UPTET/CTET हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट 53 : परीक्षा में जानें से पहले विगत वर्षों के इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का करें अध्ययन

CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 53 : CTET की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है जोकि 13 जनवरी तक चलने वाली है, इस परीक्षा की तैयारी अभ्यर्थी कई महीनों से कर रहें है ताकि परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकें। CTET की परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जा रही है। UPTET परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है, जो कि 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी।

ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको UPTET/CTET के परीक्षा में पूछे गए विगत वर्षों के हिंदी भाषा के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकतें हैं।

CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 53
CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 53

CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 53

प्रश्न : भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को रोचक और
सोद्देश्यपूर्ण बनाने में सर्वाधिक प्रभावी है

  • कहानी, कविता की पंक्तियाँ देखकर लिखना
  • टी.वी. धारावाहिकों के नाम लिखना
  • कक्षा के प्रिंट समृद्ध परिवेश का उपयोग
  • पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास

उत्तर ; 3

प्रश्न : ‘उन विज्ञापनों को इकट्ठा कीजिए जो हाल ही के ठंडे पेय पदार्थों से जुड़े हैं। उनमें स्वास्थ्य और सफाई पर दिए गए ब्यौरों को छाँटकर देखें कि हकीकत क्या है?’ यह प्रश्न

  • बच्चों ठंडे पेय पीने की प्रेरणा देता है।
  • बाहर की दुनिया को अत्यधिक महत्व देता है।
  • बाहर की दुनिया और कक्षा को जोड़ता है।
  • बच्चों के लिए बहुत जटिल है।

उत्तर : 3

प्रश्न : उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्य है

  • समस्त हिंदी साहित्यकारों से परिचित कराना।
  • समस्त अहिंदी साहित्यकारों से परिचित कराना।
  • व्याकरण के नियम सिखाना व प्रयोग करवाना।
  • विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी प्रयुक्तियों से परिचित कराना।

उत्तर : 4

प्रश्न : हिन्दी भाषा का आकलन करने के संदर्भ में वे प्रश्न अपेक्षाकृत बेहतर होते हैं

  • जिनके उत्तर जटिल व दीर्घ होते हैं
  • जिनके उत्तर तयशुदा होते हैं।
  • जो बच्चों की कल्पना, सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।
  • जो बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करते हैं।

उत्तर : 3

प्रश्न : एक व्यक्ति ने पूछ लिया-“कैसा है वह मुरलीवाला, मैनें तो उसे नहीं देखा! क्या वह पहले खिलौने भी बेचा करता था?” एक पाठ का यह अंश पढ़ने के दौरान…… के विशिष्ट संदर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

  • अनुतान
  • लिखने
  • उच्चारण
  • अवबोध

उत्तर : 1

प्रश्न : उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति की दृष्टि से कौन-सा प्रश्न सर्वाधिक प्रभावी है?

  • लेखक खानपान में बदलाव को लेकर चिंतित क्यों है?
  • घर में बातचीत करके घर में बनने वाले पकवानों के बनने की प्रक्रिया बताइए।
  • खानपान के मामले में स्थानीयता का क्या अर्थ है?
  • खानपान में बदलाव के कौन-से फायदे हैं?

उत्तर : 2

प्रश्न : भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में अंतर का मुख्य आधार है

  • भाषा का परिवेश
  • भाषा की जटिलता
  • भाषा की प्रकृति
  • भाषा का सौंदर्य

उत्तर : 1

प्रश्न : दीप्ति ने आठवीं कक्षा के बच्चों को समान भाव वाली कविता खोज कर सुनाने के लिए कहा। इसका प्रमुख कारण है

  • बच्चों का मनोरंजन करने का निर्वहन।
  • बच्चों के बोध स्तर का आकलन करना।
  • बच्चों को समान भाव का अर्थ समझाना।
  • बच्चों की श्रवण प्रक्रिया का आकलन करना।

उत्तर : 2

प्रश्न : राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 भाषा के. ……. का सबसे समृद्ध संसाधन मानती है।

  • व्यवसाय को बच्चे।
  • भाषा
  • व्यक्तित्व
  • अस्मिता

उत्तर : 3

प्रश्न : इनमें से कौन-सा शब्द शब्दकोश में सबसे पहले आएगा?

  • सिलसिला
  • सिम्त
  • सीरत
  • सिरजत

उत्तर : 2

प्रश्न : कक्षा छह में कविता- शिक्षण के दौरान……सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

  • भिन्न-भिन्न समास
  • भिन्न-भिन्न छंद
  • भिन्न-भिन्न शब्द प्रयोग
  • भिन्न-भिन्न भाव भूमि

उत्तर : 4

प्रश्न : भाषा स्वयं में एक व्यवस्था है।

  • नियमबद्ध
  • तार्किक
  • सरल
  • जटिल

उत्तर : 1

प्रश्न : नाटक और एकांकी पढ़ने-पढ़ाने के दौरान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है

  • मौन पठन
  • संवाद अदायगी
  • नाटक के शास्त्रीय तत्व
  • उच्चारणगत शुद्धता

उत्तर : 2

प्रश्न : कक्षा आठ के लिए साहित्य का चयन करते समय आप किस तत्त्व को सर्वाधिक महत्त्व देंगे/देंगी?

  • रहस्य-रोमांच
  • परी कथा
  • पशु-पक्षी
  • राजा-रानी

उत्तर : 1

प्रश्न : कक्षा सात में हिंदी भाषा के आकलन की दृष्टि से सबसे कम प्रभावी है

  • बातचीत
  • प्रश्न निर्माण
  • श्रुतलेख
  • अवलोकन

उत्तर : 3

प्रश्न : चौथा, पाँचवाँ कैसे विशेषण हैं?

  • आवृत्तिसूचक
  • क्रमवाचक
  • समुदायबोधक
  • परिमाणवाचक

उत्तर : 2

प्रश्न : किस शब्द में ‘इन’ प्रत्यय का प्रयोग सही नहीं हुआ है?

  • कुँजड़िन
  • नाईन
  • नागिन
  • ईसाइन

उत्तर : 1

प्रश्न : कौन-सा शब्द ‘इन्द्रधनुष’ का पर्याय नहीं है?

  • सुरचाप
  • सप्तवर्ण
  • अमरेश्वर
  • घनकोदण्ड

उत्तर : 3

प्रश्न : शुद्ध वाक्य चुनिए

  • मैं मेरे घर जाऊँगा।
  • तुम तुम्हारा काम करो।
  • हम हमारे धर्म का पालन करना चाहिए।
  • यह वाकई एक गंभीर समस्या है।

उत्तर : 4

प्रश्न : किसी विकल्प में नित्य बहुवचनान्त शब्द नहीं है?

  • आँसू
  • अक्षत
  • व्याख्यता
  • दर्शन

उत्तर : 3

प्रश्न : विलोम की दृष्टि से असंगत चुनिए

  • निषिद्ध – विहित
  • निर्भीक – शूरवीर
  • पदारूढ़ पदच्युत
  • प्रवृत्ति – निवृत्ति

उत्तर : 2

प्रश्न : सम्बन्धसूचक सर्वनाम पद छाँटिए

  • कुछ
  • कितना
  • जो
  • कैसा

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘आंजनेय’ शब्द प्रयुक्त प्रत्यय है

  • एय
  • नेय
  • ऐय

उत्तर : 1

प्रश्न : भाववाचक संज्ञा पद है

  • विधायक
  • भूकम्प
  • बचपन
  • परस्पर

उत्तर : 3

प्रश्न : “राम ने किसान की जमीन हथिया ली।” रेखांकित शब्द प्रयुक्त क्रिया चुनिए में

  • प्रेरणार्थक क्रिया
  • नामधातु क्रिया
  • संयुक्त क्रिया
  • अकर्मक क्रिया

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘अनुपम’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग जुड़ा है?

  • अन
  • अनु
  • अन्
  • अनुप

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘अभ्युदय’ शब्द में सन्धि का प्रकार बताइए

  • गुण सन्धि
  • वृद्धि सन्धि
  • व्यंजन सन्धि
  • यण् सन्धि

उत्तर : 4

प्रश्न : विशेषण पद चुनिए

  • ऐश्वर्य
  • गुणशाली
  • कण्ठोष्ठ
  • उन्नति

उत्तर : 2

प्रश्न : अपादान कारकयुक्त वाक्य चुनिए

  • बच्चे बन्दर से डरते हैं।
  • मैं उसे अपने हाथों सजा दूंगा।
  • महिला आँखों से अंधी है।
  • वह सब ओर से सैनिकों द्वारा घेर लिया गया था।

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘स्नान वनान’ पद में कौन-सा समास है?

  • अव्ययीभाव समास
  • द्वन्द्व समास
  • तत्पुरुष समास
  • कर्मधारय समास

उत्तर : ??

कमेन्ट करें