भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 09 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके सम्मान में मूर्ति प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं ?
उत्तर: बेलिंडा क्लार्क
प्रश्न. बंधन बैंक ने 5 जनवरी 2023 को बैंक के ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली के साथ ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान शुरू किया। बंधन बैंक का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न. किस देश ने अमेरिकी फुलब्रूड रोग से सुरक्षा के लिए मधुमक्खियों के पहले टीके को मंजूरी दी है ?
उत्तर: अमेरीका
प्रश्न. ‘अंबेडकर: ए लाइफ’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
उत्तर: शशि थरूर
प्रश्न. हाल ही में ‘इंटेलिजेंट ट्रे रिट्रीवल सिस्टम’ खबरों में रहा है, यह निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
उत्तर: स्क्रीनिंग तकनीक
प्रश्न. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, कौनसा मौलिक अधिकार, राज्य या उसकी इकाइयों के अलावा अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी लागू किया जा सकता है ?
उत्तर: अनुच्छेद 19 और 21
यह भी पढ़ें
प्रश्न. किस राज्य ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाति सर्वेक्षण शुरू किया ?
उत्तर: बिहार
प्रश्न. 5 जनवरी 2023 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस शहर में अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया ?
उत्तर: राउरकेला
प्रश्न. किसने भारतीय सेना के लिए लो-स्मोक सुपीरियर केरोसिन तेल लॉन्च किया है ?
उत्तर: भारत पेट्रोलियम
प्रश्न. भारत में कितनीं वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) प्रयोगशालाओं को उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार के वैश्विक केंद्रों में बदल दिया जाएगा ?
उत्तर: 37
करेंट अफेयर्स के फायदे
आप सभी उम्मीदवार को इस बात का अवश्य ही बोध होगा कि सभी एकदिवसीय परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न निश्चितरुप से पूछें जाते हैं, जो की हमें किसी भी परीक्षा में अच्छा अंक स्कोर करने में मदद करते हैं तथा हमें पूरी विश्व में होने वाली घटनाओं का भी पता चलता है।