTS UDC Stenographer 2022 – योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-
- अपर डिवीज़न क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री और ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का ज्ञान।
- स्टेनोग्राफर: अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण। डिक्टेशन: 10 मिनट (80 शब्द प्रति मिनट)। प्रतिलिपि: कम्प्यूटर पर 50 मिनट अंग्रेजी और 65 मिनट हिंदी।
- मल्टी टॉस्किंग स्टाफ: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।
ESIC MTS UDC Stenographer Recruitment 2022 – वेतनमान
आयोग ने पदों के अनुसार वेतनमान का निर्धारण इस प्रकार किया है-
- अपर डिवीज़न क्लर्क और स्टेनोग्राफर: 7वां केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा वेतन स्तर चार के अनुसार राशि 25,500 से 81,100 रुपये।
- मल्टी टॉस्किंग स्टाफ: 7वां केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा वेतन स्तर चार के अनुसार राशि 18,000 से 56,900 रुपये।
चयन-प्रकिया
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के द्वारा जारी इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार चयन प्रकिया निम्नलिखित है-
- अपर डिवीज़न क्लर्क: इस पद हेतु अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कम्प्यूटर पर आधारित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदित किया जाएगा और मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को कम्प्यूटर के संबंधित टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद आयोग के द्वारा जारी मेरिट से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का चयन-सुनिश्चित माना जायेगा।
- स्टेनोग्राफर: इस पद हेतु उम्मीदवार का चयन मुख्य परीक्षा तथा स्टेनोग्राफी से सम्बंधित सभी परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा।
- मल्टी टॉस्किंग स्टाफ: इस पद के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, प्रारम्भिक परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के लिये बुलाया जाएगा, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का मेरिट से अधिक अंक होने पर चयन सुनिश्चित माना जायेगा।
डाउनलोड करें ESIC UDC Phase II Result 2022
ESIC UDC Phase II Result 2022 डाउनलोड उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके कर सकते हैं –
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार हमारे द्वारा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
- रिजल्ट के पीडीएफ में आप अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी इस भर्ती का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ESIC UDC Phase II Result 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
- अगर आप इस भर्ती में चयनित हुए हैं तो आपका नाम और रोल नंबर इस पीडीएफ में प्रदर्शित होगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।