भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 06 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि Current Affairs का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न.मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना किस राज्य में शुरू की गई ?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न. किस राज्य ने 3 जनवरी 2023 को राज्य में राजस्व/पटवारी पुलिस प्रणाली को समाप्त कर दिया है ?
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न. किस संस्था ने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में तीव्र TB उन्मूलन परियोजना की शुरूआत की है ?
उत्तर: IOCL
प्रश्न. बेंजामिन नेतन्याहू ने किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है ?
उत्तर: इजरायल
प्रश्न. किस राज्य में REC लिमिटेड ने “बिजली उत्सव” का आयोजन किया है ?
उत्तर: असम राज्य के बक्सा जिले
प्रश्न. किस राज्य में पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट महोत्सव आयोजित हुआ है ?
उत्तर: केरल
प्रश्न. किस मंत्रालय ने ‘खान पर्यटन’ को बढ़ावा देने के लिए 8 इको पार्क का निर्माण किया है ?
उत्तर: कोयला मंत्रालय
प्रश्न. कौन सा देश हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेनों को लॉन्च करने वाला एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा देश बन गया है ?
उत्तर: चीन
यह भी पढ़ें
प्रश्न. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य में सियोम पुल का उद्घाटन किया ?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न. दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं ?
उत्तर: शिव चौहान
प्रश्न. किस राज्य ने गौरीपुर शाही परिवार के ऐतिहासिक मटियाबाग हवा महल को एक विरासत स्थल के रूप में संरक्षित करने के लिए अधिग्रहित किया ?
उत्तर: असम
प्रश्न. मणिपुर का कौन सा समुदाय हर साल फसल के मौसम के बाद गान-नगाई उत्सव मनाता है ?
उत्तर: ज़ेलियारॉन्ग
प्रश्न. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2022 में भारत का बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत पर पहुंच गया ?
उत्तर: 8.30%
प्रश्न. 30 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने किस शहर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (SPM-NIWAS) का उद्घाटन किया ?
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न. विश्व ब्रेल दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 4 जनवरी