भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 04 जनवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि Current Affairs का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न. वैश्विक परिवार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 1 जनवरी
प्रश्न. कॉफी बोर्ड के अनुसार, तत्काल कॉफी निर्यात और पुन: निर्यात में वृद्धि के कारण 2022 में भारत से कॉफी निर्यात कितने प्रतिशत बढ़कर 4 लाख टन हो गया ?
उत्तर: 1.66%
प्रश्न. किसे सामजिक उपलब्धि के लिए ‘रविंद्र नाथ टैगोर साहित्य पुरुस्कार’ से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर: एस. के. राय
प्रश्न. किस देश में पहली मेट्रो सेवा प्रारंभ हुई है ?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में “ई – सुश्रुत” अस्पताल प्रबंधन का उद्घाटन किया है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने कृषि में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 367.19 करोड़ रूपये को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न. किस IIT ने “Wharton QS Education Award 2022” जीता है ?
उत्तर: IIT मद्रास
प्रश्न. भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने किस राज्य में ‘मिशन 929’ शुरू किया है ?
उत्तर: त्रिपुरा
यह भी पढ़ें
प्रश्न. DRDO ने 1 जनवरी 2023 को अपने स्थापना दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई ?
उत्तर: 65वीं
प्रश्न. कौनसा विंटेज वाहनों (दोपहिया और चौपहिया दोनों) के लिए अलग पंजीकरण प्रक्रिया करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया ?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न. गुजरात के किस शहर को 1 जनवरी, 2023 को अपना पहला इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) मोबाइल डिवाइस मिला ?
उत्तर: अमरेली
प्रश्न. हाल ही में, टाटा समूह के दिग्गज आर.के. कृष्णकुमार का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया था ?
उत्तर: 2009
प्रश्न. 1 जनवरी 2023 को सत्येंद्र नाथ बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। उन्हें किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था ?
उत्तर: 1954
प्रश्न. 1 जनवरी 2023 को कोरेगांव भीमा की लड़ाई की कौनसी वर्षगांठ मनाई गई ?
उत्तर: 205वीं
प्रश्न. किसने राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य कर दिया है ?
उत्तर: BCCI
Daily current affairs