Advertisements

SSC Delhi Police Constable Syllabus 2026

SSC Delhi Police Constable भर्ती परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस भर्तियों में से एक है, जिसका आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव – पुरुष/महिला) पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, ऐसे में सफलता के लिए Delhi Police Constable Syllabus और परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ होना अत्यंत आवश्यक है।

SSC द्वारा निर्धारित Delhi Police Constable Syllabus को इस तरह तैयार किया गया है कि उम्मीदवारों की सामान्य बुद्धिमत्ता, तार्किक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, भाषा ज्ञान और सामान्य जागरूकता का आकलन किया जा सके। यदि कोई अभ्यर्थी बिना सिलेबस को समझे तैयारी करता है, तो उसका समय और मेहनत दोनों व्यर्थ हो सकते हैं। इसलिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आधिकारिक दिल्ली पुलिस सिलेबस को अच्छे से जानना सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

इसलिए हम आज आपको इस लेख के माध्यम से दिल्ली पुलिस सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिसके अनुसार तैयारी करके आप लिखित परीक्षा में सेलेक्शन ले सकते हैं।

Delhi Police Constable Syllabus 2026 – Overview

परीक्षा विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाStaff Selection Commission (SSC)
परीक्षा का नामDelhi Police Constable Examination 2025
Delhi Police Constable Exam Date 202518 December 2025 से 6 January 2026
परीक्षा मोडOnline (Computer Based Test)
कुल प्रश्न100
परीक्षा अवधि90 मिनट
अंकन प्रणाली1 अंक प्रति सही उत्तर
नेगेटिव मार्किंग0.25 अंक
चयन प्रक्रियाComputer-Based Examination (CBT)Physical Endurance & Measurement Qualifying Tests (PE & MT)
लेख कैटेगरीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटwww.ssc.gov.in

Delhi Police Constable Selection Process 2026

Delhi Police Constable भर्ती 2025-26 में पात्र उम्मीदवारों का चयन दो चरणों (2-Tier Selection Process) में किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता दोनों का मूल्यांकन करना है।

चयन प्रक्रिया के चरण

  • चयन प्रक्रिया की शुरुआत Computer-Based Examination (CBE) से होगी।
  • CBE में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • दूसरे चरण में Physical Endurance & Measurement Qualifying Test (PE & MT) आयोजित किया जाएगा।
  • अंतिम चयन उम्मीदवार के दूसरे चरण में प्रदर्शन/अर्हता के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • PE & MT परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, इसमें कोई अंक नहीं जोड़े जाते।
  • उम्मीदवार को दोनों चरणों में सफल होना अनिवार्य है।
  • किसी भी चरण में असफल होने पर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।

SSC Delhi Police Constable Exam Pattern

  1. दिल्ली पुलिस परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान / करंट अफेयर्स, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और कंप्यूटर अवेयरनेस पर आधारित प्रश्न होंगे।
  2. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवार को 1.5 घंटे का समय मिलेगा।
  3. सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  4. प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
  5. परीक्षा की अवधि 90 मिनटों की होगी।
  6. SSC Delhi Police Constable परीक्षा पैटर्न जानने के लिए नीचे दी गई तालिका को विस्तार से पढ़ें:
विषयप्रश्नों की संख्या / अधिकतम अंक
भाग -A: सामान्य ज्ञान / करंट अफेयर्स50/ 50
भाग -B: रीजनिंग25/ 25
भाग -C: संख्यात्मक क्षमता15/ 15
भाग -D: कंप्यूटर फंडामेंटल, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू और वेब ब्राउजर आदि।10/10
कुल100/ 100

SSC Delhi Police Constable Syllabus In Hindi

उम्मीदवारों की तैयारी को आसान बनाने के लिए Delhi Police Constable परीक्षा का पूरा विषयवार (Section-wise) सिलेबस नीचे विस्तार से बताया गया है। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो Reasoning Ability, General Awareness, Quantitative Aptitude और Computer Awareness से होते हैं।

इन सभी विषयों में General Awareness का वेटेज सबसे अधिक (लगभग 50%) होता है, इसलिए उम्मीदवारों को इस विषय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सामान्य जागरूकता में अच्छी पकड़ बनाने से अगले चरण के लिए चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

General Awareness (सामान्य ज्ञान)

महत्वपूर्ण अविष्कार, भारत में प्रसिद्ध स्थान, प्रौद्योगिकी संस्थान, महत्वपूर्ण दिन और वर्ष, भारतीय राजनीति, सर्वश्रेष्ठ सम्मान और पुरस्कार, सामान्य विज्ञान, खेल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय भूगोल, पुस्तकें और लेखक, इतिहास, सामान्य भौतिक विज्ञान, प्रसिद्ध व्यक्ति और उनकी पुस्तक, भारतीय इतिहास,विश्व का भूगोल, विश्व संगठन,भारतीय संस्कृति व कला, जीव विज्ञान, विविध आदि।

Quantitative Aptitude ( गणित)

समय और दूरी, दशमलव भिन्न,मेन्सुरेशन, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ऊँचाई और दूरियाँ, एच सी एफ और एलसीएम, त्रिभुज,वृत्त,समय और काम, क्षेत्रफल, उम्र पर आधरित प्रश्न, ट्रेनों, नाव और धारा, बहुभुज, बीजगणित, डिस्काउंट पर आधारित प्रश्न, श्रृंखला नियम, सांख्यिकीय चार्ट, लाभ और हानि, टेबल्स और ग्राफ़ का उपयोग, साधारण ब्याज, नंबर सिस्टम, मिश्रण, त्रिकोणमिति, सरलीकरण,पाइप्स और सिस्टर्न, साझेदारी, साधारण ब्याज , लाभ हानि,चक्रवृद्धि ब्याज आदि।

General Intelligence (रीजनिंग)

Logical Venn diagram, Puzzle test, Logical sequence test, Sitting arrangement, Blood relations, Data Sufficiency, Mathematical operations, Situation reaction test, Numbers, Ranking & time sequence test, Syllogism, Inserting the missing characters, Alpha-numerical sequence puzzle, Direction sense test, Sequential output tracing, Number series, Eligibility test, Analogy, Assertion and reason, Coding-decoding, Alphabet test, Arithmetical operations, Machine input, Inequalities, Classifications.

Computer (कंप्यूटर)

एमएस एक्सेल, फंक्शन शार्ट की, डॉक्यूमेंट खोलना और बंद करना, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व, संचार, स्प्रेड शीट, चैट, वीडियो फॉर्मेट, ई-बैंकिंग, WWW, CPU, ALU आदि महत्वपूर्ण फॉर्मेट के पूरा नाम, इंटरनेट पर सेवाएं, इंटरनेट, ई-मेल, वेब ब्राउजिंग सॉफ्टवेयर, URL, HTTP, FTP, इनपुट-आउटपुट डिवाइस आदि।

Delhi Police Physical Standard & Endurance Test (PST & PET)

Computer-Based Examination (CBE) में कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को Physical Standard Test (PST) और Physical Endurance Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण अंतिम चयन प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक माप एवं शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

Delhi Police Physical Standard Requirements (PST)

Physical Standard Test में

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊँचाई और सीना मापा जाता है।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए केवल ऊँचाई मापी जाती है।

Male Candidates – Physical Standards

मापदंडआवश्यकताछूट / विशेष श्रेणी
Height170 सेमी165 सेमी – पहाड़ी क्षेत्र के निवासी (Garhwalis, Kumaonis, Gorkhas, Dogras, Marathas) एवं Sikkim, Nagaland, Arunachal Pradesh, Manipur, Tripura, Mizoram, Meghalaya, Assam, Himachal Pradesh, Jammu & Kashmir, Leh & Ladakh के उम्मीदवार; ST उम्मीदवार; दिल्ली पुलिस कर्मियों/MTS के पुत्र
Chest81–85 सेमी (न्यूनतम 4 सेमी फैलाव)उपरोक्त विशेष श्रेणियों के लिए 5 सेमी तक की छूट

Female Candidates – Physical Standards

Heightश्रेणी
157 सेमीसामान्य श्रेणी
155 सेमीपहाड़ी क्षेत्रों की निवासी एवं SC/ST उम्मीदवार
152 सेमीदिल्ली पुलिस कर्मियों/MTS की पुत्रियाँ
Chestलागू नहीं

Delhi Police Physical Endurance Test (PET)

Physical Endurance Test में उम्मीदवारों की दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद के माध्यम से शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

PET for Male Candidates

आयु1600 मीटर दौड़लंबी कूदऊँची कूद
30 वर्ष तक6 मिनट14 फीट3’9″
30–40 वर्ष7 मिनट13 फीट3’6″
40 वर्ष से अधिक8 मिनट12 फीट3’3″

PET for Female Candidates

आयु1600 मीटर दौड़लंबी कूदऊँची कूद
30 वर्ष तक8 मिनट10 फीट3 फीट
30–40 वर्ष9 मिनट9 फीट2’9″
40 वर्ष से अधिक10 मिनट8 फीट2’6″

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती होने की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर संपन्न होती है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कितने अंको की होती है?

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा कुल 100 अंको की होती है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कितने प्रश्न आते हैं?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कितना समय दिया जाता है?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे और 30 मिनट यानी कि 90 मिनट का समय दिया जाता हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कौन कौन से विषय आते है।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में कुल 5 विषय आते है जिसमें जनरल नॉलेज, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर आदि विषय आते है।

यह भी पढ़ें

Bihar Police Constable Syllabus In Hindi Haryana Police Constable Syllabus In Hindi
MP Police Constable SyllabusPunjab Police Head Constable Syllabus In Hindi
Haryana Police Constable Commando Wing Syllabus In Hindi
Advertisements