CTET / UPTET Child Development Previous Year Questions : UPTET की परीक्षाएं जल्द ही एवं CTET की परीक्षाएं 16 दिसम्बर से आयोजित होने वाली हैं जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का अंतिम समय चल रहा है, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए UPTET / CTET Child Development Previous Year Questions को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं.
बाल विकास के इस प्रश्नों के सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल होने वाली CTET / UPTET परीक्षा में भी आ सकते हैं। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और स्वयं का मूल्यांकन करें।

UPTET / CTET बाल विकास – पिछले वर्षों के 30 प्रश्न
प्रश्न. अधिगम का पठार है
- अधिगम में अवरुद्ध वर्द्धन
- अधिगम की समाप्ति
- अधिगम में दोष
- अधिगम में अवरोध
उत्तर : 1
प्रश्न. जो सम्बन्ध स्किनर का चूहों से एवं थॉर्नडाइक का बिल्लियों से था, वही सम्बन्ध कोहलर का था –
- मुर्गियों से
- वनमानुषों से
- कुत्तों से
- बन्दरों से
उत्तर : 2
प्रश्न. छात्रों में सही व्यवहार के प्रशिक्षण हेतु सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण क्या है?
- प्रशंसा
- दण्ड
- पुरस्कार
- सही व्यवहार का प्रस्तुतीकरण
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘द बिहेवियर ऑफ ऑर्गेनिज्म्स’ नामक पुस्तक के लेखक हैं –
- स्किनर
- पैवलॉव
- हल
- थॉर्नडाइक
उत्तर : 1
प्रश्न. समस्या समाधान में ‘लक्ष्य प्रवणता’ के सम्प्रत्यय को किसने प्रस्तावित किया था?
- हल
- कोहलर
- केण्डलर
- ब्रिक
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा शिक्षण अधिगम का स्तर नहीं है?
- अवबोध स्तर
- स्मृति स्तर
- परावर्ती स्तर
- दूरवर्ती स्तर
उत्तर : 4
प्रश्न. इनमें से कौन सूक्ष्म शिक्षण की विचारधारा से सम्बन्धित नहीं है?
- बुश
- डी. डब्ल्यू. एलेन
- डेविड ह्यूम
- एचिसन
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी कक्षा शिक्षण में जनतान्त्रिक शिक्षण-नीति नहीं है?
- व्याख्यान
- अन्वेषण
- योजना
- मस्तिष्क उद्वेलन
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी समावेशी शिक्षा की एक विशेषता नहीं है?
- यह केवल विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के सीखने में अभिवृद्धि करती है
- यह दिव्यांग बालकों की देखभाल से उनकी शिक्षा और व्यक्तिगत विकास की ओर सेवा में बदलाव
- समावेशी शिक्षा एक सतत् प्रक्रिया है, यह कोई उपार्जित अवस्था या उत्पाद नहीं है
- यह सभी विद्यार्थियों की क्षमताओं को अधिकतम स्तर तक बढ़ाना चाहती है
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्न में से लौन-सा फ्लैण्डर की अन्तः क्रिया विश्लेषण प्रणाली से सम्बन्धित नहीं है?
- छात्र कथन
- अभिभावक कथन
- शिक्षक कथन
- मौन
उत्तर : 2
प्रश्न. सम्भाषण में अर्थ की. लघुतम इकाई है
- रूपग्राम
- ध्वनिग्राम
- लपद
- शब्द
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘हम करके सीखते हैं।’ किसने कहा था?
- योकम
- डॉ. मेस
- सिम्पसन
- कोलेसनिक
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा शिक्षण का स्तर नहीं है?
- बोध
- स्मृति
- चिन्तन
- वर्णन
उत्तर : 4
प्रश्न. शिक्षण की अन्तः क्रियात्मक अवस्था में मुख्य संक्रिया होती है।
- निदान की
- प्रत्यक्षीकरण की
- क्रिया और प्रतिक्रिया की
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. एक बालक काली गाय, काला कुत्ता तथा काली वस्तुओं को देखकर डरने लगता है। इस प्रकार के अनुबन्धन में निहित है
- अनुक्रिया अनुबन्धन
- उद्दीपक सामान्यीकरण
- अनुक्रिया सामान्यीकरण
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. शिक्षण विधि का चयन करते समय निम्न में से किसको ध्यान में रखने की आवश्यकता नहीं है?
- व्यक्तिगत भेद
- अभिभावक की पृष्ठभूमि
- विद्यार्थियों का मानसिक स्तर
- विषय की विशिष्ट प्रकृति
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी बाल्यावस्था की एक विशेषता नहीं है?
- सामूहिकता की प्रबलता
- जिज्ञासा की कमी
- अभिवृद्धि में स्थिरता
- समूह एवं खेलों में सहभागिता
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा सृजनात्मक प्रक्रिया से सम्बन्धित नहीं है?
- उद्श्वन
- आयोजन
- अभिप्रेरण
- प्रबोधन
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा वृद्धि और विकास का प्रथम चरण है?
- शारीरिक विकास
- नैतिक विकास
- सामाजिक विकास
- मानसिक विकास
उत्तर : 3
प्रश्न. सीखना एक तरह के व्यवहार का
- बचाव है
- संशोधन है
- विस्तार है
- प्रसार है
उत्तर : 4
प्रश्न. स्किनर बॉक्स का प्रयोग किया जाता है।
- शाब्दिक अधिगम के लिए
- प्रसूत अनुबन्धन के लिए
- बालक अधिगम के लिए
- आकस्मिक अधिगम के लिए
उत्तर : 2
प्रश्न. बुद्धिमापन के भाटिया बैटरी परीक्षण में है।
- 5 उप-परीक्षण
- 4 उप-परीक्षण
- 8 उप-परीक्षण
- 7 उप-परीक्षण
उत्तर : 1
प्रश्न. किण्डरगार्टन विधि का प्रतिपादन किसने किया?
- फ्रोबेल
- कुक
- मॉण्टेसरी
- डाल्टन
उत्तर : 1
प्रश्न. संकलनात्मक परामर्श के जन्मदाता है।
- थॉर्न
- विलियम्सन
- रोजर्स
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. छात्र के अवांछित व्यवहार के संशोधन हेतु सबसे प्रभावी विधि है
- छात्र को दण्डित करना
- उसे नजरअंदाज करना
- उसके माता-पिता को सूचित करना
- अवांछित व्यवहार के कारणों का पता लगाना तथा उपचारों का सुझाव देना
उत्तर : 4
प्रश्न. डिस्लेक्सिया सम्बन्धित है
- पढ़ने सम्बन्धी समस्या से
- गणितीय कौशल सम्बन्धी समस्या से
- लेखन सम्बन्धी समस्या से
- वाक्-क्षमता सम्बन्धी विकार से
उत्तर : 1
प्रश्न. सी. डब्ल्यू. एस. एन. का अर्थ है
- मजबूत आवश्यकता वाले बच्चे
- एकांगी आवश्यकता वाले बच्चे
- विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे
- मृदु आवश्यकता वाले व्यक्ति
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा परामर्श का एक तत्त्व नहीं है?
- साक्षात्कार
- विश्वास
- वृतिक वृद्धि
- सम्प्रेषण
उत्तर : 3
प्रश्न. ब्रेल लिपि एवं टेप-रिकॉर्डिंग किसके लिए शैक्षिक प्रावधान के रूप में प्रयुक्त किए जा सकते है?
- दृष्टिबाधित विद्यार्थी
- अस्थिबाधित विद्यार्थी
- श्रवणबाधित विद्यार्थी
- शारीरिक रूप से विकलांग विद्यार्थी
उत्तर : 1
प्रश्न. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का उद्देश्य है
- मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा
- मानसिक रोगों का इलाज
- आत्मविश्वास को बढ़ाना
- ये सभी
उत्तर :
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
4
4
4
Ans 4
4
All
Ye sbhi
All of thesa
Ye sbhu
Ye sabhi
All of these
Ye sabhi
Yes
Ye sabhi
ये सभी
Ye sabhi
ये सभी
ये सभी
4