CTET/UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 37 : UPTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 37 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 37
CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 37

CTET/UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 37

प्रश्न. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है?

  • सोयाबीन
  • रतनजोत
  • मूँगफली
  • सूरजमुखी

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किस राज्य की कोई समुद्री सीमा नहीं है?

  • गुजरात
  • गोवा
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए कौन-सा संकेतक नहीं होना चाहिए?

  • प्रश्न पूछना
  • न्याय और समानता के प्रति सरोकार
  • सहभागिता
  • याद करना

उत्तर : 4

प्रश्न. किसी नदी के प्रदूषण स्तर की माप की जाती है

  • ATP
  • STP
  • BOD
  • WPL

उत्तर : 3

प्रश्न. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया?

  • वर्ष 1982
  • वर्ष 1972
  • वर्ष 1974
  • वर्ष 1981

उत्तर : 2

प्रश्न. पृथ्वीतल पर उस काल्पनिक रेखा को क्या कहते हैं, जो 180° मिरिडियम याम्योत्तर पर खिंची है?

  • अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
  • विषुवत् रेखा
  • कर्क रेखा
  • प्रधान याम्योत्तर रेखा

उत्तर : 1

प्रश्न. वाइरस संक्रमण से होने वाला रोग है

  • टाइफाइड
  • जुकाम
  • कॉलरा
  • मलेरिया

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत में कृषि को प्रभावित करने वाला मौसम का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व है

  • आर्द्रता
  • तापमान
  • पवन
  • वृष्टि

उत्तर : 4

प्रश्न. वायुमण्डल की सबसे ठण्डी परत कौन-सी है?

  • तापमण्डल
  • क्षोभमण्डल
  • मध्यमण्डल
  • आयनमण्डल

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित सीखने के कौन-से सिद्धान्त का पर्यावरण अध्ययन में अनुसरण होता है?

  • वैश्विक से स्थानीय
  • अमूर्त से मूर्त
  • अज्ञात से ज्ञात
  • ज्ञात से अज्ञात

उत्तर : 4

प्रश्न. प्रेक्षण विधि की सीमाएँ हैं।

  • यह विधि मितव्ययी नहीं है
  • इस विधि में प्रेक्षण सूक्ष्मता से न करने पर प्राप्त परिणाम अधिक वैध एवं विश्वसनीय नहीं होते हैं।
  • इस विधि से व्यक्ति के आन्तरिक व्यवहारों का अध्ययन सम्भव नहीं है
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन में सीखनेका रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है

  • पोर्टफोलियो
  • क्रम निर्धारण मापनी
  • वर्णन अभिलेख
  • वार्षिक उपलब्धि परीक्षण

उत्तर : 4

प्रश्न. पर्यावरण शिक्षा में समस्या समाधान विधि का गुण है

  • विधि
  • लक्ष्य केन्द्रित विधि
  • चनात्मकता
  • ये सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?

  • परस्पर क्रिया करने वाला जीव समुदाय
  • किसी स्थान का अजीवीय घटक
  • पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं
  • जीव समुदाय और उसके वातावरण का सन्तुलित तन्त्र

उत्तर : 4

प्रश्न. मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे बड़ा लाभ हैं

  • शरीर को अच्छी प्रकार आधार देना
  • शरीर का भार कम होना
  • हाथ स्वतन्त्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य कर सकते हैं
  • अधिक तेज चाल

उत्तर : 3

प्रश्न. निरीक्षण विधि की विशेषता नहीं है

  • यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है
  • यह प्रत्यक्ष अनुभवी पर आधारित है।
  • यह एक बाल केन्द्रित विधि है, जिसमें शिक्षक एक प्रशासक के रूप में होता है
  • यह विधि विभिन्न सर्वेक्षणों द्वारा अपनायी जाती है

उत्तर : 3

प्रश्न. भूकम्प की तीव्रता मापने के यन्त्र को क्या कहते हैं?

  • फिजियोग्राफ
  • सीस्मोग्राफ
  • कार्डियोग्राफ
  • बैरोग्राफ

उत्तर : 2

प्रश्न. सूर्य से निकटतम ग्रह कौन है?

  • मंगल
  • बृहस्पति
  • शुक्र
  • बुध

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

  • राजस्थान में
  • मध्य प्रदेश में
  • गुजरात में
  • महाराष्ट्र में

उत्तर : 3

प्रश्न. किसी पारितन्त्र में तस्त्रों का चक्रण कहलाता है

  • जीव भू-रासायनिक चक्र
  • भूवैज्ञानिक चक्र
  • रासायनिक चक्र
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 1

प्रश्न. चिपको आन्दोलन के प्रणेता है।

  • नन्दबहुगुणा
  • सुन्दरलाल बहुगुणा
  • मदर टेरेसा
  • महात्मा गाँधी

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सी एक ग्रीन हाउस गैस है?

  • सल्फर डाइआक्सॉइड
  • ऑर्गन
  • ऑक्सीजन
  • मेथेन

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत किस वर्ष हुई?

  • 1973
  • 1992
  • 1982
  • 1996

उत्तर : 1

प्रश्न. वन पारिस्थितिको तन्त्र में पाई जाने वाली खाद्य श्रृंखला का चयन कीजिए

  • पादपालवक-जल पिस्सु-छोटी मछली-टूना
  • घास-टिड्डा-मेढक-सांप-बाज
  • पर्णकरकट-शैवाल-केकड़ा-छोटी मासाहारी मछली-बड़ी मांसाहारी महली
  • मृत कार्बनिक पदार्थ-कवक-जीवाणु

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में गोल्फ ऑफ मन्नार मैरीन राष्ट्रीय पार्क स्थित है?

  • गुजरात
  • अण्डमान द्वीप
  • तमिलनाडु
  • पश्चिम बंगाल

उत्तर : 3

प्रश्न. जनगणना 2011 के अनुसार भारत में लिंगानुपात है

  • 940: 1000
  • 920: 1000
  • 916: 1000
  • 982: 1000

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसको पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के आकलन में दूर करना चाहिए?

  • बच्चों के उत्तरों को सही या गलत रूप में आँकना
  • कक्षा V के EVS पाठ्य पुस्तक में प्रत्येक पाठ के अन्त में दिए गए आज हमने क्या सोखा पर चर्चा
  • आकलन के संकेतकों का उपयोग
  • बच्चों के सीखने के गुणात्मक आकलन

उत्तर : 1

प्रश्न. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक गर्माहट) में तापमान

  • क्षोभमण्डल का बढ़ता है
  • आयनमण्डल का बढ़ता है
  • मध्यमण्डल का बढ़ता है
  • समतापमण्डल का बढ़ता है

उत्तर : 1

प्रश्न. जैवमण्डल रिजर्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य है?

  • इसकी सीमा के अन्दर अन्य कोई संरक्षित क्षेत्र नहीं है।
  • इस संरक्षित क्षेत्र में केवल समाप्त होने वाली प्रजातियाँ रहती है।
  • यह केवल पादपो व जानवरों के संरक्षण के लिए है।
  • यह क्षेत्र जैव विविधता व वहाँ की संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए है।

उत्तर : 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में शिक्षक के द्वारा बच्चों को स्वयं के आकलन के लिए अवसर देना चाहिए। स्व:आकलन है ।

  • सीखने के लिए आकलन
  • सी.सी.ई.
  • सीखने के समान आकलन
  • सीखने का आकलन

उत्तर : ??

कमेन्ट करें