CTET/UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 33 : UPTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 33 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 33
CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 33

UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 33

प्रश्न. किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते हैं

  • प्राथमिक उत्पादक
  • द्वितीयक उपभोक्ता
  • प्राथमिक उपभोक्ता
  • अपघटनकर्ता

उत्तर : 3

प्रश्न. पारिस्थितिक तन्त्र के तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?

  • रासायनिक चक्र
  • जैव-भू-रासायनिक चक्र
  • भूगर्भीय चक्र
  • भू-रासायनिक चक्र

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित ईंधनों में से कौन-सा न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है?

  • डीजल
  • हाइड्रोजन
  • पेट्रोल
  • कोयला

उत्तर : 2

प्रश्न. संकटग्रस्त जन्तु दैत्याकार पाण्डा पाया जाता है

  • ऑस्ट्रेलिया में
  • चीन में
  • भारत में
  • ब्राजील में

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित किस गैस के कारण भोपाल गैस त्रासदी हुई?

  • क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • मिथाइल आइसोसायनेट
  • नाइट्स ऑक्साइड

उत्तर : 3

प्रश्न. किस देश में क्रिसमस का त्यौहार गर्मियों में मनाया जाता है?

  • जापान
  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अमेरिका

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा ऊर्जा का स्रोत कभी पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं करता है?

  • नाभिकीय ऊर्जा
  • कोयला
  • सौर ऊर्जा
  • पेट्रोलियम

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ प्रारम्भ किया गया था

  • वर्ष 1972 में
  • वर्ष 1981 में
  • वर्ष 1973 में
  • वर्ष 1985 में

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘फूलों की घाटी’ अवस्थित है।

  • जम्मू-कश्मीर
  • सिक्किम में
  • हिमाचल प्रदेश में
  • उत्तराखण्ड में

उत्तर : 4

प्रश्न. एक वयस्क मानव में कल अस्थियों की संख्या कितनी होती है?

  • 305
  • 275
  • 206
  • 175

उत्तर : 3

प्रश्न. ग्रीनपीस इण्टरनेशनल का मुख्यालय अवस्थित है

  • न्यूयॉर्क में
  • एम्स्टर्डम में
  • सिडनी में
  • नागासाकी में

उत्तर : 2

प्रश्न. प्रकाश संश्लेषण के प्रकाशीय चरण के दौरान ऑक्सीकरण एवं का अपचयन होता है।

  • जल, NADP
  • CO2, जल
  • NADPH 2, CO2
  • CO2, NADPH2

उत्तर : 1

प्रश्न. एलपीजी के सन्दर्भ में क्या सत्य नहीं है?

  • यह एक स्वच्छ ईंधन है
  • यह उच्च ऊष्मीय मान का है
  • यह नीली ज्वाला से जलने वाला है
  • यह मीथेन उत्सर्जन करने वाला है

उत्तर : 1

प्रश्न. The Origin of Species (प्रजातियों की उत्पत्ति) एक रचना है

  • अरस्तू की
  • मेण्डेल की
  • चार्ल्स डॉर्विन की
  • रॉबर्ट हुक की

प्रश्न. वायुमण्डल की सबसे निचली परत कहलाती है

  • क्षोभमण्डल
  • आयनमण्डल
  • समतापमण्डल
  • ओजोनमण्डल

उत्तर : 1

प्रश्न. अम्लीय वर्षा का कारण निम्न में से किसकी सान्द्रता वृद्धि है?

  • SO2 तथा NO2
  • CO तथा CO2
  • धूल तथा N2
  • धूल तथा O3

उत्तर : 1

प्रश्न. रेड डाटा बुक में सम्मिलित हैं

  • विलुप्त हो रहे जीव
  • आपत्तिग्रस्त जीव
  • सुभेद्य जीव
  • ये सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. अत्यधिक चारण का परिणाम है।

  • मृदा प्रदूषण
  • ताप प्रदूषण
  • मृदा अपरदन
  • जलवायु परिवर्तन

उत्तर : 3

प्रश्न. जब ध्रुव से भूमध्यरेखा की ओर बढ़ते हैं, तब जैव विविधता

  • बढ़ती है
  • स्थिर रहती है
  • घटती है
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 1

प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2000 के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन को किस कक्षा समूह में स्थान दिया गया है?

  • पहली और दूसरी कक्षा
  • छठी से आठवीं कक्षा
  • तीसरी से पाँचवीं कक्षा
  • नवीं और दसवीं कक्षा

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत के किस क्षेत्र में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएं होती है?

  • उत्तर-पूर्वी पहाड़
  • हिमालय
  • पश्चिमी घाट व नीलगिरी
  • उत्तरी घाट

उत्तर : 2

प्रश्न. हमारे देश के मानचित्र में झारखण्ड कहाँ स्थित है?

  • छत्तीसगढ़ के दक्षिण-पूर्व में
  • उत्तर प्रदेश के पश्चिम में
  • पश्चिम बंगाल के पूर्व में
  • ओडिशा के उत्तर में

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘पेट्रोलियम’ से क्या प्राप्त नहीं होता?

  • कोयला
  • मोम
  • डीजल
  • ग्रीस

उत्तर : 1

प्रश्न. प्रदूषण द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगों के युग्म का चयन कीजिए

  • कैट-काई-सिन्ड्रोम एवं मिनामाता
  • उच्च रक्तचाप (हाइपरटेशन) एवं मैरास्मस
  • मैरास्मस एवं क्वाशियोरकॉर
  • मिनामाता एवं फ्लुओरोसिस

उत्तर : 4

प्रश्न. क्लोरोफिल में पाई जाने वाली धातु है?

  • मैग्नीशियम
  • कोबाल्ट
  • लोहा
  • निकिल

उत्तर : 1

प्रश्न. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया?

  • वर्ष 1982
  • वर्ष 1972
  • वर्ष 1974
  • वर्ष 1981

उत्तर : 2

प्रश्न. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है?

  • सोयाबीन
  • रतनजोत
  • मूँगफली
  • सूरजमुखी

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए कौन-सा संकेतक नहीं होना चाहिए?

  • प्रश्न पूछना
  • न्याय और समानता के प्रति सरोकार
  • सहभागिता
  • याद करना

उत्तर : 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में शिक्षक के द्वारा बच्चों को स्वयं के आकलन के लिए अवसर देना चाहिए। स्व:आकलन है ।

  • सीखने के लिए आकलन
  • सी.सी.ई.
  • सीखने के समान आकलन
  • सीखने का आकलन

उत्तर : 3

प्रश्न. रेटिंग स्केल में कौन-सी तकनीक का उपयोग होता है?

  • अधिविन्यास
  • अवलोकन
  • लिखित प्रश्न
  • जाँच सूची
कमेन्ट करें