भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 10 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को FSSAI से ‘इंट राइट स्टेशन’ का प्रमाणपत्र मिला है ?
उत्तर: वाराणसी कैंट
प्रश्न. हाल ही में फाइनेंसियल इनक्लूजन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक का आयोजन कहाँ होगा ?
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ ने किसे अपना ग्लोबल पार्टनर बनाया है?
उत्तर: JSW
प्रश्न. हाल ही में किस लेखक ने ‘ओडक्कुझल पुरस्कार जीता है?
उत्तर: अंबिकासुथन मंगड
प्रश्न. हाल ही मे किस देश ने सीमा पार से आने वाले लोगों के लिए नया कानून बनाया है?
उत्तर: अमेरिका
प्रश्न. हाल ही में किसने भारतीय सेना के लिए लो स्मोक सुपीरियर केरोसिन ऑयल लांच किया है ?
उत्तर: बपीसीएल
प्रश्न. हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने कितने ASI संरक्षित स्मारको के लापता होने की रिपोर्ट है?
उत्तर: 50
प्रश्न. हाल ही में किसने अपनी नई किताब क्रान्तिकारी का विमोचन किया है?
उत्तर: संजीव सान्याल
यह भी पढ़ें
प्रश्न. हाल ही में तकनीकी सहायता के लिए हिंदुस्तान कॉपर ने किसके साथ समझौता किया है ?
उत्तर: IIT धनबाद
प्रश्न. हाल ही में किसने 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों और कॉल सेंटरों का उद्घाटन किया है ?
उत्तर: पुरुषोत्तम रुपाला
प्रश्न. हाल ही में किसे अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया है ?
उत्तर: केविन मैक्कार्थी
प्रश्न. हाल ही में ओडिशा के किस शहर में अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया गया है ?
उत्तर: राउरकेला
प्रश्न. हाल ही में SBI MF को किस बैंक में 10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए RBI की मंजूरी मिली है?
उत्तर: इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक
प्रश्न. हाल ही में भारत किस देश को पीछे छोड़कर वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना है ?
उत्तर: जापान
करेंट अफेयर्स के फायदे
आप सभी उम्मीदवार को इस बात का अवश्य ही बोध होगा कि सभी एकदिवसीय परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न निश्चितरुप से पूछें जाते हैं, जो की हमें किसी भी परीक्षा में अच्छा अंक स्कोर करने में मदद करते हैं तथा हमें पूरी विश्व में होने वाली घटनाओं का भी पता चलता है।