डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) द्वारा विभिन्न पदों के पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से 19 जून 2023 के मध्य चली थी। उसके पश्चात फेज I लिखित परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अगस्त 2023 के मध्य हुआ था, तथा उस परीक्षा का परिणाम भी 19 नवंबर 2023 को जारी कर दिया गया। अब आयोग द्वारा फेज II के परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।
डीएफसीसीआईएल एक्सक्यूटिव भर्ती हेतु फेज II की परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2023 में आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार फेज I की परीक्षा में उत्तीर्ण है वही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जो उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं वे नीचे दिए लिंक की मदद से कर सकतें हैं।
डीएफसीसीआईएल एक्सक्यूटिव भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | डीएफसीसीआईएल एक्सक्यूटिव भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया |
पद का नाम | डीएफसीसीआईएल एक्सक्यूटिव और जूनियर एक्सक्यूटिव के विभिन्न पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 01/DR/2023 |
पदों की संख्या | 525 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dfccil.com/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 25/05/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 19/06/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 19/06/2023 |
फॉर्म सुधार करने की तिथि | 26 से 30 जून 2023 |
प्री परीक्षा तिथि | 23 से 25/08/2023 |
मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 05/12/2023 |
डीएफसीसीआईएल एक्सक्यूटिव रिजल्ट जारी होने की तिथि | 19/11/2023 |
मेंस परीक्षा तिथि | दिसंबर 2023 |
डीएफसीसीआईएल एक्सक्यूटिव एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह परीक्षा तिथि एवं शहर का विवरण आसानी से चेक कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज करने का विकल्प दिया होगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- उसके पश्चात आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।