CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 14 : CTET परीक्षा में जानें से पहले इन 30 प्रश्नों का अध्ययन जरूर करके जाएं

CTET/UPTET Social Science Practice Set 14 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। अतः इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET/UPTET Social Science Practice Set 14
CTET/UPTET Social Science Practice Set 14

CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 14

प्रश्न. इन नाविकों में से किसने भारत को समुद्री रास्ता पाने के लिए पश्चिम की ओर प्रस्थान कर अटलांटिक महासागर को पार किया?

  • वास्को-डि-गामा
  • क्रिस्टोफर कोलम्बस
  • जुयन जंग
  • फहियान

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित राजवंशों में से किसने अपने अभिलेखों में मलयालम भाषा एवं लिपि का प्रयोग प्रारम्भ किया?

  • चोल
  • चेर
  • कुशाण
  • पांड्य

उत्तर : 2

प्रश्न. 1906 में हुए सोग्राम संगमा के विद्रोह का कारण था

  • अंग्रेजों द्वारा निर्धारित व्यापार की असमान (भेदकारी) शर्तों के विरुद्ध बंगाल में मुस्लिम व्यापारियों का उठ खड़ा होना
  • नील के बागान मालिकों के विरुद्ध चम्पारण में किसानों ने विद्रोह किया
  • गुजरात में पाटीदार किसानों का अंग्रेजों द्वारा थोपे गए। भारी लगान के खिलाफ विद्रोह
  • असम में आदिवासी समूहों द्वारा किया गया। औपनिवेशिक वन कानूनों का विरोध

उत्तर : 4

प्रश्न. ब्रिटिश सरकार ने सन् 1927 में भारत में अपनी अगुवाई में साइमन कमीशन भेजा, जिसका विरोध किया गया, क्योंकि

  • इस आयोग में कोई भारतीय प्रतिनिधि नहीं था इसमें
  • केवल अंग्रेजी पढ़े-लिखे भारतीय प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था
  • इस आयोग में अंग्रेजों की अपेक्षा भारतीय प्रतिनिधियों की संख्या न के बराबर थी
  • इसमें कोई भी भारतीय महिला प्रतिनिधि नहीं थी

उत्तर : 1

प्रश्न. वयोवृद्ध गाँधीवादी नेता पोट्टी श्रीरामुलु निम्नलिखित राज्यों में से किसके बनाने के लिए सन् 1952 में भूख हड़ताल पर बैठे?

  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • केरल
  • आंध्र प्रदेश

उत्तर : 4

प्रश्न. वहादत-ए-दीन अर्थात् सभी धर्मों की बुनियादी एकता के हिमायती इनमें से कौन थे?

  • बाजी मुहम्मद
  • मौलाना आज़ाद
  • सैय्यद अहमद खाँ
  • मुहम्मद अली जिन्ना

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाला प्रमुख अक्षांश है

  • भूमध्य रेखा (विषुवत्-वृत्त)
  • आर्कटिक वृत्त
  • मकर रेखा (मकर-वृत्त)
  • कर्क रेखा (कर्क-वृत्त)

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी ‘पृथ्वी दिन’ की परिभाषा है?

  • पृथ्वी की गति जो सूर्य के चारों ओर कक्ष में होती है।
  • वे दिन जिन पर पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं
  • देशांतरों के मध्य की दूरियाँ
  • पृथ्वी का अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगा समय

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘मैत्री’ और ‘दक्षिण गंगोत्री’ नामक भारत के शोध संस्थान निम्नलिखित महाद्वीपों में से कहाँ स्थित हैं?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • यूरोप
  • अफ्रीका
  • अंटार्कटिका

उत्तर : 4

प्रश्न. महासागरीय धाराओं के संबंध में नीचे दिए गए दोनों। कथनों A और B पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए

A. उष्ण (गर्म) महासागरीय धाराएँ भूमध्य रेखा के निकट उत्पन्न होती हैं और ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती हैं।
B. शीत (ठण्डी) महासागरीय धाराएँ निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों को जल ले जाती हैं।

  • A सही है और B गलत है।
  • A और B दोनों गलत हैं।
  • A और B दोनों सही हैं।
  • A गलत है और B सही है।

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘ऋतु- प्रवास’ से अभिप्राय है

  • लोगों की अपनी जीविका के लिए ऋतुवत् गतिशीलता
  • फसल कटाई की अवधि के दौरान श्रमशक्ति का से गाँव की ओर प्रवसन
  • नये चारागाहों की खोज में अपने पशुधन के साथ लोगों की ऋतुवत् गतिशीलता
  • वन्य प्राणियों की ऋतुवत् गतिशीलता

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें ‘चिनूक’ स्थानीय पवन चलती है?

  • वेल्ड
  • पम्पास
  • प्रेअरी
  • सवाना

उत्तर : 3

प्रश्न. वायुमण्डलीय परतों में से कौन-सी परत रेडियो प्रसारण में सहायता करती है?

  • समतापमण्डल
  • क्षोभमण्डल
  • बाह्यमण्डल
  • मध्यमण्डल

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘सुनहरी ज़री’ निम्नलिखित में से किसकी एक किस्म है?

  • सिल्क
  • जूट
  • सूती वस्त्र
  • नायलॉन

उत्तर : 2

प्रश्न. जनसंख्या घनत्व से अभिप्राय है

  • पृथ्वी के पृष्ठ के एक इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या
  • भू-पृष्ठ पर लोगों के फैलने का स्वरूप
  • किसी क्षेत्र विशेष में रहने वाले लोगों की संख्या एक
  • निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या

उत्तर : 1

प्रश्न. पृथ्वी की सतह के निकट स्थित खनिजों को बाहर निकालने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

  • विवृत खनन
  • कूपकी खनन
  • कूपक
  • आखनन

उत्तर : 4

प्रश्न. उद्योग के निम्नलिखित प्रकारों में से ‘टोकरी बुनाई’ किसका एक उदाहरण है?

  • सहकारी क्षेत्र
  • लघु आकार
  • बृहत् आकार
  • संयुक्त क्षेत्र

उत्तर : 2

प्रश्न. तानाशाही के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक गलत है?

  • तानाशाही में तानाशाह द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न उठा सकते हैं।
  • तानाशाह द्वारा लिए गए निर्णयों पर तानाशाह को स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • तानाशाही में तानाशाह द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न नहीं कर सकते हैं।
  • अंतिम निर्णय लेने की शक्ति तानाशाह में निहित होती है।

उत्तर : 1

प्रश्न. कृष्ण राज सागर बाँध निम्नलिखित नदियों में से किस पर बनाया गया है?

  • महानदी
  • कावेरी
  • कृष्णा
  • गोदावरी

उत्तर : 2

प्रश्न. हिन्दू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम, 2005 मृतक पिता की सम्पत्ति में समान अधिकार प्रदान करता है

  • पुत्री / पुत्रियों, पुत्र/पुत्रों तथा भाई/भाइयों को पत्नी,
  • पुत्री / पुत्रियों तथा बहन बहनों को
  • पत्नी, पुत्र/पुत्रों तथा पुत्री/पुत्रियों को
  • पत्नी, पुत्र/पुत्रों तथा भाई/भाइयों को

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय राष्ट्र राज्य का वर्णन करने के लिए ‘विविधता में एकता’ मुहावरा इन राष्ट्रीय नेताओं में से किसने दिया?

  • महात्मा गाँधी
  • बाल गंगाधर तिलक
  • सरदार बल्लभभाई पटेल
  • पण्डित जवाहर लाल नेहरू

उत्तर : 4

प्रश्न. जनपद पंचायत के कार्यों के विषय में निम्नलिखित दो कथनों A और का चयन कीजिए : पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर

A. जनपद पंचायत जिला स्तर पर विकास योजनाएँ निर्धारित करती है।
B. जनपद पंचायत, ग्राम पंचायतों के मध्य धन वितरण नियमित करने में जिला परिषद् की सहायता करती है।

कूट

  • A सही है और B गलत है
  • A और B दोनों गलत हैं
  • A गलत है और B सही है
  • A और B दोनों सही हैं

उत्तर : 2

प्रश्न. सूचना का अधिकार अधिनियम पर निम्नलिखित दो कथनों A और B पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए

A. सूचना का अधिकार अधिनियम के माध्यम से कोई भी नागरिक केवल केन्द्रीय सरकार के विभागों की कार्यप्रणाली के संदर्भ में सूचना प्राप्त कर सकता है।
B. सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सूचना प्राप्त करने के लिए नागरिक को किसी स्तर के किसी न्यायालय में पहले याचिका दाखिल करनी पड़ती है।

कूट

  • A सही है और B गलत है
  • A और B दोनों गलत हैं।
  • A गलत है और B सही है।
  • A और B दोनों सही हैं।

उत्तर : 2

प्रश्न. सुल्ताना का स्वप्न नामक कहानी की लेखिका इनमें से कौन थी?

  • रुकैया सखावत हुसैन
  • पण्डिता रमाबाई
  • मुमताज़ अली
  • राससुंदरी देवी

उत्तर : 1

प्रश्न. गुलामगीरी नामक पुस्तक इनमें से किसने लिखी?

  • ई. वी. रामास्वामी पेरियार
  • डॉ. बी. आर. अम्बेदकर
  • ज्योतिराव फुले
  • श्री नारायण गुरु

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय न्यायिक व्यवस्था के संदर्भ में अपील की व्यवस्था का अर्थ है

  • विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा कोई भी अपने मामले पर बिना किसी कानूनी डिग्री
  • के, न्यायालय में बहस कर सकता है।
  • ऊपरी अदालतों के फैसले, निचली अदालतों को मानने होते हैं
  • किसी व्यक्ति को अगर ऐसा लगता है कि निचली अदालत द्वारा दिया गया फैसला सही नहीं है, तो वह उससे ऊपर की अदालत में अपील कर सकता है

उत्तर : 4

प्रश्न. सरकार के कार्यपालिका अंग से अभिप्राय है

  • निर्वाचित प्रतिनिधि
  • देश का प्रत्येक नागरिक, जो सार्वभौमिक मताधिकार का उपयोग करता है वयस्क
  • लोगों का समूह, जो कानूनों को लागू करने और शासन चलाने के लिए उत्तरदायी है
  • उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश

उत्तर : 3

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के पाठ्य पुस्तकों में निम्नलिखित विषयों में किससे संबंधित विषयवस्तु सम्मिलित है?

  • मनोविज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
  • दर्शनशास्त्र

उत्तर : 2

प्रश्न. संविधान का अनुच्छेद 22 सुनिश्चित करता है

  • संवैधानिक उपचार का अधिकार
  • गिरफ्तारी के दौरान या हिरासत में दुर्व्यवहार से बचने का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • शिक्षा का अधिकार

उत्तर : 2

प्रश्न. लोक सभा में सत्ताधारी दल का मुखिया इनमें से कौन होता है ?

  • राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • उप-राष्ट्रपति
  • अध्यक्ष
कमेन्ट करें