UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 26 : CTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 26 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि UPTET का भी पेपर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराए जाने की प्रबल संभावना है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 26
CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 26

UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 26

प्रश्न. अवतल दर्पण के अत्यन्त निकट, जब बिम्ब को रखते हैं, तो प्रतिबिम्ब होता है

  • वास्तविक, सीधा एवं छोटा
  • आभासी, सीधा एवं आवर्धित
  • आभासी, उल्टा एवं छोटा
  • वास्तविक, उल्टा एवं छोटा

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा भारत के तीन जैव विविधता हॉट स्पॉट में से एक है?

  • अरावली हिल्स
  • हिमालय
  • खासी हिल्स (पहाड़ियाँ)
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 2

प्रश्न. राजस्थान का राज्य पशु कौन-सा है?

  • बाघ
  • गाय
  • ऊंट
  • भेड़

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • सभी धातुएँ तन्य होती हैं
  • सभी अधातुएँ तन्य होतीहैं।
  • सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं
  • कुछ अधातुएँ तन्य होती हैं

उत्तर : 3

प्रश्न. वायु प्रदूषण का कौन-सा स्रोत नहीं है?

  • वाहन
  • ठोस अपशिष्ट
  • उद्योग
  • धूल के कण

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा रामसर घोषणा की सूची में नम क्षेत्र नहीं है?

  • रुद्रसागर झील
  • वूलर झील
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  • राजसमन्द झील

उत्तर : 4

प्रश्न. राजस्थान में कौन-सा नवीकरणीय संसाधन नहीं है?

  • जल विद्युत
  • पवन ऊर्जा
  • प्राकृतिक गैस
  • सौर ऊर्जा

उत्तर : 3

प्रश्न. “विज्ञान प्राकृतिक विषय का व्यवस्थित ज्ञान एवं धारणाओं के मध्य सम्बन्धों का तार्किक अध्ययन है, जिनमें ये विषय व्यक्त होते हैं।’ उपरोक्त विज्ञान की परिभाषा किसने दी?

  • डब्ल्यू सी डेम्पीयर
  • कार्ल पॉपर
  • बी एस ब्लूम
  • जे डब्ल्यू एन सुल्लिवन

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न में से किसमें उद्यान कृषि का अध्ययन किया जाता है?

  • बॉटनी
  • हॉर्टीकल्चर
  • एनाटोमी
  • जियोलॉजी

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षण का वांछित उद्देश्य है?

  • विज्ञान के तथ्यों और सिद्धान्तों एवं इसके अनुप्रयोगों को जानना
  • प्राकृतिक जिज्ञासा, सौन्दर्यपरकता की अनुभूति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सृजनात्मकता का पोषण
  • ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सहयोग के मूल्यों को आत्म करना
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का सिद्धान्त कौन-सा है?

  • आवश्यकता का सिद्धान्त
  • उपयोगिता का सिद्धान्त
  • जीवन से सम्बन्धित होने का सिद्धान्त
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. कौन-सी गैस ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के लिए उत्तरदायी है?

  • नाइट्रोजन (N2)
  • मेथेन (CH4)
  • कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
  • सल्फर डाइऑक्साइड (SH2)

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रयोजना विधि में कितने मुख्य सोपान प्रयुक्त होते हैं?

  • चार
  • तीन
  • आठ
  • छ:

उत्तर : 4

प्रश्न. छोटी कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन विषय में रुचि उत्पन्न करने के लिए पढ़ाने का तरीका होना चाहिए

  • आगमन
  • मनोरंजक एवं खेल सम्बन्धी
  • रटने का
  • निगमन का

उत्तर : 2

प्रश्न. “विशिष्ट से सामान्य’ का सिद्धान्त निम्न में से किसमें प्रयोग होता है?

  • विश्लेषण विधि
  • संश्लेषण विधि
  • स्वतः शोध विधि
  • आगमन विधि

उत्तर : 4

प्रश्न. कौन-सी प्रक्षेपित सामग्री है?

  • बुलेटिन बोर्ड
  • प्रतिमान
  • ओ एच पी
  • फ्लैनल बोर्ड

उत्तर : 3

प्रश्न. अच्छे प्रश्न-पत्र की क्या विशेषता है?

  • वैधता
  • विश्वसनीयता
  • 1 व 2 दोनों
  • व्यापकता/विस्तृत

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत में बाल विवाह निरोध अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

  • 2006
  • 2011
  • 2008
  • 1997

उत्तर : 1

प्रश्न. कौन-सी विशेषता परिवार की नहीं है?

  • कम-से-कम दो भिन्न लिंग वाले वयस्क साथ रहते हों
  • प्रत्येक सदस्य की आय भिन्न जमा की जाती हो
  • वे समान आवास, भोजन और समान सामाजिक क्रियाओं का उपयोग करते हो
  • सुरक्षा एवं बच्चों का साझा उत्तरदायित्व

उत्तर : 2

प्रश्न. राष्ट्रीय बालश्रम उन्मूलन प्राधिकरण की स्थापना कब की गई थी?

  • 16 अगस्त, 1996
  • 5 जून, 1990
  • 22 जुलाई, 2002
  • 26 सितम्बर, 1994

उत्तर : 4

प्रश्न. बागवानी के लिए कौन-से प्रकार का उर्वरक उपयोगी होता है?

  • यूरिया
  • डी ए प पी
  • सोडियम फॉस्फेट
  • वर्मी कम्पोस्ट

उत्तर : 2

प्रश्न. कौन-सा सुमेलित नहीं है?

वस्त्र का प्रकार राज्य

  • फिरन जम्मू एवं कश्मीर
  • पानो-भाजू पश्चिम बंगाल
  • राहिदे हिमाचल प्रदेश
  • फुलकारी पंजाब

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पत्थर राजस्थान में घरों के फर्श बनाने के लिए उपयोग में नहीं लिया जाता?

  • संगमरमर
  • कोटा स्टोन
  • घीया पत्थर (सेलखड़ी)
  • सेण्ड स्टोन

उत्तर : 3

प्रश्न. राजस्थान के कुल लोकसभा सदस्यों की संख्या है

  • 20
  • 25
  • 22
  • 24

उत्तर : 2

प्रश्न. कौन-सा सुमेलित नहीं है?

मेला राज्य

  • अम्बाजी मेला गुजरात
  • माघ मेला उत्तर प्रदेश
  • नैनादेवी मेला असोम
  • बेणेश्वर मेला राजस्थान

उत्तर : 3

प्रश्न. राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स कहाँ स्थित है?

  • डीडवाना
  • नागौर
  • बाड़मेर
  • परबतसर

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष किया गया था?

  • 1985
  • 1988
  • 1981
  • 1986

उत्तर : 4

प्रश्न. मलेरिया रोग होता है (किसके कारण से)

  • प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम
  • रिट्रोवाइरस
  • एण्टअमीबा
  • साल्मोनेला

उत्तर : 1

प्रश्न. पक्ष्माभ उपकला प्राणियों के शरीर में कहाँ मिलते हैं?

  • आमाशय
  • आंत्र
  • श्वसनिका
  • वायु कोष

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा सरल ऊतक नहीं है?

  • जाइलम
  • पेरेनकाइमा
  • स्क्लेरेनकाइमा
  • कॉलेनकाइमा

उत्तर : 1

कमेन्ट करें