भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 06 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न. प्रधानमंत्री मोदी 6 और 7 जनवरी, 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। जून 2022 में प्रथम सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
उत्तर: धर्मशाला
प्रश्न. प्रधान मोदी 13 जनवरी 2023 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से किस शहर के लिए दुनिया के सबसे लंबे नदी क्रूज, “गंगा विलास” का शुभारंभ करेंगे ?
उत्तर: डिब्रूगढ़
प्रश्न. 3 जनवरी 2023 को, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगले एक वर्ष के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के लाभार्थियों को प्रति माह कितने किलोग्राम चावल मुफ्त में वितरित करने का निर्देश दिया ?
उत्तर: 5
प्रश्न. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे मोपा के नामकरण के लिए कार्योत्तर स्वीकृति दी ?
उत्तर: गोवा
प्रश्न. हिमाचल विधानसभा का अगला स्पीकर कौन बनने वाला है ?
उत्तर: कुलदीप सिंह पठानिया
यह भी पढ़ें
प्रश्न. मणिपुर का कौन-सा समुदाय हर साल फसल के मौसम के बाद गान-नगाई उत्सव मनाता है ?
उत्तर: ज़ेलियारॉन्ग
प्रश्न. भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव किस राज्य में होगा?
उत्तर: कर्नाटक
प्रश्न. हाल ही में समाचारों में देखा गया शब्द “वीरोवोर” क्या है?
उत्तर: ऐसे जीव जो वायरस खाते हैं
प्रश्न. कौनसा देश 46वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश होगा ?
उत्तर: स्पेन
प्रश्न. 5 जनवरी 2023 को भारत ने किस देश के साथ नई दिल्ली में 36वीं सामरिक वार्ता आयोजित की ?
उत्तर: फ्रांस