DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या मास्टर डिग्री ने रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), पीजीटी तथा नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे 17/08/2023 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB TGT PGT Recruitment 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप DSSSB TGT PGT Vacancy 2023 Notification नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
DSSSB Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | डीएसएसएसबी विभिन्न पद भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
पद का नाम | टीजीटी, पीजीटी तथा अन्य नॉन टीचिंग पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 02/2023 |
पदों की संख्या | 1841 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 17/08/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 15/09/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 15/09/2023 |
DSSSB Recruitment परीक्षा तिथि | अघोषित |
DSSSB Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
DSSSB Recruitment रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 100/- रुपये |
एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
महिला (सभी वर्ग) | शून्य/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 15/09/2023
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष (पद के अनुसार) |
अधिकतम आयु | 37 वर्ष (पद के अनुसार) |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
पीजीटी शिक्षक | 47 पद |
टीजीटी (कम्प्यूटर साइंस) | 06 पद |
टीजीटी (स्पेशल) | 581 पद |
म्यूजिक शिक्षक | 182 पद |
नॉन टीचिंग पद | 1025 पद |
कुल | 1841 पद |
योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित हैं-
- पीजीटी शिक्षक: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और प्रशिक्षण/शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा।
- टीजीटी (कम्प्यूटर साइंस): विज्ञान में स्नातक डिग्री (बीएससी) कंप्यूटर साइंस/आईटी/बीसीए या गणित विषय के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में 03 साल का डिप्लोमा।
- टीजीटी (स्पेशल): बी.एड स्पेशल / 2 वर्षीय बीटीसी (डीईएलईडी) विशेष परीक्षा उत्तीर्ण के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री या कोई अन्य समकक्ष योग्यता तथा सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण।
- म्यूजिक शिक्षक: संगीत के साथ स्नातक की डिग्री (BA) या समकक्ष डिग्री।
- नॉन टीचिंग पद: उम्मीदवार के पास मास्टर या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
DSSSB Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप DSSSB Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले डीएसएसएसबी भर्ती अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 17/08/2023 से 15/09/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेज खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन करें और इसके बाद लॉगिन इन करें तथा ऑनलाइन आवेदन हेतु मांगी गई जानकारी दें।

- इसके बाद अब आपको DSSSB Recruitment Registration Fees जमा करनी होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।