Advertisements

DRDO CEPTAM 10 A&A Skill Test Admit Card 2023

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा एडमिन एवं अलाइड के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 नवंबर 2022 से 07 दिसंबर 2022 के मध्य चली थी। उसके पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन कराया गया जिसका परिणाम भी 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया। अब आयोग द्वारा स्किल टेस्ट हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।

आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर पद के स्किल टेस्ट हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना एडमिट कार्ड निकाल कर सुरक्षित रख लें। इस लेख के माध्यम से आप स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

डीआरडीओ CEPTAM 10 A&A भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामडीआरडीओ CEPTAM 10 A&A भर्ती 2022
भर्ती बोर्ड का नामरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)
पद का नामजूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, स्टोर असिस्टेंट, सेक्युरिटी असिस्टेंट इत्यादि विभिन्न पद
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या1061 पद
आधिकारिक वेबसाइटwww.drdo.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेेेदन की शुरुआत07/11/2022
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़07/12/2022
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि07/12/2022
टियर I रिजल्ट जारी होने की तिथि25/04/2023
स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि12/10/2023
स्किल टेस्ट परीक्षा तिथिअक्टूबर 2023

डीआरडीओ CEPTAM 10 A&A स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

यदि आप स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  2. यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपने पद का नाम, एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि और कैप्चा भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।
DRDO CEPTAM 10 A&A Skill Test Admit Card download page
  1. सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  2. एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें / निर्देशआधिकारिक वेबसाइट
Advertisements