CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 21 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि UPTET का भी पेपर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराए जाने की प्रबल संभावना है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अच्छी प्रकार से समझ भी लें एवं अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।
UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 21
प्रश्न. ओजोन के सम्बन्ध में सही कथन का चयन कीजिए
- हमारे वायुमण्डल में ओजोन का प्रतिशत 7.8% है
- क्षोभमण्डल में उपस्थित ओजोन “उत्तम ओजोन” है
- ओजोन पराबैगनी किरणें अवशोषित कर ऑक्सीजन निर्मित करता है
- ओजोन समतापमण्डल में क्लोरोफ्लोरो कार्बन की मात्रा में वृद्धि करता है
उत्तर : 3
प्रश्न. वर्ष 1992 के रियो शिखर सम्मेलन का ‘एजेण्डा 21’ सम्बन्धित है
- संधारणीय विकास से
- प्रदूषक कीमत देगा का सिद्धान्त से
- पर्यावरण शिक्षा से
- ओजोन परत के संरक्षण से
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक से अधिक पौष्टिकता स्तर का सदस्य है?
- साँप
- टिड्डा
- प्लवक
- मानव
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक “ग्रीन गुड डीड” नहीं है?
- लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बन्द कर दें
- कचरे को जला दें
- पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें
- आहार में विभिन्न अनाज खाएँ
उत्तर : 2
प्रश्न. सबसे छोटी से सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य का सही क्रम है
- दृश्य, अवरक्त, पराबैगनी
- पराबैंगनी, दृश्य, अवरक्त
- अवरक्त, दृश्य, पराबैंगनी
- पराबैगनी, अवरक्त, दृश्य
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुर्दाखोर नहीं है?
- मशरूम
- गिद्ध
- दीमक
- केंचुआ
उत्तर : 1
प्रश्न. नारियल डली हुई किसी भी करी के साथ उबला हुआ ‘टैपिओका’ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का प्रिय भोजन है?
- तमिलनाडु
- पश्चिम बंगाल
- केरल
- बिहार
उत्तर : 3
प्रश्न. आमतौर पर यह माना जाता है कि रात जागने वाले जानवर हर चीज को जिस रंग में देखते हैं, वे रंग हैं।
- काला और सफेद
- बैंगनी और नोला
- हरा और पीला
- नारंगी और लाल
उत्तर : 1
प्रश्न. केचुओं को ‘किसानों का मित्र माना जाता है। इसके लिए निम्नलिखित में से सही कारणों को चुनिए
A. केंचुए मृत पत्तियों और पौधों को खाते हैं तथा इनके मल से जमीन उपजाऊ बनती है।
B. केंचुए खरपतवार खाते हैं, जिससे मुख्य फसल की रक्षा होती है।
C. केंचुए जमीन में छेद बनाते हैं, जिससे जमीन पोली हो जाती है।
D. केचुओं द्वारा बनाए गए छेदो से जमीन को आसानी से हवा और पानी मिल जाता है।
कूट
- A और C
- A, B और C
- B, C और D
- C और D
उत्तर : 4
प्रश्न. हमारे देश के मानचित्र में झारखण्ड कहाँ स्थित है?
- छत्तीसगढ़ के दक्षिण-पूर्व में
- उत्तर प्रदेश के पश्चिम में
- पश्चिम बंगाल के पूर्व में
- ओडिशा के उत्तर में
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘पेट्रोलियम’ से क्या प्राप्त नहीं होता?
- कोयला
- मोम
- डीजल
- ग्रीस
उत्तर : 1
प्रश्न. प्रदूषण द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगों के युग्म का चयन कीजिए
- कैट-काई-सिन्ड्रोम एवं मिनामाता
- उच्च रक्तचाप (हाइपरटेशन) एवं मैरास्मस
- मैरास्मस एवं क्वाशियोरकॉर
- मिनामाता एवं फ्लुओरोसिस
उत्तर : 4
प्रश्न. क्लोरोफिल में पाई जाने वाली धातु है?
- मैग्नीशियम
- कोबाल्ट
- लोहा
- निकिल
उत्तर : 1
प्रश्न. “किसी परिभाषित भौगोलिक अवस्थिति में ही विशिष्ट उपस्थिति” की पारिस्थितिकीय अवस्था को कहते हैं
- संकटग्रस्त
- संधारणीय
- पैण्डेमिक
- एण्डेमिक
उत्तर : 4
प्रश्न. कार्बनिक पदार्थ के अपघटन के समय मृदा में,
निम्नलिखित में से कौन उत्पादित नहीं होता है?
- जल
- कार्बन डाइऑक्साइड
- पोषक तत्त्व
- ऑक्सीजन
उत्तर : 4
प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम थी
- प्रकृति से लोगों को जोड़ना
- अपनी आवाज उठाइए, समुद्र तल नहीं
- प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित करना
- सावधानीपूर्वक उपभोग करें
उत्तर : 3
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में शिल्पकला और चित्रकला की समूह में करके सीखने पर बल दिया जाता है क्योंकि
A. कक्षा को अनुशासनहीनता को रोकने के लिए समूह में सीखना शिक्षकों के लिए एक आसान और बहुत प्रभावशाली युक्ति है
B. समूह में सीखना सहपाठी द्वारा सीखने की प्रोत्साहित करता है।
C. समूह में सीखना कक्षा में सामाजिक अन्तक्रिया को बेहतर करता है।
D. समूह में सोखना पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने में सहायता करता है।
कूट
- A और D
- B और C
- B और D
- C और D
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन को सीखने का सबसे प्रभावशाली संसाधन है?
A. परिवार के सदस्य
C. समचार-पत्र
B. समुदाय के सदस्य
D. कक्षा
कूट
- A,B और C
- C और D
- A और B
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित सीखने के कौन-से सिद्धान्त का पर्यावरण अध्ययन में अनुसरण होता है?
- वैश्विक से स्थानीय
- अमूर्त से मूर्त
- अज्ञात से ज्ञात
- ज्ञात से अज्ञात
उत्तर : 4
प्राण. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन में सीखनेका रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है
- पोर्टफोलियो
- क्रम निर्धारण मापनी
- वर्णन अभिलेख
- वार्षिक उपलब्धि परीक्षण
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसको पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के आकलन में दूर करना चाहिए?
- बच्चों के उत्तरों को सही या गलत रूप में आँकना
- कक्षा V के EVS पाठ्य पुस्तक में प्रत्येक पाठ के अन्त में दिए गए आज हमने क्या सोखा पर चर्चा
- आकलन के संकेतकों का उपयोग
- बच्चों के सीखने के गुणात्मक आकलन
उत्तर : 1
प्रश्न. वन पारिस्थितिको तन्त्र में पाई जाने वाली खाद्य श्रृंखला का चयन कीजिए
- पादपालवक-जल पिस्सु-छोटी मछली-टूना
- घास-टिड्डा-मेढक-सांप-बाज
- पर्णकरकट-शैवाल-केकड़ा-छोटी मासाहारी मछली-बड़ी मांसाहारी महली
- मृत कार्बनिक पदार्थ-कवक-जीवाणु
उत्तर : 2
प्रश्न. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक गर्माहट) में तापमान
- क्षोभमण्डल का बढ़ता है
- आयनमण्डल का बढ़ता है
- मध्यमण्डल का बढ़ता है
- समतापमण्डल का बढ़ता है
उत्तर : 1
प्रश्न. जैवमण्डल रिजर्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य है?
- इसकी सीमा के अन्दर अन्य कोई संरक्षित क्षेत्र नहीं है।
- इस संरक्षित क्षेत्र में केवल समाप्त होने वाली प्रजातियाँ रहती है।
- यह केवल पादपो व जानवरों के संरक्षण के लिए है।
- यह क्षेत्र जैव विविधता व वहाँ की संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए है।
उत्तर : 4
प्रश्न. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया?
- वर्ष 1982
- वर्ष 1972
- वर्ष 1974
- वर्ष 1981
उत्तर : 2
प्रश्न. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है?
- सोयाबीन
- रतनजोत
- मूँगफली
- सूरजमुखी
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए कौन-सा संकेतक नहीं होना चाहिए?
- प्रश्न पूछना
- न्याय और समानता के प्रति सरोकार
- सहभागिता
- याद करना
उत्तर : 4
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में शिक्षक के द्वारा बच्चों को स्वयं के आकलन के लिए अवसर देना चाहिए। स्व:आकलन है ।
- सीखने के लिए आकलन
- सी.सी.ई.
- सीखने के समान आकलन
- सीखने का आकलन
उत्तर : 3
प्रश्न. रेटिंग स्केल में कौन-सी तकनीक का उपयोग होता है?
- अधिविन्यास
- अवलोकन
- लिखित प्रश्न
- जाँच सूची
उत्तर : 2
प्रश्न. नदी में जल प्रदूषण को किसकी घुलित मात्रा से मापा जाता है ?
- क्लोरीन
- नाइट्रोजन
- ओजोन
- ऑक्सीजन