भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 08 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 जनवरी 2023 को विजेताओं को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स (DIA) 2022 प्रदान करेंगी। पुरस्कारों की घोषणा कितनी श्रेणियों के तहत की जाती है ?
उत्तर: 7
प्रश्न. हाल ही में डार्क स्काई रिजर्व खबरों में रहा है। निम्न में से कौन इसे सही ढंग से समझाता है ?
उत्तर: न्यूनतम कृत्रिम प्रकाश हस्तक्षेप वाली भूमि या क्षेत्र का पथ
प्रश्न. किस राज्य ने घोषणा की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही 122 नए खेल परिसर बनाए जाएंगे ?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न. केंद्र ने किसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया ?
उत्तर: द रेजिस्टेंस फ्रंट
प्रश्न. भारत किस देश में महिला शांति सैनिकों की एक पलटन तैनात कर रहा है ?
उत्तर: सूडान
यह भी पढ़ें
प्रश्न. इमोइनु दिवस इनमें से किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर: मणिपुर
प्रश्न. कौनसा शहर 9-11 जनवरी 2023 के बीच G20 के ग्लोबल पार्टनरशिप फॉर फाइनेंशियल इंक्लूजन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक की मेजबानी करेगा ?
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न. जनवरी 2023 में, राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NABI) में नेशनल जीनोम एडिटिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर (NGETC) का उद्घाटन किया गया। NABI किस शहर में स्थित है ?
उत्तर: मोहाली
प्रश्न. जनवरी 2023 में चुनाव आयोग द्वारा बिहार के लिए स्टेट आइकन किसे नियुक्त किया गया था ?
उत्तर: मैथिली ठाकुर
प्रश्न. विश्व युद्ध अनाथ दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 6 जनवरी