भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA), पर्सनल असिस्टेंट तथा जूनियर जुडिशल असिस्टेंट के कुल 990 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2024 से 08 फरवरी 2024 तक चली थी, उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, अब आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी नोटिस आज आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।
DSSSB द्वारा सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA), पर्सनल असिस्टेंट तथा जूनियर जुडिशल असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 01-02 जून 2024 को आयोजित की जायेगी, जिसकी नोटिस आज आयोग द्वारा जारी कर दी गई है, जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपनी परीक्षा नोटिस आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Subordinate Service Selection Board (DSSSB)
DSSSB SPA, PA, JJA Recruitment 2024
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 18/01/2024
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 08/02/2024
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 08/02/2024
- प्री परीक्षा तिथि : 03-31 मार्च 2024
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
- प्री रिजल्ट जारी होने की तिथि : 15/05/2024
- मेंस परीक्षा तिथि : 01-02 जून 2024
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 100/- रुपये
- एससी/एसटी : शून्य/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु लिमिट (08/02/2024)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 27 वर्ष
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 990
| पद का नाम | पोस्ट कोड | पदों की संख्या | योग्यता | |||
| सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) | 801/24 | 41 | शॉर्टहैंड स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपराइटिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। | |||
| पर्सनल असिस्टेंट (PA) जिला एवं सत्र न्यायालय | 801/24 | 367 | शॉर्टहैंड स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपराइटिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। | |||
| पर्सनल असिस्टेंट (PA) (फैमिली कोर्ट) | 801/24 | 16 | शॉर्टहैंड स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपराइटिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। | |||
| जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (JJA) जिला एवं सत्र न्यायालय | 802/24 | 546 | टाइपराइटिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। | |||
| जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (JJA) फैमिली कोर्ट | 802/24 | 20 | टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। | |||
महत्वपूर्ण लिंक्स
| परीक्षा नोटिस डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |