भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 10 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न. अमेरिका में पहली महिला सिख जज कौन बनीं ?
उत्तर: मनप्रीत मोनिका सिंह
प्रश्न. किसने अपनी नई पुस्तक, “रेवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वोन इट्स फ़्रीडम” का विमोचन किया ?
उत्तर: संजीव सान्याल
प्रश्न. 23 और 24 जनवरी 2023 को एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का’ किस शहर में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न. प्रवासी भारतीय दिवस के 17वें संस्करण की थीम क्या है ?
उत्तर: डायस्पोरा: रिलाएबल पार्टनर्स फॉर इंडियाज प्रोग्रेस इन अमृत काल
प्रश्न. केंद्र सरकार ने लद्दाख की अनूठी संस्कृति, भाषा और रोजगार की रक्षा के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी ?
उत्तर: नित्यानंद राय
प्रश्न. जनवरी 2023 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के रूप में किसे चुना गया है ?
उत्तर: केविन मैक्कार्थी
यह भी पढ़ें
प्रश्न. हाल ही में, प्रोफेसर रहमान राही का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ?
उत्तर: 2000
प्रश्न. COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए किसे पतंगराव कदम पुरस्कार मिला है ?
उत्तर: अदार पूनावाला
प्रश्न. सानिया मिर्जा ने फरवरी 2023 में दुबई में WTA 1000 कार्यक्रम में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कितने ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीते हैं ?
उत्तर: 6
प्रश्न. 8 जनवरी 2023 को किस शहर में आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 शुरू हुआ ?
उत्तर: अहमदाबाद
करेंट अफेयर्स के फायदे
आप सभी उम्मीदवार को इस बात का अवश्य ही बोध होगा कि सभी एकदिवसीय परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न निश्चितरुप से पूछें जाते हैं, जो की हमें किसी भी परीक्षा में अच्छा अंक स्कोर करने में मदद करते हैं तथा हमें पूरी विश्व में होने वाली घटनाओं का भी पता चलता है।
Good