CTET Syllabus In Hindi : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, आवेदन के बाद इसकी परीक्षा जल्द ही आयोजित कराई जाएगी, ऐसे में CTET के उम्मीदवारों को CTET Syllabus 2022 के बारे में पता होना चाहिए। इस लेख के जरिए हम आज CTET Syllabus 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं और नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप CTET Syllabus PDF Download भी कर सकते हैं।
दरअसल CTET का पूरा नाम सेंटर एलिजिब्लिटी टेस्ट होता है. जो उम्मीदवार 1 से 5 तक की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें CTET Paper- 1 में शामिल होना होता है। ऐसे में जो उम्मीदवार 1 से 8 तक की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए Paper- 2 देना अनिवार्य होता है। नीचे CTET Syllabus in Hindi की जानकारी प्राप्त करें।
CTET Syllabus In Hindi – पूरी जानकारी
सीटीईटी सिलेबस (CTET Syllabus In Hindi) को आधिकारिक साइट पर सीबीएसई द्वारा जारी किया जााता है। उम्मीदवार अब नवीनतम CTET परीक्षा पैटर्न और पेपर- I और पेपर- II के पाठ्यक्रम को आसानी से जान सकते हैं। CTET अधिसूचना से पैटर्न, पाठ्यक्रम और सभी महत्वपूर्ण विषयों का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पाठ्यक्रम के सभी विषयों के सटीक ज्ञान की आवश्यकता बेहद ही जरूरी है। ऐसे में नीचे लेख के माध्यम से हम आपको CTET Syllabus In Hindi / CTET Syllabus 2022 In Hindi प्रदान कर रहे हैं। साथ ही उम्मीदवार इस लेख के अंत में CTET Syllabus PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Syllabus और परीक्षा पैटर्न Paper- 1 (कक्षा 1 से 5 तक के लिए)
नीचे CTET के पेपर – 1 के बारे में संछिप्त जानकारी दी गयी है जो आपको विषयों एवं प्रत्येक विषय की मार्किंग सिस्टम के बारे में एक जानकारी दे देगा।
प्रश्नों की संख्या | 150 |
कुल अंक | 150 |
समय | 2 घंटे 30 मिनट |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ |
विषय | महत्वपूर्ण टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | बाल विकास, समावेशी शिक्षा और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना सीखना और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा- 1 (अनिवार्य | भाषा की समझ, भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
भाषा- 2 (अनिवार्य) | भाषा की समझ, भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | परिवार और मित्र, भोजन, आश्रय, जल, यात्रा, शैक्षणिक मुद्दे इत्यादि | 30 | 30 |
गणित | संख्या प्रणाली, गणितीय संक्रियाएं (जोड़, घटाव, गुणा, भाग), ज्यामिति, आकृतियाँ और स्थानिक समझ, शैक्षणिक मुद्दे इत्यादि | 30 | 30 |
कुल | “ | 150 | 150 |
- CTET के दोनों पेपर में 150 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएंगें, इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट अर्थात 2 घण्टे और 30 मिनट दिए जाएंगे।
- CTET के पेपर-1 में हिंदी, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, अंग्रेजी, पर्यावरण और गणित जैसे विषयों से प्रश्न शामिल होंगें।
- सीटीईटी पेपर-2 में भाषा-1, भाषा-2, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगें।
- प्रत्येक खंड में 1 विषय के 30 प्रश्न होंगे, प्रत्येक में कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं है, इसलिए सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
CTET Syllabus 2022 पेपर -2
CTET Syllabus 2022 के पेपर की जानकारी आपने ऊपर पढ़ी अब (पेपर – 2) की जानकारी नीचे दी है जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी परीक्षा की तैयारी को और मजबूत बनाएं।
CTET Syllabus In Hindi – Paper- 2 (कक्षा 1 से 8 तक के लिए)
नीचे CTET पेपर -2 का अवलोकन दिया गया है, नीचे आपको CTET पेपर -2 में मार्किंग और विषयों के बारे में पुरी जानकारी मिल जाएगी।
प्रश्नों की संख्या | 150 |
कुल अंक | 150 |
समय | 2 घंटे 30 मिनट |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
विषय | महत्वपूर्ण टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय बाल), समावेशी शिक्षा और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना, सीखना और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा- 1 (अनिवार्य | भाषा की समझ, भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
भाषा- 2 (अनिवार्य) | भाषा की समझ, भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
गणित | संख्या प्रणाली, बीजगणित, ज्यामिति, शैक्षणिक मुद्दे | 30 | 30 |
विज्ञान | भोजन, सामग्री, सजीवों का संसार, , गतिशील चीज़े एवं संसार, प्राकृतिक संसाधन, शैक्षणिक मुद्दे | 30 | 30 |
सामाजिक अध्ययन | इतिहास, भूगोल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन, शैक्षणिक मुद्दे | 60 | 60 |
कुल | “ | 150 | 150 |
CTET अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- CTET परीक्षा का प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा तथा 1 प्रश्न के लिए उत्तर के रूप में 4 विकल्प दिए गए होंगे।
- परीक्षा की अवधि 2:30 घण्टे होगी और कुल प्रश्नो की संख्या 150 होगी.
- कक्षा 1 से 5 तक के लिए पेपर प्रथम पाली (सुबह) में आयोजित किया जाएगा, वही कक्षा 1 से 8 तक के लिए पेपर द्वितीय पाली में आयोजित किया जाएगा।
- दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को एक अलग प्रश्न पत्र दिया जाएगा.
- 40% से अधिक विकलांगता वाले अलग-अलग-योग्य उम्मीदवार उनके साथ वर्णन कर सकते हैं.
- सभी वर्गों को प्रयास करना अनिवार्य है.
- पेपर 1 या पेपर 2 किसी में भी नकारात्मक अंकन नहीं लागू है।
CTET Syllabus PDF Download
यदि आप CTET Syllabus 2022 PDF In Hindi Download करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी लिंक से CTET Syllabus 2022 की विस्तृत जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET PDF डाउनलोड करें | क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
CTET Syllabus 2022 – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
CTET Syllabus और Exam Pattern का निर्धारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE द्वारा किया जाता है।
हाँ, CBSE लगभग हर साल- 2 साल में पाठ्यक्रम में बदलाव लाती रहती है।
हां, पेपर -1 और पेपर -2 दोनों का सिलेबस काफी हद तक एक जैसा है। हालाँकि, प्रश्नों की प्रकृति दोनों पत्रों में भिन्न है।
आशा है आपको हमारे द्वारा CTET Syllabus In Hindi से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी, इसके अलावा अगर CTET एग्जाम से जुड़े अगर आपके कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं। साथ ही ऐसी ही जानकारियों हेतु सरकारी अलर्ट पर रोजाना विजिट करें।