eDisha : अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं, और आपको अपने कई सारे जरूरी कार्यों के लिए काफी सारे प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी। ऐसे में आपके सामने यह समस्या उत्पन्न हो सकती है कि ये सारे प्रमाण पत्र कहाँ और कितने दिनों में बनते हैं।
दरअसल इस राज्य में प्रमाण पत्र आवेदन और सत्यापन आदि के सभी कार्य eDisha Portal के जरिए सम्पन्न होते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको eDisha Haryana पोर्टल पर उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी के साथ-साथ इसके लॉगिन प्रक्रिया आदि के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।
कुछ महत्वपूर्ण बटन
पोर्टल का नाम | ई-दिशा (हरियाणा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) |
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं | प्रमाण पत्र सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं और अन्य बाहरी सेवाएं आदि। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://edisha.gov.in/ |

eDisha Haryana – ई-डिस्ट्रिक्ट का उद्देश्य
eDisha Harayana और अन्य ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना ई-गवरनेन्स योजना के अर्न्तगत चलने वाली स्टेट मिशन मोड परियोजना है, जिसका मुख्य उदेश्य जन केन्द्रित सेवाओ को कम्पयूटरीकरण करने का है। इस परियोजना में सम्पूर्ण व्यवस्था क्रम को कम्पयूटराइज किया गया है।
eDisha (ई-डिस्ट्रिक्ट) परियोजना भारत सरकार द्वारा पोषित परियोजना है, जिसमें कि राजस्व वाद, प्रमाण पत्र, शिकायत एवं सूचना अधिकार, जन वितरण प्रणाली, पेन्शन, खतौनी एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण संबंधी सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। इन सभी सेवाओं का हस्तान्तरण जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से किया जायेगा।
eDisha Status Of Application
eDisha Status Of Application : eDisha Harayana पोर्टल पर किसी भी आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरण अपनाने होंगे।
- eDisha Status के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद नीचे की तरफ “Status Of Application” विकल्प प्रदर्शित होगा।

- इस विकल्प पर क्लिक कर दें, क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा।

- इस पेज पर मांगी गई जानकारियों को दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक कर दें।
eDisha Haryana – प्रमाण पत्र का सत्यापन
eDisha Haryana पोर्टल पर प्रमाण पत्र का सत्यापन करने हेतु आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, नीचे की तरफ मौजूद “Verification Of Certificate” पर क्लिक करें।

- उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा।

इस पेज पर मांगी गई जानकारियों को दर्ज करके आप अपने प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकते हैं।
VLE Login – eDisha
eDisha पोर्टल पर VLE लॉगिन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “VLE” लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर भरकर “SIGN IN” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
इमेज और सूचना स्रोत : https://edisha.gov.in/
eDisha से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रोजेक्ट eDisha शासन-नागरिकों और नागरिकों के बीच एक आईटी-संचालित इलेक्ट्रॉनिक इंटरफ़ेस है, जो आम जनता को प्रभावी और समय पर सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। आईटी विभाग ने सभी जिला सचिवालयों में E-Disha केंद्रों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया है।
e-Disha पोर्टल पर प्रमाण पत्र का सत्यापन करने की जानकारी ऊपर लेख में दी गई है, कृपया पूरा लेख पढ़ें।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई eDisha Haryana से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें और अन्य राज्यों के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की जानकारी हेतु आप e district यूपी लेख और E District UK लेख पढ़ सकते हैं।