CTET/UPTET Social Science Practice Set 9 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। अतः इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।
CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 9
प्रश्न. विद्यार्थियों को इतिहासकारों के समान सोचने के लिए। प्रोत्साहित करने हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
- पूछताछ विधि
- परियोजना विधि
- स्रोत विधि
- कहानी सुनाने वाली विधि
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘कारखाना’ विषय को पढ़ाने के लिए सबसे उपयोगी विधि होगी
- एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाना
- एक कहानी सुनाना
- किसी विशेष को निमंत्रित करना अधिक
- किसी औद्योगिक कारखाने की यात्रा आयोजित करना
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘ऋग्वेद’ के विषय में निम्नलिखित तीन कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए
- यह 3500 वर्ष पूर्व लिखा गया था।
- इसकी रचना प्रकृति में की गई थी।
- इसमें एक हजार से अधिक प्रार्थनाएँ हैं।
- 3 सही है, 1 और 2 गलत है
- 1 गलत है, 2 और 3 सही है
- 1 सही है, 2 और 3 गलत है
- 2 सही है, 1 और 3 गलत है
उत्तर : 2
प्रश्न. मॉनाकी पर्वत (हवाई द्वीप) सागर की सतह के नीचे स्थित है और इसकी ऊँचाई एवरेस्ट पर्वत से भी अधिक है। यह निम्नलिखित में से किसमें स्थित है?
- आर्कटिक महासागर
- हिन्द महासागर
- अटलांटिक महासागर
- प्रशान्त महासागर
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘विनय पिटक’ एक ग्रंथ है जो अभिलेखित करता है
- बौद्धों के नियम
- जैन धर्म की शिक्षाएँ
- वैदिक कर्मकांड
- शिक्षकों के मध्य बातचीत
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘पटवारियों’ (लेखपालों) के कार्य की देखभाल निम्नलिखित में से कौन करता है?
- सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस स्टेशन का एस. एच. ओ.
- ग्राम पंचायत का सरपंच
- तहसीलदार
- जिलाधीश
उत्तर : 3
प्रश्न. महापाषाणों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से | कौन-सा कथन सही है?
- इनका उपयोग दफन करने की जगहों को चिन्हित करने के लिए किया जाता था।
- ये सभी भूमिगत और दृष्टि से ओझल रूप में पाए गए थे
- ये पत्थर के औजार बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते थे
- ये भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में संकेंद्रित थे
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी भूकंपीय तरंगे नहीं है?
- अनुप्रस्थ तरंगे
- अनुदैर्घ्य तरेंगे
- पृष्ठीय तरंगे
- पोताश्रय तरंगें
उत्तर : 4
प्रश्न. एडूसैट (EDUSAT) से क्या अभिप्राय है?
- एक मानव निर्मित भारतीय उपग्रह
- रॉकेट जिसका उपयोग मानव निर्मित उपग्रहों को सूर्च की कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाता है
- सौरमंडल में खोजा गया एक नया ग्रह
- एक क्षुद्र ग्रह जो मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाया जाता है।
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित परिमंडलों में से किसमें मानव सहित जीवित जीव पाए जाते हैं जो बहुसंख्या में भूतापन के कारण प्रभावित होते हैं?
- वायुमंडल
- जीवमंडल
- जलमंडल
- स्थलमंडल
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत का दक्कन पठार, जो बेसाल्ट शैलों से बना है, निम्नलिखित में से शैलों की किस श्रेणी के अन्तर्गत आता है?
- कायांतरित शैल
- बहिर्भेदी आग्नेय शैल
- अवसादी शैल
- अन्तर्भेदी आग्नेय शैल
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित स्थलरूपों में से किसमें खनिज निक्षेपों की प्रचुरता पाई जाती है?
- पठार
- मैदान
- घाटी
- पर्वत
उत्तर : 1
प्रश्न. लोकतंत्र में चुनावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए
- प्रतिनिधित्व लोकतंत्र में लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनकर अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं और वे प्रतिनिधि पूरे देश के लिए कानून और नियम बनाते हैं।
- सरकारें नियमित चुनावों द्वारा बदली जा सकती है।
सही विकल्प को चुनिए ।
- 1 और 2 दोनों सही है
- 1 और 2 दोनों गलत है
- 1 सही है, 2 गलत है
- 1 गलत है, 2 सही है
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा मुगल चारबाग का एक स्थल नहीं है?
- लाल महल बारी
- कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद
- हुमायूँ का मकबरा
- शालीमार बाग
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत में पंचायती राज प्रणाली के सम्बन्ध में। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- संवैधानिक दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, देश के प्रत्येक राज्य में पंचायतों के सम्बन्ध अपने कानून होते हैं
- ग्राम सभा के सचिव का चुनाव उसके सदस्यों द्वारा
- किया जाता है
- जिला परिषद् पंचायती राज प्रणाली का द्वितीय स्तर है।
- ग्राम पंचायत की अवधि 4 वर्ष होती है।
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसकी कविताओं और विचारों को ‘पंचवाणी’ और ‘बीजक’ में संरक्षित किया गया है?
- रविदास
- मीराबाई
- कबीर
- गुरु नानक
उत्तर : 3
प्रश्न. गढ़ कटंगा के गोंड राज्य के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
- यह राज्य केवल नगरों से बना था।
- यह कमजोर बुंदेलों और मराठों के खिलाफ अधिक शक्तिशाली बना।
- यह एक समृद्ध राज्य था। इसने जंगली हाथियों को पकड़ कर और उनको दूसरे राज्यों में निर्यात करके धन कमाया।
- 1565 में मुगल सेनाओं ने गढ़ कटंगा पर हमला किया और उन्हें रानी दुर्गावती द्वारा हार का मुँह देखना पड़ा।
उत्तर : 3
प्रश्न.एलोरा की गुफा 15 का भित्ति चित्र, जिसमें विष्णु को नरसिंह अर्थात् पुरुष-सिंह के रूप में दिखलाया गया है, किस काल की कृति है?
- गुप्त काल
- राष्ट्रकूट काल
- गुर्जर प्रतिहार काल
- चालुक्य काल
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘वस्तु-विनिमय पद्धति’ की सही विशेषता कौन-सी है?
- यह धन का उपयोग किए बिना वस्तुओं की अदला बदली का व्यापार है
- यह वह व्यापार है, जिसमें वस्तुओं की अदला-बदली में धन का प्रयोग किया जाता है
- यह वस्तुओं के लेन-देन को आसान बनाती है
- यह खर्चीली और समयसाध्य प्रक्रिया है
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित स्थलाकृतियों में से किसमें ‘छत्रक शैल’ पाए जाते हैं?
- समुद्री गुफा
- रेगिस्तान
- डेल्टा
- हिमनद हिमोढ़
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बंगाल 18वीं सदी में धीरे-धीरे मुगल नियंत्रण से अलग हो गया?
- अलीवार्दी खान
- नादिर शाह
- मुर्शिद कुली खान
- निजाम-उल-मुल्क असफ जाह
उत्तर : 3
प्रश्न. रमाबाई, जो महिला शिक्षा की योद्धा थीं, कभी स्कूल नहीं गई। फिर भी उन्हें ‘पण्डिता’ की उपाधि दी गई, क्योंकि
- उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुणे के पास खेड़ागाँव में एक मिशन स्थापित किया
- उनके मिशन ने विधवाओं और गरीब महिलाओं को केवल पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया, अपितु व्यवसायिक कुशलताओं की सहायता से स्वावलम्बी होने की शिक्षा भी दी
- उन्होंने अपने माता-पिता से पढ़ाना-लिखना सीखा
- वे संस्कृत पढ़ना-लिखना जानती थी, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि उनके समय में महिलाओं को इस प्रकार का ज्ञान अर्जित करने की अनुमति नहीं थी।
उत्तर : 4
प्रश्न. सन् 1856 में निम्नलिखित गवर्नर जनरलों में से किसने यह निर्णय किया था कि बहादुर शाह जफर आखिरी मुगल बादशाह होंगे और उनकी मृत्यु के बाद उनके किसी वंशज को बादशाह नहीं माना जाएगा?
- हेस्टिंग्स
- कॉर्नवालिस
- कैनिंग
- डलहौजी
उत्तर : 3
प्रश्न. औपनिवेशिक शिक्षा पर गांधी जी के विचारों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गलत है?
- अंग्रेजी शिक्षा ने पढ़ने और लिखने की अपेक्षा मौखिक ज्ञान पर अधिक बल दिया
- अंग्रेजी में दी जा रही शिक्षा ने भारतीयों को अपने सामाजिक परिवेश से काट दिया।
- औपनिवेशिक शिक्षा ने भारतीयों के मस्तिष्क में हीनता का भाव पैदा कर दिया।
- पश्चिमी शिक्षा में जीवन के अनुभवों और व्यवहारिक ज्ञान की अपेक्षा पाठ्य पुस्तकों पर अधिक बल दिया गया।
उत्तर : 1
प्रश्न. दक्षिण भारत में ‘नमक सत्याग्रह’ के एक वयोवृद्ध राष्ट्रवादी नेता निम्नलिखित में से कौन थे?
- महात्मा गाँधी
- सी. राजगोपालचारी
- सरदार वल्लभभाई पटेल
- पोट्टि श्रीरामुलु
उत्तर : 2
प्रश्न. ज्योतिराव फुले ने अपनी पुस्तक ‘गुलामगीरी’ को निम्नलिखित में से किन्हें समर्पित किया?
- उन महिलाओं को, जिन्होंने ब्रिटेन में नारी मताधिकार आंदोलन में भाग लिया
- उन भारतीय सैनिकों को जो द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए थे
- उन भारतीयों को, जिन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया
- उन अमरीकियों को, जिन्होंने गुलामों को मुक्ति दिलाने के लिए अमरीकी गृहयुद्ध में भाग लिया
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित मदों में से कौन-सी मद ‘कैलिको’ के नाम से जानी गई, जिसे पुर्तगाली भारत से यूरोप ले गए थे?
- मस्लिन (मलमल)
- फुटकर माल (पीस गुड्स)
- मसाले
- सूती कपड़े
उत्तर : 4
प्रश्न. अधिक गहराई में स्थित खनिज निक्षेपों तक पहुँचने के लिए गहरे छिद्र बनाए जाते हैं। इस प्रकार के खनन को कहा जाता है
- प्रवेधन
- उत्खनन
- विवृत खनन
- कूपकी खनन
उत्तर : 4
प्रश्न. लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम एक उदाहरण है
- भंडार संसाधन का
- निक्षेप संसाधन का
- वास्तविक संसाधन का
- संभाव्य संसाधन का
उत्तर : 4
प्रश्न. गर्म जल के झरने……से प्राप्त ताप ऊर्जा के परिणामस्वरूप बनते हैं
- पवन ऊर्जा
- सौर ऊर्जा
- भूतापीय ऊर्जा
- ज्वारीय ऊर्जा