CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 15 : CTET परीक्षा में जानें से पहले इन 30 प्रश्नों का अध्ययन जरूर करके जाएं

CTET/UPTET Social Science Practice Set 15 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। अतः इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET/UPTET Social Science Practice Set 15
CTET/UPTET Social Science Practice Set 15

CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 15

प्रश्न. बारहवीं शताब्दी के मध्य कर्नाटक में प्रारम्भ हुए वीरशैव आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?

  • यह नामदेव और उनके साथियों द्वारा शुरू किया गया।
  • इसने जाति और नारी के प्रति व्यवहार के बारे में ब्राह्मणवादी विचारधारा के विरुद्ध तर्क दिया।
  • इसने बिट्ठल की पूजा पर बल दिया।
  • यह सभी प्रकार के कर्मकाण्ड का विरोधी था, परन्तु मूर्तिपूजा को बढ़ावा दिया।

उत्तर : 2

प्रश्न. अभिलेखागार वह स्थान है, जहाँ

  • खुदाई में पाई गई मूर्तियों को रखा जाता है
  • पुरातत्त्वज्ञों द्वारा प्राप्त किए गए पत्थर और ईंटों से बनी इमारतों के अवशेषों को रखा जाता है।
  • ऐतिहासिक पांडुलिपियों तथा दस्तावेजों को रखा जाता है
  • खुदाई में पाई गई पशुओं और पक्षियों की हड्डियों को रखा जाता है

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘विशिष्टाद्वैत’ के सिद्धान्त को इनमें से किसने विचारार्थ प्रस्तुत किया?

  • शंकर
  • अल्लमा प्रभु
  • रामानुज
  • बसवन्ना

उत्तर : 3

प्रश्न. रामपुरवा में मिला उत्कृष्ट पॉलिश वाले पत्थर पर बना साँड़, जिसे अब राष्ट्रपति भवन में रखा गया है, इनमें से किसके शासनकाल में बनाया गया था?

  • मौर्य
  • पांड्य
  • चोल
  • कुषाण

उत्तर : 1

प्रश्न. संगम कविताओं में किन तीन राजवंशों को ‘मुवेन्दार’ कहा गया है?

  • चोल, राष्ट्रकूट, पांड्य
  • चेर, पाल, राष्ट्रकूट
  • पाल, चोल, पांड्य
  • चोल, चेर, पांड्य

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित स्तूपों में से किस एक को उस स्थान के रूप में चिह्नित किया गया है, जहाँ बुद्ध ने पहली बार उपदेश दिया था?

  • सारनाथ
  • बोधगया
  • साँची
  • थोटालकोंडा

उत्तर : 1

प्रश्न. गणितज्ञ तथा खगोलशास्त्री आर्यभट ने आर्यभट्टीयम् नामक पुस्तक निम्नलिखित भाषाओं में से किसमें लिखी थी?

  • हिन्दी
  • प्राकृत
  • पाली
  • संस्कृत

उत्तर : 4

प्रश्न. लोकतांत्रिक संस्थाओं की समझ को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से सबसे उचित पाठ्यक्रम संबंधी उपागम को चुनिए ।

  • आदर्श स्थितियों को दर्शाना
  • वास्तविक स्थितियों के साथ आदर्श स्थिति के उदाहरणों
  • मुख्य रूप से राष्ट्रस्तरीय उदाहरणों को प्रस्तुत करना को प्रस्तुत करना
  • शिक्षार्थियों को कठोर वास्तविक स्थितियों से परिचित कराना

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस विकल्प को दण्ड आरेख द्वारा सबसे अच्छे तरीके से दर्शाया जा सकता है?

  • तापमान
  • वायुदाब
  • वर्षा
  • आर्द्रता

उत्तर : 3

प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन. सी. एफ.), 2005 की संस्तुति के अनुसार बच्चों का विद्यालयी जीवन निम्नलिखित में से किसके साथ जुड़ना चाहिए?

  • विद्यालय के बाह्य वातावरण
  • वार्षिक परीक्षा
  • मुख्यधारा के विचार
  • विद्यालय की आधारभूत संरचना

उत्तर : 1

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर ऐतिहासिक तथ्यों इतिहास लेखन को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि अधिक प्रासंगिक है?

  • परियोजना विधि
  • मानचित्र विधि
  • समस्या समाधान विधि
  • स्रोत विधि

उत्तर : 4

प्रश्न. मान लीजिए एक शिक्षक को कक्षा VII में पाठ ‘ठण्डा रेगिस्तान-लद्दाख’ पढ़ाना है। निम्नलिखित में से कौन सी विधि सबसे अधिक उचित होगी?

  • सर्वेक्षण विधि
  • कार्यशाला विधि
  • प्रतीक अध्ययन विधि
  • क्षेत्रीय विधि

उत्तर : 3

प्रश्न. शिक्षार्थियों के संकलनात्मक आकलन का उद्देश्य क्या है?

  • कक्षा के दौरान आकलन
  • सत्र के समाप्त होने पर आकलन
  • परियोजना का आकलन
  • पाठ के अन्त में आकलन

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान के कक्षा-कक्ष में आप किस मूल्य पर सबसे कम बल देंगे?

  • प्रतियोगितात्मकता
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण
  • सहयोग
  • समानता

उत्तर : 1

प्रश्न. नागरिक शास्त्र की नामावली में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.), 2005 ने बदलाव का क्या सुझाव दिया है?

  • इतिहास
  • भूगोल
  • सामाजिक और राजनीतिक जीवन
  • अर्थशास्त्र

उत्तर : 3

प्रश्न. एक शिक्षक शिक्षार्थियों को कुछ मानदंड देते हैं और कहते हैं कि वे उन पर आधारित अपनी परियोजना का आकलन करें। निम्नलिखित में से कौन-से आकलन के वैज्ञानिक है। तरीके का प्रयोग शिक्षक द्वारा किया गया है?

  • समकक्षी आकलन
  • स्व-आकलन
  • रचनात्मक आकलन
  • संकलनात्मक आकलन

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘भूमण्डलीय तापन’ पर हुई परियोजनाओं में से कौन-सा द्वितीयक स्त्रोत पर आधारित है?

  • एक क्षेत्र में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मौसम में होने
  • वाले परिवर्तनों पर साक्षात्कार
  • भूमण्डलीय तापन पर चित्रों का कोलाज बनाना मौसम वैज्ञानिक के कार्यालय द्वारा एकत्रित मौसम केअविश्लेषित आँकड़ों पर आधारित आरेखन निरूपण
  • एक पुस्तक में उल्लिखित मौसम में हुए परिवर्तनों पर आधारित चर्चा करना

उत्तर : 3

प्रश्न. शिक्षार्थियों का सामाजिक विज्ञान विषय में कला के माध्यम से आकलन करने का सबसे उचित कारण चुनिए।

  • यह शिक्षार्थियों की चित्रकला की योग्यता में सुधार लाता है।
  • यह पाठ्य पुस्तक में दर्शाई गई विभिन्न अभिव्यक्ति शैलियों के आनंद लेने का माध्यम है।
  • यह एक आनंददायी मूल्यांकन का तरीका है
  • यह अवधारणाओं का एक व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण करने का अवसर प्रदान करता है।

उत्तर : 4

प्रश्न. आप एक वर्ष में नियोजित, अल्पनियोजित और अनियोजित ग्रामीण श्रमिक द्वारा बिताए गए समय के समानुपात को चित्रित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से आप कौन-से आरेखीय चित्रण को चुनेंगे?

  • चक्र आरेख
  • समय-रेखा आरेख
  • दण्ड आरेख
  • प्रवाह आरेख

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान का अध्ययन ‘वैज्ञानिक’ क्यों है?

  • यह पाठक को समाज के वैज्ञानिक अध्ययन करने में सहायता करता है।
  • इसके अन्तर्गत क्रमबद्ध तरीके से प्रमाणित ज्ञान को
  • अर्जित किया जाता है।
  • इसकी विषयवस्तु में वैज्ञानिक शब्दावली का प्रयोग है।
  • यह सामाजिक अध्ययन को विज्ञान कहने की माँग को पूरा करता है।

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विद्यालय आधारित आकलन का अनुपयुक्त वर्णन है?

  • यह शैक्षिक पक्षों को सम्मिलित करता है।
  • यह केवल सहगामी पक्षों को सम्मिलित करता है।
  • यह गैर-शैक्षिक पक्षों को सम्मिलित करता है।
  • यह सभी पक्षों को सम्मिलित करता है।

उत्तर : 2

प्रश्न. राष्ट्रीय आधार समूह (2006) के अनुसार, सामाजिक विज्ञान का शिक्षण अपनी लोकप्रियता खो रहा है, क्योंकि

  • यह अत्यधिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर बल देता है
  • यह मानवीय मूल्यों में अन्तविरोध की कई स्थितियाँ प्रस्तुत करता है
  • यह एक अनुपयोगी विषय रूप में जाना जाता है यह
  • कई विषयों के अध्ययन को प्रोत्साहित करता है

उत्तर : 2

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए आप वृत्तांतों का प्रयोग क्यों करेंगे? दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित कारण को चुनिए।

  • शिक्षार्थियों को संवेदनशील बना सकें जिससे वे उचित आदर्श का पता कर सकें
  • पाठ्यक्रम की पूर्णता को सुनिश्चित कर सकें
  • कक्षा को मनोरंजक एवं सजीव बना सकें
  • अवधारणाओं को सजीव वास्तविकताओं के साथ जोड़ सकें

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें ‘चिनूक’ स्थानीय पवन चलती है?

  • वेल्ड
  • पम्पास
  • प्रेअरी
  • सवाना

उत्तर : 3

प्रश्न. वायुमण्डलीय परतों में से कौन-सी परत रेडियो प्रसारण में सहायता करती है?

  • समतापमण्डल
  • क्षोभमण्डल
  • बाह्यमण्डल
  • मध्यमण्डल

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘सुनहरी ज़री’ निम्नलिखित में से किसकी एक किस्म है?

  • सिल्क
  • जूट
  • सूती वस्त्र
  • नायलॉन

उत्तर : 2

प्रश्न. जनसंख्या घनत्व से अभिप्राय है

  • पृथ्वी के पृष्ठ के एक इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या
  • भू-पृष्ठ पर लोगों के फैलने का स्वरूप
  • किसी क्षेत्र विशेष में रहने वाले लोगों की संख्या एक
  • निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या

उत्तर : 1

प्रश्न. सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है

  • सौर ऊष्मक
  • सौर कुकर
  • सौर सेल
  • विद्युत मोटर

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान की समवर्ती सूची के मामलों में कार्य करता है?

  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार
  • राज्य सरकार और स्थानीय सरकारी निकाय
  • केंद्र शासित प्रदेश
  • स्थानीय सरकारी निकाय

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भारत की संविधान सभा में मसौदा समिति के अध्यक्ष थे?

  • सी राजगोपालाचारी
  • बी आर अंबेडकर
  • डा राजेंद्र प्रसाद
  • जवाहर लाल नेहरू