CTET/UPTET Social Studies Practice Set 7 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। अतः इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।
CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 7
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा भ्रंश से सम्बन्धित है?
- समपनति
- हॉगवैक
- नतिलम्ब घाटी
- ग्राबेन
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा उष्णकटिबन्धीय
मरुस्थल नहीं है?
- आटाकामा
- अरबिया
- गोबी
- कालाहारी
उत्तर : 3
प्रश्न. भिलाई इस्पात कारखाना स्थित है।
- छत्तीसगढ़ में
- मध्य प्रदेश में
- झारखण्ड में
- ओडिशा में
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित शैलों में से कौन-सा अवसादी शैल का उदाहरण है?
- स्लेट
- संगमरमर
- शेल
- ग्रेनाइट
उत्तर : 3
प्रश्न. पुच्छलतारे की पूँछ की दिशा सदैव होती है
- सूर्य की ओर
- उत्तर-पूर्व की ओर
- सूर्य से दूर
- दक्षिण-पूर्व की ओर
उत्तर : 3
प्रश्न. तापक्रम विलोमता का अर्थ है
- बढ़ती ऊँचाई के साथ घटता तापक्
- बढ़ती ऊँचाई के साथ बढ़ता तापक्रम
- बढ़ती ऊंचाई के साथ स्थिर तापक्रम
- बढ़ती ऊँचाई के साथ अस्थिर तापक्रम
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित जलाशयों में से कौन-सा रिहन्द परियोजना से सम्बन्धित है?
- गाँधी सागर
- जवाहर सागर
- गोविन्द सागर
- गोविन्द बल्लभ पन्त सागर
उत्तर : 4
प्रश्न. शिपकी ला प्रसिद्ध पर्वतीय दर्रा है
- जम्मू एवं कश्मीर का
- सिक्किम का
- उत्तराखण्ड का
- हिमाचल प्रदेश का
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग मौलिक अधिकारों से सम्बन्धित है?
- भाग IL
- भाग II
- भाग III
- भाग IV
उत्तर : 3
प्रश्न. पंचायती राज को सुदृढ़ करने हेतु भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन किया गया?
- 42वाँ संशोधन
- 73वाँ संशोधन
- 44वाँ संशोधन
- 86वाँ संशोधन
उत्तर : 2
प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय स्थित है
- न्यूयॉर्क में
- लन्दन में
- हेग में,
- पेरिस में
उत्तर : 3
प्रश्न.सामाजिक अध्ययन के अध्यापक को विषयवस्तु के साथ-साथ ज्ञान होना चाहिए।
- शिक्षा के उद्देश्यों का
- शिक्षण तकनीक का
- शिक्षण विधियों का
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. भूगोल शिक्षण हेतु सर्वाधिक उपयोगी सहायक सामग्री है।
- कैलेन्डर
- मानचित्र
- फ्लैश कार्ड
- बैरोमीटर
उत्तर : 2
प्रश्न. जनसंख्या नियन्त्रण व परिवार नियोजन विषय भारतीय संविधान के अन्तर्गत किस सूची में शामिल है?
- राज्य सूची
- समवर्ती सूची
- संघ सूची
- अवशिष्ट विषय
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा निदेशक सिद्धान्त विदेश नीति से सम्बन्धित है?
- अनुच्छेद 48
- अनुच्छेद 49
- अनुच्छेद 50
- अनुच्छेद 51
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘सामुदायिक विकास कार्यक्रम शुरू किया गया था, वर्ष
- 1952 में
- 1955 में
- 1957 में
- 1960 में
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन निर्वाचक मण्डल द्वारा किया जाता है, जिसके सदस्य होते हैं
- राज्यसभा के सभी सदस्य
- संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य
- संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
- राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य
उत्तर : 2
प्रश्न. कौन-सा देश दक्षेस (सार्क) का सदस्य नहीं है?
- भूटान
- नेपाल
- बांग्लादेश
- जापान
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘राजपूत पेटिंग’ के लेखक कौन हैं?
- डॉ. मोती चन्द्र
- डब्ल्यू जी आर्चर
- आनन्द के. कुमारस्वामी
- राज कृष्ण दास
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत में उच्चतम न्यायालय ने भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे का सिध्दान्त दिया
- शंकरी प्रसाद के मामले में
- सज्जन सिंह के मामले में
- गोलकनाथ के मामले में
- केशवानन्द भारती के मामले में
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत, राज्यपाल एक विधेयक को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए सुरक्षित रखने की शक्ति रखता है?
- अनुच्छेद 52
- अनुच्छेद 200
- अनुच्छेद 108
- अनुच्छेद 213
उत्तर : 2
प्रश्न. लोक कला का सम्बन्ध है।
- क्षेत्रीय कला से
- आधुनिक कला से
- चित्रकला से
- प्रागैतिहासिक कला से
उत्तर : 1
प्रश्न. ज्यामितीय डिजाइन कहते हैं
- ज्यामितीय आकारों से बनी डिजाइन को
- ज्यामितीय आकारों को
- वर्ग में बनी डिजाइन को
- उपरोक्त में
उत्तर : 1
प्रश्न. चार ताल का प्रयोग किस गायकी के साथ किया जाता हैं?
- ध्रुपद
- ख्याल
- धमार
- तराना
उत्तर : 1
प्रश्न. इनमें से कौन तबला वादक नहीं है?
- पं. किशन महाराज
- रामदास शर्मा
- जाकिर हुसैन
- अहमद जान थिरकवा
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रथम राष्ट्रीय खेल कहाँ आयोजित हुए?
- दिल्ली
- बॉम्बे
- मद्रास
- कलकत्ता
उत्तर : 1
प्रश्न. ऐपण का सम्बन्ध किस राज्य से है?
- उत्तर प्रदेश
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- उत्तराखण्ड
उत्तर : 4
प्रश्न. हिन्दुस्तानी संगीत में श्रुतियों की कुल कितनी संख्या मानी गई है?
- 22
- 13
- 12
- 9
उत्तर : 1
प्रश्न. हिन्दुस्तानी संगीत में शुद्ध और विकृत कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं?
- 12
- 8
- 7
- 11
उत्तर : 1
प्रश्न. “आज भारत को गीता की नहीं, बल्कि फुटबॉल के मैदान की आवश्यकता है।” यह किस विचारक ने प्रस्तुत किया है?
- राधाकृष्णन्
- प्लेटो
- स्वामी विवेकानन्द
- रूसो
उत्तर : ??