UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 22 : CTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 22 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि UPTET का भी पेपर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराए जाने की प्रबल संभावना है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 22
CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 22

प्रश्न. हमारे देश के मानचित्र में झारखण्ड कहाँ स्थित है?

  • छत्तीसगढ़ के दक्षिण-पूर्व में
  • उत्तर प्रदेश के पश्चिम में
  • पश्चिम बंगाल के पूर्व में
  • ओडिशा के उत्तर में

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘पेट्रोलियम’ से क्या प्राप्त नहीं होता?

  • कोयला
  • मोम
  • डीजल
  • ग्रीस

उत्तर : 1

प्रश्न. प्रदूषण द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगों के युग्म का चयन कीजिए

  • कैट-काई-सिन्ड्रोम एवं मिनामाता
  • उच्च रक्तचाप (हाइपरटेशन) एवं मैरास्मस
  • मैरास्मस एवं क्वाशियोरकॉर
  • मिनामाता एवं फ्लुओरोसिस

उत्तर : 4

प्रश्न. क्लोरोफिल में पाई जाने वाली धातु है?

  • मैग्नीशियम
  • कोबाल्ट
  • लोहा
  • निकिल

उत्तर : 1

प्रश्न. “किसी परिभाषित भौगोलिक अवस्थिति में ही विशिष्ट उपस्थिति” की पारिस्थितिकीय अवस्था को कहते हैं

  • संकटग्रस्त
  • संधारणीय
  • पैण्डेमिक
  • एण्डेमिक

उत्तर : 4

प्रश्न. कार्बनिक पदार्थ के अपघटन के समय मृदा में,
निम्नलिखित में से कौन उत्पादित नहीं होता है?

  • जल
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • पोषक तत्त्व
  • ऑक्सीजन

उत्तर : 4

प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम थी

  • प्रकृति से लोगों को जोड़ना
  • अपनी आवाज उठाइए, समुद्र तल नहीं
  • प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित करना
  • सावधानीपूर्वक उपभोग करें

उत्तर : 3

प्रश्न. समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है ?

  • अनुच्छेद-23 से 24
  • अनुच्छेद-14 से 18
  • अनुच्छेद-25 से 28
  • अनुच्छेद-19 से 22

उत्तर : 2

प्रश्न. किस देश में लचीला संविधान लागू है?

  • अमेरिका
  • चीन
  • भारत
  • यूनाइटेड किंगडम

उत्तर : 4

प्रश्न. पुरवा किस अधिवास में शामिल है?

  • अपखण्डित
  • नगरीय
  • रेखीय
  • ग्रामीण

उत्तर : 4

प्रश्न. कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत है ?

  • अप्लेशियन
  • अरावली
  • यूराल
  • किलिमंजारो

उत्तर : 4

प्रश्न. वर्ष 1992 के रियो शिखर सम्मेलन का ‘एजेण्डा 21’ सम्बन्धित है

  • संधारणीय विकास से
  • प्रदूषक कीमत देगा का सिद्धान्त से
  • पर्यावरण शिक्षा से
  • ओजोन परत के संरक्षण से

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक से अधिक पौष्टिकता स्तर का सदस्य है?

  • साँप
  • टिड्डा
  • प्लवक
  • मानव

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक “ग्रीन गुड डीड” नहीं है?

  • लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बन्द कर दे
  • कचरे को जला दें
  • पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें
  • आहार में विभिन्न अनाज खाएँ।

उत्तर : 2

प्रश्न. सबसे छोटी से सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य का सही क्रम है

  • दृश्य, अवरक्त, पराबैगनी
  • पराबैगनी, दृश्य, अवरक्त
  • अवरक्त, दृश्य, पराबैगनी
  • पराबैगनी, अवरक्त, दृश्य

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुर्दाखोर नहीं है?

  • मशरूम
  • गिद्ध
  • दीमक
  • केचुआ

उत्तर : 1

प्रश्न. केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रिहायशी इलाकों के लिए ध्वनि की ऊपरी सीमा है

  • 45 डेसीबल
  • 75 डेसीबल
  • 55 डेसीबल
  • 90 डेसीबल

उत्तर : 3

प्रश्न. ऐलीफेण्टा द्वीप अवस्थित है।

  • मुम्बई तट
  • कच्छ तट
  • गोवा तट
  • गंगा डेल्टा

उत्तर : 1

प्रश्न. कार्बी ऐंगलोंग पठार विस्तार है

  • तिब्बत का
  • हिमालय का
  • प्रायद्वीप पठार का
  • शान पठार का

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है?

  • मन्त्रिमण्डल
  • विधानसभा
  • लोकसभा
  • पंचायती राज संस्थाओं में

उत्तर : 4

प्रश्न. जैवमण्डल रिजर्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य है?

  • इसकी सीमा के अन्दर अन्य कोई संरक्षित क्षेत्र नहीं है।
  • इस संरक्षित क्षेत्र में केवल समाप्त होने वाली प्रजातियाँ रहती है।
  • यह केवल पादपो व जानवरों के संरक्षण के लिए है।
  • यह क्षेत्र जैव विविधता व वहाँ की संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए है।

उत्तर : 4

प्रश्न. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया?

  • वर्ष 1982
  • वर्ष 1972
  • वर्ष 1974
  • वर्ष 1981

उत्तर : 2

प्रश्न. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है?

  • सोयाबीन
  • रतनजोत
  • मूँगफली
  • सूरजमुखी

उत्तर : 2

प्रश्न. पारिस्थितिक तन्त्र के प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में प्रजातियों का जीवनक्षम, जनसंख्या का रखरखाव एवं पुनः प्राप्ति के लिए प्रयुक्त पद है

  • आन्तरिक संरक्षण
  • परिधीय संरक्षण
  • अपस्थाने संरक्षण
  • स्वस्थाने संरक्षण

उत्तर : 4

प्रश्न. तिब्बत की सांग्पो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है?

  • गंगा
  • ब्रह्मपुत्र
  • यमुना
  • सिन्धु

उत्तर : 3

प्रश्न. प्राणियों की संकटग्रस्त जातियाँ वे हैं

  • जो अन्य जातियों के लिए खतरनाक हैं।
  • जो विशिष्ट क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
  • जिनकी संख्या कम हो गई है।
  • जिनके लुप्त होने का खतरा है।

उत्तर : 4

प्रश्न. कुछ वर्षो पहले एक गिद्ध आमतौर पर दिखाई देते थे, लेकिन वर्तमान में गिद्ध कभी-कभार ही नजर आते हैं, इसका कारण है।

  • नवीन प्रवासी जातियों द्वारा उनके आवास स्थलों का विनाश
  • पशुपालकों द्वारा बीमार पशुओं के इलाज में प्रयुक्त औषधियाँ
  • गिद्धों के भोजन में आयी कमी
  • गिद्धों में फैली महामारी

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में कौन-सा कथन असत्य है?

  • अकार्बनिक पोषक तत्त्वों का पारिस्थितिक तन्त्र में पुनर्चक्रण होता है
  • पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का प्रवाह कार्बन-कार्बन बन्ध के रूप में होता है
  • पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का पुनर्चक्रण होता है
  • श्वसन प्रक्रिया में ऊर्जा उद्गमित होती है।

उत्तर : 2

प्रश्न. ई.आई.ए. का पूरा नाम है

  • इन्वायरनमेन्ट एण्ड इण्डस्ट्रियल एक्ट
  • इन्वायरनमेन्ट एण्ट इम्पैक्ट एक्टिविटीस
  • इन्वायरनमेन्ट इम्पैक्ट असैसमेण्ट
  • इन्वायरनमेन्टली इम्पोर्टेण्ट एक्टिविटी

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रत्येक वर्ष ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है

  • 5 जून
  • 22 अप्रैल
  • 23 नवम्बर
  • 26 जनवरी

उत्तर : 2

प्रश्न. नील शिशु संलक्षण (मीथेमोग्लोबिनेमिया), जल में किस चीज की अधिकता के कारण होता है?

  • फॉस्फेट
  • सल्फर
  • आर्सेनिक
  • नाइट्रेट
कमेन्ट करें