UPTET/CTET हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट 35 : विगत वर्षों के इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का करें अध्ययन

CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 35 : CTET की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है जोकि 13 जनवरी तक चलने वाली है, इस परीक्षा की तैयारी अभ्यर्थी कई महीनों से कर रहें है ताकि परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकें। CTET की परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जा रही है। UPTET परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है, जो कि 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी।

ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको UPTET/CTET के परीक्षा में पूछे गए विगत वर्षों के हिंदी भाषा के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकतें हैं।

CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 35
CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 35

CTET/UPTET Hindi Language Practice Set 35

प्रश्न : उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा की पाठ्- पुस्तक का निर्माण करते हुए आपके लिए सबसे कम महत्वपूर्ण है

  • समृद्ध हिन्दी साहित्य की छटा का प्रदर्शन
  • भाषायी क्षमताओं को बढ़ावा देने के अभ्यास
  • समस्त व्याकरणिक बिन्दुओं का समावेश
  • भाषा की विविध छटाओं को समेटने वाले पाठ

उत्तर : 3

प्रश्न : किसी रचना के बारे में स्वतन्त्र राय बनाने का आत्मविश्वास विकसित करने के लिए आवश्यक है –

  • कवि और कविता बोध
  • साहित्य बोध और ऐतिहासिक बोध
  • साहित्य बोध और छन्द बोध
  • भाषा बोध और साहित्य बांध

उत्तर : 4

प्रश्न : बच्चों के लिए अतिरिक्त पठन सामग्री क्यों विकसित की जाती है?

  • पढ़ने में रूचि जगाने एवं भाषा ज्ञान में वृद्धि के लिए
  • पढ़ने में रुचि जगाने एवं सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए
  • भाषा ज्ञान बढ़ाने एवं साहित्यकारों में रूचि जगाने के लिए
  • भाषा ज्ञान बढ़ाने और सामान्य ज्ञान में रुचि जगाने के लिए

उत्तर : 1

प्रश्न : कक्षा आठ में पढ़ने वाली नन्दिनी लिखते समय वर्तनी की अशुद्धियाँ करती है। भाषा-शिक्षक के रूप में आप अपनी क्या जिम्मेदारी मानते हैं?

  • नन्दिनी को ऐसे अवसर प्रदान करना कि वह स्वयं उनमें सुधार करे
  • नन्दिनी की अशुद्धियों को काटकर सही करना और उन्हें बीस-बीस बार लिखवाना
  • नन्दिनी को समझाना कि वर्तनी की अशुद्धियाँ करने पर उसके अंक कट जाएँगे पर
  • नन्दिनी को समझाना कि वर्तनी की शुद्धता ही लेखन का सशक्त पहलू है

उत्तर : 1

प्रश्न : उच्च प्राथमिक स्तर पर मुहावरे लोकोक्तियों के शिक्षण के सम्बन्ध में आपके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है

  • मुहावरे लोकोक्तियों का वाक्यों में प्रयोग करना
  • अधिक-से-अधिक मुहावरे लोकोक्तियों के प्रयोग द्वारा भाषा को आलंकारिक बनाना
  • सन्दर्भानुसार मुहावरे लोकोक्तियों के प्रयोगों को समझना और उनका प्रयोग करना
  • मुहावरे लोकोक्तियाँ का अर्थ समझाने का प्रयत्न

उत्तर : 3

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न “सन्दर्भ में व्याकरण शिक्षण” को पुष्ट करता है?

  • ‘घर-घर’ पुनरुक्त शब्द-युग्म है, इसी तरह के दो और शब्द-युग्म बताइए।
  • ‘घर-घर’ पुनरुक्त शब्द-युग्म है, दिए गए शब्द-समूहों में से ऐसे शब्द-युग्म छाँटिए ।
  • ‘घर-घर’ शब्द-युग्म का प्रयोग करते हुए दो वाक्य बनाइए। ‘घर-घर’ आपकी ही चर्चा है। वाक्य में ‘घर’ शब्द की पुनरावृत्ति से अर्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है।

उत्तर : 4

प्रश्न : उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है

  • भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना
  • भाषा आलंकारिक रूप से पहचानना
  • भाषा के व्याकरण को कण्ठस्थ करना
  • साहित्यिक विधाओं में रचना करना

उत्तर : 1

प्रश्न : “विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी प्रयुक्तियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाना चाहिए।” इस कथन में ‘प्रयुक्ति’ से तात्पर्य है।

  • विभिन्न भाषा उदाहरण
  • भाषा के नियम
  • विशिष्ट भाषा प्रयोग इस
  • शब्दों की व्युत्पत्ति

उत्तर : 3

प्रश्न : भाषा-शिक्षण की किस विधि में मातृभाषा को मध्यस्थ नहीं रखा जाता?

  • व्याकरण विधि
  • अनुवाद विधि
  • सूत्र विधि
  • प्रत्यक्ष विधि

उत्तर : 4

प्रश्न : जब शिक्षिका पूछती है कि “हम भी सफल होंगे- इस वाक्य में ‘भी’ लगने से अर्थ में क्या अन्तर आता है?”, तो इसका आशय है कि शिक्षिका बच्चों को –

  • अवलोकन क्षमता के अवसर देना चाहती है
  • भाषा की बारीकियाँ समझाना चाहती है
  • व्याकरण सिखाना चाहती है।
  • परीक्षा के लिए तैयार करना चाहती है

उत्तर : 4

प्रश्न : हिन्दी भाषा के शिक्षक के रूप में आपके लिए सबसे कम महत्वपूर्ण है

  • भाषा प्रयोग की क्षमता का विकास
  • व्याकरणिक नियमों की जानकारी
  • भाषा-कौशलों का ज्ञान
  • संवैधानिक मूल्यों की जानकारी

उत्तर : 4

प्रश्न : भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में किसी शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है

  • पाठ्यचर्या सहगामी क्रियाओं का आयोजन करना
  • भाषा प्रयोग के अधिक अवसर प्रदान करना
  • निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करना
  • परीक्षा का आयोजन करना

उत्तर : 2

प्रश्न : सतत् आकलन का उद्देश्य यह जानना है कि

  • बच्चे कैसे सीखते हैं?
  • बच्चे क्यों नही सीखते ?
  • बच्चों ने कितना सीखा है?
  • बच्चों ने क्या सीखा है?

उत्तर : 1

प्रश्न : साहित्य की किस विधा के शिक्षण में सस्वर पठन सर्वाधिक अपेक्षित है?

  • आत्मकथा
  • एकांकी
  • संस्मरण
  • जीवनी

उत्तर : 2

प्रश्न : उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा में अभिव्यक्ति परखने के लिए आप किस प्रश्न को सर्वाधिक महत्वपूर्ण समझते हैं?

  • ‘लोकगीत संस्कृति के परिचायक होते हैं इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
  • ‘आँखों पर पर्दा पड़ना’ मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।
  • सेना ने पार्क को क्यों घेर लिया था?
  • लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि ताजा बर्फ धोखा देने वाला

उत्तर : 2

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए निम्नलिखित नौ प्रश्नों के सही सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

कभी सोचा है भारत में कितने प्रकार के वाद्ययन्त्र प्रचलित हैं? सोचने में शीघ्रता मत कीजिए।तमिलनाडु-केरल से कश्मीर तक, राजस्थान- गुजरात में नागालैण्ड-मणिपुर तक इस भारत नामक विशाल भू-खण्ड में सैकड़ों प्रकार के वाद्ययन्त्र परम्परा से प्रचलित रहे हैं। विशेषकर चमड़े से गढ़े वाद्ययन्त्र तो सर्वाधिक हैं। बाँसुरी जैसे फूँककर बजाए जाने वाले भी कम नहीं। ये तार वाले भी कुछ गज से बजाए जाते हैं और कुछ छोटी-सी अंगूठी-जैसी मिज़राव से।
अब प्रश्न उठता है कि जिन्हें हम भारतीय वाद्ययन्त्र कहते हैं क्या वे भारत में ही जन्मे हैं या कहीं और से आए हैं? कहना कठिन है। जब भी हम किसी वाद्ययन्त्र को बजते देखते-सुनते हैं, तो मन कहता है कि उसकी उत्पत्ति भारत में हुई हो। अनेक बाहर से भी आए हैं। और यह भी सच है कि अनेक भारतीय वाद्ययन्त्र यहीं से अन्य देशों में प्रचलित हुए हैं। सभ्यता और संस्कृति का इतिहास जानने का एक 3 माध्यम वाद्ययन्त्र आज भी प्रयुक्त हो रहे हैं। हमारी वीणा मिस्त्री, सुमेरी, जापानी, चीनी संस्कृति में भी विद्यमान रही हैं।

प्रश्न : गद्यांश के अनुसार, सभ्यता और संस्कृति का इतिहास जानने में सहायक हैं

  • साहित्यिक ग्रन्थ
  • कलाकार
  • वाद्ययन्त्र
  • प्राचीन यन्त्र

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘भारतीय’ शब्द व्याकरण की दृष्टि से है।

  • सर्वनाम
  • क्रिया
  • विशेषण
  • संज्ञा

उत्तर : 3

प्रश्न : किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों है?

  • भारतीय
  • विशाल
  • शीघ्रता
  • प्रचलित

उत्तर : 4

प्रश्न : जिन्हें हम भारतीय वाद्ययन्त्र कहते हैं

  • वे कहीं और से आए हैं
  • उनमें से कुछ भारत के और कुछ बाहर के हैं
  • वे चीन और इण्डोनेशिया के हैं
  • वे भारत में ही जन्मे हैं

उत्तर : 2

कौन-सा भारतीय वाद्ययन्त्र मिस्र, चीन, जापान आदि की संस्कृति में भी विद्यमान है?

  • तबला
  • वीणा
  • झाँझ
  • बाँसुरी

उत्तर : 2

प्रश्न : कौन-सा कथन असत्य है?

  • तमिलनाडु और केरल के वाद्ययन्त्र सबसे प्रसिद्ध हैं
  • कुछ वाद्ययन्त्र ‘गज’ से बजाए जाते हैं।
  • प्राचीन भारतीय वाद्ययन्त्र इण्डोनेशिया में भी प्रयुक्त होते है
  • भारत में अनेक प्रकार के वाद्ययन्त्र प्रचलित हैं

उत्तर : 1

प्रश्न : वेदों में चर्चित कुछ वाद्ययन्त्रों के प्रमाण मिले है

  • हड़प्पा सभ्यता में
  • पुराणों में
  • सुमेरी संस्कृति में
  • भारतीय सभ्यता में

उत्तर : 1

प्रश्न : ‘जन्म’ शब्द का समानार्थी है

  • उल्लेख
  • प्रयुक्त
  • उत्पत्ति
  • विद्यमान

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘भू-खण्ड’ शब्द से समास है

  • कर्मधारय
  • द्विगु
  • द्वन्द्व
  • तत्पुरुष

उत्तर : 4

प्रश्न : बच्चे के स्कूल की भाषा और घर एवं पड़ोस की भाषा में……..होना / होनी चाहिए।

  • जुड़ाव
  • समरूपता
  • अलगाव
  • समरसता

उत्तर : 2

प्रश्न : पद्य, गद्य और नाटक हमारी संवेदना को धार प्रदान करने के साथ-साथ हमारे जीवन के… पहलू को समृद्ध करते हैं।

  • भाषिक, सौन्दर्यात्मक
  • सांस्कृतिक साहित्यिक
  • भाषिक, ज्ञानात्मक
  • सांस्कृतिक, भौतिक

उत्तर : 3

प्रश्न : भाषा की पाठ्य पुस्तक में एक पाठ एकांकी के रूप में है, आप

  • एकांकी में आए पात्रों के संवाद याद करवाएंगी
  • शिक्षार्थियों से एकांकी पढ़वाने के बाद उसका मंचन करवाएँगी
  • एकांकी के मुख्य संवाद लिखवाएँगी
  • हाव-भाव के साथ एकांकी पढ़कर सुनाएँगी

उत्तर : 4

प्रश्न : लिखना एवं पढ़ना सीखने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?

  • पढ़ना सीखने की तुलना में लिखना सीखना जटिल है
  • लिखना सीखने की तुलना में पढ़ना सीखना जटिल है
  • दोनों कौशल एक-एक करके सीखे जाते हैं
  • लिखना और पढ़ना सीखना समान रूप से अन्तः सम्बन्धित है

उत्तर : 4

प्रश्न : द्वितीय भाषा सीखने के सन्दर्भ में सबसे कम महत्वपूर्ण है

  • अभिभावक से प्राप्त प्रोत्साहन
  • भाषा की परीक्षा
  • अभिवृत्ति
  • शिक्षक का रवैया

उत्तर : 1

प्रश्न : कोई एक भाषा ………. लिपि/लिपियाँ में लिखी जा सकती है, हाँ, उसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

  • तीन
  • सीमित
  • सभी
  • एक

उत्तर : 4

कमेन्ट करें