CTET/UPTET Child Development & Pedagogy Practice Set 27 : CTET की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है। जो कि 16 दिसम्बर से 13 जनवरी तक चलेगी ये परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जाएगी जिससे पेपर लीक होने की संभावना बहुत ही कम है। UPTET की परीक्षा 28 नवंबर को होने वाली थी लेकिन पेपर लीक हो जाने के वजह से पूरी परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षा जनवरी या फरवरी 2022 में होने की संभावना है।
ऐसे में हम इस लेख के जरिये आपके लिए बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के विगत वर्षों में पुछे गए 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह लेकर आए हैं। जिसपे आपको एक नजर अवश्य डालनी चाहिए। इसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी अच्छा कर सकते हैं।
CTET/UPTET Child Development & Pedagogy Practice Set 27
प्रश्न : कक्षा-कक्ष में शिक्षक और विद्यार्थी किस प्रकार जेंडर को ………… करते हैं, यह सीखने के वातावरण …….।
- रूपांतरित ; को क्षुब्ध करता है
- परिभाषित; को कम प्रभावी बनाता है।
- व्याख्यायित; पर कोई प्रभाव नहीं डालता
- निर्मित; पर प्रभाव डालता है
उत्तर : 1
प्रश्न : उपलब्धि अभिप्रेरणा है.
- सफलता व असफलता को समान रूप से स्वीकारने की तत्परता
- बिना विचारे, जल्दबाजी में कार्य करने की प्रवृत्ति
- चुनौतीपूर्ण कार्य करने पर डटे रहने की प्रवृत्ति
- असफलता से बचने की प्रवृत्ति
उत्तर : 3
प्रश्न : विज्ञान के प्रयोगों में, सामान्यतः लड़के उपकरणों का नियंत्रण अपने हाथों में लेते हैं और लड़कियों से आँकड़ों को रिकॉर्ड करने अथवा बर्तनों को धोने के लिए कहते हैं। यह प्रवृत्ति यह दर्शाती है कि
- पुरुष और स्त्री की रूढ़िबद्ध भूमिकाएँ विद्यालय से भी होती हैं
- लड़के उपकरणों को ज्यादा कुशलता से संभाल सकते हैं, क्योंकि वे इस प्रकार के कार्यों को करने में प्राकृतिक रूप से सक्षम होते हैं
- लड़कियाँ नाजुक होने के कारण ऐसे काम करना पसंद करती हैं जिनमें ऊर्जा की खपत कम होती है
- लड़कियाँ बेहतरीन अवलोकनकर्ता होती हैं और बिना किसी गलती के आँकड़ों का रिकॉर्ड रखती हैं
उत्तर : 1
प्रश्न : सीखने …… आकलन, आकलन और अनुदेशन के बीच …….. के दृढ़ीकरण द्वारा सीखने को प्रभावित करता है।
- का; अंतर
- के लिए; सम्बन्धों
- का; भिन्नता
- के लिए; अंतर
उत्तर : 2
प्रश्न : आंतरिक रूप से अभिप्रेरित विद्यार्थी
- का बाह्य रूप से अभिप्रेरित विद्यार्थी की तुलना में अभिप्रेरणा स्तर कम होता है
- के लिए औपचारिक शिक्षा की आवश्यकता नहीं है।
- के लिए पुरस्कार की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है
- के लिए बाह्य पुरस्कार उसकी अभिप्रेरणा को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं है
उत्तर :4
प्रश्न : सतत् और व्यापक मूल्यांकन की योजना में ‘व्यापक शब्द ………. के अलावा निम्नलिखित के द्वारा समर्थित किया जाता है।
- जे. पी. गिलफोर्ड का बुद्धि-संरचना का सिद्धान्त
- एल. एल. थस्टर्न का प्राथमिक मानसिक योग्यताओं का सिद्धान्त
- बहुबुद्धि सिद्धान्त
- सूचना प्रक्रमण सिद्धान्त
उत्तर : 1
प्रश्न : सी.बी.एस.ई. द्वारा प्रस्तावित समूह-परियोजना गतिविधि ……. का एक सशक्त साधन है।
- रोजमर्रा के शिक्षण से होने वाले तनाव को दूर करने
- अनेकता में एकता की संकल्पना का प्रचार-प्रसार करने
- सामाजिक भागीदारिता को सुगम बनाने
- शिक्षकों के भार को हल्का करने
उत्तर : 3
प्रश्न : रेवन का प्रोग्रेसिव मैट्रिसिज परीक्षण …….. परीक्षण का उदाहरण है।
- अ-समूह बुद्धि-लब्धांक
- व्यक्तित्व
- मौखिक बुद्धि-लब्धांक
- संस्कृति-मुक्त बुद्धि-लब्धांक
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त पाठ योजना में शामिल नहीं है?
- योजना की दृढ़ता
- उद्देश्यों की स्पष्टता
- शिक्षार्थियों का ज्ञान
- शिक्षण का ज्ञान
उत्तर : 1
प्रश्न : सीखने के सिद्धान्तों के संदर्भ में ‘स्कैफोल्डिंग’……… की ओर संकेत करता है।
- सीखने में वयस्कों द्वारा अस्थायी सहयोग
- विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियों के कारणों का पता लगाना
- अनुरूपित शिक्षण
- पूर्व अधिगम की पुनरावृत्ति
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘एक महिला ने भोजन प्राप्त करने के लिए अपने बच्चे को बेच दिया।’ इस खबर को ……… के आधार पर अच्छी तरह समझा जा सकता है।
- मनोसामाजिक सिद्धान्त
- पुनर्वलित आकस्मिकताओं का सिद्धान्त
- मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
- पदानुक्रमिक आवश्यकताओं का सिद्धान्त
उत्तर : 4
प्रश्न : बुद्धि-लब्धांक के आधार पर विभिन्न समूहों में विद्यार्थियों का वर्गीकरण उनकी स्व- गरिमा को ……. है और उनके शैक्षणिक निष्पादन ………… को है।
- घटाता; घटाता
- घटाता; प्रभावित नहीं करता
- बढ़ाता; घटाता
- बढ़ाता; बढ़ाता
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार 2009 ‘अनिवार्य’ शब्द का अर्थ है
- केंद्र सरकार दाखिले, उपस्थिति और प्रारम्भिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेगी
- उचित सरकारें दाखिले, उपस्थिति और प्रारंभिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेंगी
- दण्डात्मक कार्य से बचने के लिए अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों पर अनिवार्य रूप से जोर डाला गया है
- अनिवार्य शिक्षा सतत् परीक्षण के माध्यम से प्रदान की जाएगी
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘अधिगमकर्ता का स्व-नियमन’ का क्या अर्थ है?
- विद्यार्थी निकाय द्वारा बनाए गए नियम एवं विनियम
- विद्यार्थियों के व्यवहार के लिए विनियमों का निर्माण करना
- स्व-अनुशासन और नियंत्रण
- अपने सीखने का स्वयं अनुवीक्षण करने की योग्यता
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘मैडम चाय खाती हैं’ वाक्य –
- अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से सही है।
- अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से गलत है।
- वाक्य-विन्यास की दृष्टि से सही है लेकिन अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से गलत है
- अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से सही है लेकिन वाक्य-विन्यास की दृष्टि से गलत है
उत्तर : 3
प्रश्न : जॉन ड्यूवी द्वारा समर्थित ‘लैब विद्यालय’ के उदाहरण हैं –
- पब्लिक विद्यालय
- सामान्य विद्यालय
- फैक्ट्री विद्यालय
- प्रगतिशील विद्यालय
उत्तर : 4
प्रश्न : लॉरेंस कोहलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित निम्नलिखित चरणों में से प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे किन चरणों का अनुसरण करते हैं?
A. आज्ञापालन और दण्ड-उन्मुखीकरण
B. वैयक्तिकता और विनिमय
C. अच्छे अंतः वैयक्तिक सम्बन्ध
D. सामाजिक अनुबंध और व्यक्तिगत अधिकार
- a और b
- a और d
- b और d
- a और c
उत्तर : 1
प्रश्न : एक विद्यार्थी कहता है, “उसका दादा आया है”। एक शिक्षक होने के नाते आपकी प्रतिक्रिया होनी चाहिए।
- ‘दादा आया है’ की जगह पर ‘दादाजी आए हैं’ कहना चाहिए
- आप अपनी भाषा पर ध्यान दीजिए
- अच्छा, आपके दादाजी आए हैं।
- बच्चे, आप सही वाक्य नहीं बोल रहे।
उत्तर : 3
प्रश्न : संकल्पनाओं की व्यवस्थित प्रस्तुति विकास
के निम्नलिखित किन सिद्धान्तों के साथ सम्बन्धित हो सकती है?
- विकास के परिणामस्वरूप वृद्धि होती है
- विकास विषमजातीयता के स्वायत्तता की ओर अग्रसर होता है
- विद्यार्थी भिन्न दरों पर विकसित होते हैं
- विकास सापेक्ष रूप से क्रमिक होता है।
उत्तर : 4
प्रश्न : शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के क्रियान्वयन के बाद कक्षा-कक्ष
- अप्रभावित है, क्योंकि शिक्षा का अधिकार विद्यालय में कक्षा की औसत आयु को प्रभावित नहीं करता
- जेंडर के अनुसार अधिक समजातीय हैं
- आयु के अनुसार अधिक समजातीय हैं
- आयु के अनुसार अधिक विषमजातीय हैं
उत्तर : 3
प्रश्न : बाल-केंद्रित शिक्षा का समर्थन निम्नलिखित में से किस विचारक द्वारा किया गया?
- एरिक इरिकसन
- चार्ल्स डार्विन
- बी. एफ. स्किनर
- जॉन ड्यूवी
उत्तर : 4
प्रश्न : प्रतिभाशाली बच्चों के संदर्भ में संवर्द्धन (Acceleration) का अर्थ है –
- ऐसे विद्यार्थियों को वर्तमान स्तर/ग्रेड को छोड़कर अगले उच्च/ग्रेड में प्रोन्नत करना
- आकलन की प्रक्रिया का संवर्द्धन करना
- शैक्षणिक गतिविधियों के संपादन में संवर्द्धन करना
- सह-शैक्षणिक गतिविधियों के संपादन की गति को बढ़ाना
उत्तर : 1
प्रश्न : ……… के अलावा निम्नलिखित घटना/वृत्तांत रिकॉर्ड की विशेषताएँ हैं।
- यह पर्याप्त विस्तार से पूर्ण तथ्यात्मक प्रतिवेदन है
- यह व्यवहार का व्यक्तिनिष्ठ साक्ष्य है और इसलिए शैक्षणिक क्षेत्र के लिए प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपलब्ध नहीं कराता
- यह घटनाओं का सही वर्णन है
- यह बच्चे के व्यक्तिगत विकास अथवा सामाजिद अंतःक्रियाओं को वर्णित करता है
उत्तर : 2
प्रश्न : मिश्रित आयु वर्ग के विद्यार्थियों की कक्षा से व्यवहार रखने वाले शिक्षक के लिए ………….. का ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
- उनके अभिभावकों का व्यवसाय
- सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि
- सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
- विकासात्मक अवस्थाओं
उत्तर : 4
प्रश्न : प्रतिभाशाली बच्चे
- बिना किसी की सहायता के अपने सामर्थ्य का पूर्ण विकास करते हैं
- मानव के लिए महत्वपूर्ण किसी भी क्षेत्र में अस्वभावतः अच्छा निष्पादन करते हैं
- सामान्यतः शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और सामाजिक अंतःक्रिया में अच्छे नहीं होते
- सामान्यतः अपने शिक्षकों को पसंद नहीं करते
उत्तर : 1
प्रश्न : एकल अभिभावक वाले बच्चे को पढ़ाते समय शिक्षक को
- स्थिर और एकरूप वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए
- इस तथ्य को अनदेखा करना चाहिए और ऐसे बच्चे के साथ अन्य बच्चों के समान व्यवहार करना चाहिए
- इस प्रकार के बच्चे के साथ भिन्न प्रकार से व्यवहार करना चाहिए
- ऐसे बच्चे को कम गृह कार्य देना चाहिए
उत्तर : 2
प्रश्न : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि सर्वाधिक उपयुक्त है?
- अभी हाल ही में हुए मैच का प्रतिवेदन लिखना
- दी गई संकल्पनाओं के आधार पर मौलिक नाटक लिखना
- पाँच पाठों के अंत में दिए गए अभ्यासों को एक बार में हल करना
- शिक्षक दिवस पर कक्षा को पढ़ाना
उत्तर : 2
प्रश्न : सांस्कृतिक तथा भाषिक रूप से वैविध्यपूर्ण कक्षा में यह निश्चित करने से पहले कि शिक्षार्थी विशिष्ट शिक्षा वर्ग में आता है या नहीं, एक शिक्षक को करना चाहिए –
- अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का मूल्यांकन करना चाहिए।
- पारंगत मनोविज्ञानियों का उपयोग।
- वातावरणीय कारकों को अप्रभावी बनाने के लिए बच्चे को अलग कर देना चाहिए।
- माता-पिता को इसमें सम्मिलित नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास अपना कार्य होता है।
उत्तर : 1
प्रश्न : शारीरिक -गतिक बुद्धि रखने वाले बच्चे की अंतिम अवस्था निम्नलिखित में से कौन-सी हो सकती है?
- शल्य चिकित्सक
- कवि
- वाचक
- राजनैतिक नेता
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से …….. के अतिरिक्त सभी के कारण अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है –
- जन्म से पहले माँ द्वारा मदिरा सेवन
- मंदबुद्धिता
- शैशवकाल के समय दिमागी बुखार
- शिक्षक की शिक्षण-शैली
उत्तर : ??