CTET/UPTET Social Science Practice Set 10 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। अतः इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।
CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 10
प्रश्न. दक्षिण भारत में ‘नमक सत्याग्रह’ के एक वयोवृद्ध राष्ट्रवादी नेता निम्नलिखित में से कौन थे?
- महात्मा गाँधी
- सी. राजगोपालचारी
- सरदार वल्लभभाई पटेल
- पोट्टि श्रीरामुलु
उत्तर : 2
प्रश्न. ज्योतिराव फुले ने अपनी पुस्तक ‘गुलामगीरी’ को निम्नलिखित में से किन्हें समर्पित किया?
- उन महिलाओं को, जिन्होंने ब्रिटेन में नारी मताधिकार आंदोलन में भाग लिया
- उन भारतीय सैनिकों को जो द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए थे
- उन भारतीयों को, जिन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया
- उन अमरीकियों को, जिन्होंने गुलामों को मुक्ति दिलाने के लिए अमरीकी गृहयुद्ध में भाग लिया
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित मदों में से कौन-सी मद ‘कैलिको’ के नाम से जानी गई, जिसे पुर्तगाली भारत से यूरोप ले गए थे?
- मस्लिन (मलमल)
- फुटकर माल (पीस गुड्स)
- मसाले
- सूती कपड़े
उत्तर : 4
प्रश्न. अधिक गहराई में स्थित खनिज निक्षेपों तक पहुँचने के लिए गहरे छिद्र बनाए जाते हैं। इस प्रकार के खनन को कहा जाता है
- प्रवेधन
- उत्खनन
- विवृत खनन
- कूपकी खनन
उत्तर : 4
प्रश्न. लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम एक उदाहरण है
- भंडार संसाधन का
- निक्षेप संसाधन का
- वास्तविक संसाधन का
- संभाव्य संसाधन का
उत्तर : 4
प्रश्न. किसी ऐतिहासिक वर्णन का चुनाव करते समय निम्नलिखित में से किस उद्देश्य पर विचार किया जाना चाहिए?
- कारणात्मक सम्बन्ध और निष्कर्ष स्थापित करना
- मूल्यपरक निर्णय देना
- लोकप्रिय घटनाओं को उजागर करना
- प्रसिद्ध व्यक्तियों का मूल्यवर्धन करना
उत्तर : 1
प्रश्न. आप ‘नए राज्य’ पाठ में ‘चोल’ विषय पढ़ा रहे हैं। पाठ के अंत में ‘अयन्त्र’ में चीन के तांग राजवंश पर सूचना दी गई है। (कक्षा VII, हमारे अतीत II, पृष्ठ सं. 28 ) । सामाजिक विज्ञान के शिक्षक होने के नाते इस पर विचार-विमर्श करते समय आपका शैक्षिक विचार क्या होगा?
- विद्यार्थियों को रोचक तथ्यों के प्रति जागरूक करना।
- विद्यार्थियों को चीन के अतीत पर कल्पना करने का अवसर प्रदान करना
- विभिन्न समाजों में ऐतिहासिक विकास की तुलना करना
- विद्यार्थियों को विश्व इतिहास से परिचित कराना।
उत्तर : 4
प्रश्न. आप देखते हैं कि सामाजिक विज्ञान की कक्षा में विद्यार्थी कुछ पूर्वाग्रहों प्रदर्शन करते है। आपकी सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया चुनिए
- पढ़ाए जा रहे अध्याय को पढ़ाना बंद कर दूंगा।
- सामाजिक यथार्थ के आयामों पर एक परिचर्चा का आयोजन करूंगा।
- इन टिप्पणियों पर ध्यान नहीं दूंगा
- विद्यार्थियों को दंडित करूंगा।
उत्तर : 2
प्रश्न. पाठांत प्रश्नों का सबसे उपयुक्त उपयोग हैं
- परीक्षा के लिए प्रश्न सुझाना
- अध्याय से महत्त्वपूर्ण भागों की पहचान करना
- सीखे हुए को समझने में तथा अपने शब्दों में व्यक्त करने में विद्यार्थियों को सक्षम बनाना
- विद्यार्थियों के लिए अध्याय का सारांश प्रस्तुत करने में शिक्षकों की सहायता करना
उत्तर : 3
प्रश्न. सतत और समग्र मूल्यांकन के अनुसार, आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सबसे उपयुक्त है?
- विद्यार्थियों को अंक देकर प्रेरित करना
- विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित करना
- विषय वस्तु के बारे में विद्यार्थियों के प्रत्यास्मरण का परीक्षण करना
- विद्यार्थियों की तुलना पर उनका रैंक निर्धारित करना
उत्तर : 3
प्रश्न. कार्य करने की क्षमता को कहते हैं
- बल
- शक्ति
- ऊर्जा
- ईंधन
उत्तर : 3
प्रश्न. सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है
- सौर ऊष्मक
- सौर कुकर
- सौर सेल
- विद्युत मोटर
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान की समवर्ती सूची के मामलों में कार्य करता है?
- केंद्र सरकार और राज्य सरकार
- राज्य सरकार और स्थानीय सरकारी निकाय
- केंद्र शासित प्रदेश
- स्थानीय सरकारी निकाय
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भारत की संविधान सभा में मसौदा समिति के अध्यक्ष थे?
- सी राजगोपालाचारी
- बी आर अंबेडकर
- डा राजेंद्र प्रसाद
- जवाहर लाल नेहरू
उत्तर : 2
प्रश्न. 18वीं सदी में किसके नेतृत्व में बंगाल धीरे-धीरे मुगल नियंत्रण अलग हो गया ?
- मुर्शीद कुली खान
- नादिरशाह
- अलीवर्दी खान
- बुरहान-उल-मुल्क
उत्तर : 1
प्रश्न. वात दिग्दर्शी का प्रयोग क्या मापने के लिए किया जाता है
- वायु वेग
- वायु दाब
- वायु दिशा
- वायु तापमान
उत्तर : 3
प्रश्न. वायुमंडल की निम्नलिखित में से कौन सी परत रेडियो तरंगों के संचरण में मदद करती हैं
- समताप मंडल
- मध्य मंडल
- बाहरी मंडल
- बहिर्रमंडल
उत्तर : 3
प्रश्न. पीपल की भूतनी परसों को क्रम में आंतरिक से बाहरितम परत तक पहचानिए
- पर्पटी, मेंटल, बाहरी क्रोड, आंतरिक क्रोड
- मेंटल, पर्पटी, बाहरी क्रोड, आंतरिक क्रोड
- आंतरिक क्रोड, बाहरी क्रोड, पर्पटी, मेंटल
- आंतरिक क्रोड, बाहरी क्रोड, मेंटल, पर्पटी
उत्तर : 4
प्रश्न. जब नदी मैदान में प्रवेश करती है तो यह मुड़ जाती है और मोड़ बनाकर बहती है जो कहलाता है
- तटबंध
- बाढ़ का मैदान
- विसर्प
- चापझील
उत्तर : 3
प्रश्न. अधिकांश दुर्गम क्षेत्रों में और आपदाओं के समय लोगों को बचाने और भोजन जल कपड़े एवं दवाओं को वितरित करने के लिए यातायात का कौन सा साधन बेहद उपयोगी है
- वायु मार्ग
- रेल मार्ग
- जल मार्ग
- सड़क मार्ग
उत्तर : 1
प्रश्न. 1997 में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने विशाखा नितेश की रचना महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए की
- कार्य स्थलों पर
- वैवाहिक संबंधों में
- सड़कों पर
- गाड़ियों में
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भारत में 1 राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं
- संसद के सदस्य
- केंद्र सरकार
- अटॉर्नी जनरल
- विधानसभा के सदस्य
उत्तर : 2
प्रश्न. आमतौर पर यह माना जाता है कि रात जागने वाले जानवर हर चीज को जिस रंग में देखते हैं, वे रंग हैं।
- काला और सफेद
- बैंगनी और नोला
- हरा और पीला
- नारंगी और लाल
उत्तर : 1
प्रश्न. नारियल डली हुई किसी भी करी के साथ उबला हुआ ‘टैपिओका’ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का प्रिय भोजन है?
- तमिलनाडु
- पश्चिम बंगाल
- केरल
- बिहार
उत्तर : 3
प्रश्न. आमतौर पर यह माना जाता है कि रात जागने वाले जानवर हर चीज को जिस रंग में देखते हैं, वे रंग हैं।
- काला और सफेद
- बैंगनी और नोला
- हरा और पीला
- नारंगी और लाल
उत्तर : 1
प्रश्न. अधोलिखित किस मुगल शासक ने आरामबाग बनवाया था?
- जहांगीर
- बाबर
- हुमायूं
- अकबर
उत्तर : 2
प्रश्न. 1916 में भारत में होमरूल आंदोलन की शुरुआत किसने की थी?
- जीके गोखले
- गांधीजी
- बीजी तिलक
- लाला लाजपत राय
उत्तर : 3
प्रश्न. पूर्ववर्ती नदी है?
- गोदावरी
- सतलज
- गंगा
- यमुना
उत्तर : 2
प्रश्न. पृथ्वी के बाहरी परत को क्या कहते हैं?
- क्रस्ट
- स्थलमंडल
- जलमंडल
- क्षोभ मंडल
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी गर्म धारा है?
- क्यूरेशिया
- कुराइल
- कनारी
- लेब्राडोर