CTET Social Studies Practice Set 15 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक होने वाली है। CTET की परीक्षा निरस्त होने के बाद अभी तक नई परीक्षा की तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के लगभग अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराई जा सकती है। अतः इस परीक्षा को देखते हुए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे समय में वे अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में मैं आपको इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 विशेष प्रश्नों के संग्रह को आपके समक्ष लेकर आए है। इसलिए आप सभी परीक्षार्थी इन प्रश्नों का अभ्यास करें और अच्छे अंक सुनिश्चित करें।
CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 15
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण नहीं है?
- चीनी
- हीरा
- साधारण नमक
- प्लास्टर ऑफ पेरिस
उत्तर : 2
प्रश्न. दुनिया के तीन प्रमुख धर्मों यहूदी, ईसाई और इस्लाम का पवित्र स्थान कौन-सा शहर बन गया है?
- बेथलेहम
- मक्का
- कॉन्स्टेन्टीनोपल
- येरुशलम
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान के अनुसार भारत एक
- फेडरल स्टेट है
- यूनिटरी स्टेट है
- यूनियन ऑफ स्टेट्स है
- क्यूसी-फेडरल स्टेट है
उत्तर : 3
प्रश्न. कोई भी व्यक्ति लोकसभा का चुनाव लड़ सकता है, यदि उसकी आयु हो
- 30 वर्ष
- 21 वर्ष
- 35 वर्ष
- 25 वर्ष
उत्तर : 4
प्रश्न. राज्य सरकार को बर्खास्त किसके द्वारा किया जा सकता है?
- प्रधानमन्त्री द्वारा
- राज्यपाल द्वारा
- राष्ट्रपति द्वारा
- राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा नहीं की जाती है?
- राजदूत
- प्रधानमन्त्री
- महान्यायवादी
- उपराष्ट्रपति
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत के संविधान में कितनी सूचियाँ हैं?
- 3
- 4
- 8
- 18
उत्तर : 3
प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग में स्थित है। हेग किस देश में है?
- कनाडा
- नीदरलैण्ड
- स्वीडन
- स्विट्जरलैण्ड
उत्तर : 2
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा का वार्षिक अधिवेशन किस माह के तीसरे मंगलवार से शुरू होता है?
- सितम्बर
- अप्रैल
- अक्टूबर
- जुलाई
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के किस शहर को ‘मरुस्थल की राजधानी’ कहा जाता है?
- जयपुर
- जोधपुर
- अजमेर
- जैसलमेर
उत्तर : 4
प्रश्न. काराकोरम राजमार्ग किन दो देशों को जोड़ता है?
- भारत-चीन
- भारत-पाकिस्तान
- पाकिस्तान-चीन
- भारत-म्यांमार
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से कौन दमन और दीव को अलग करता है?
- बंगाल की खाड़ी
- कच्छ की खाड़ी
- खम्भात की खाड़ी
- नर्मदा नदी
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत के किस राज्य को ‘मसालों का बागान’ कहा जाता है?
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- महाराष्ट्र
उत्तर : 2
प्रश्न. पूर्ण साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला संघ शासित प्रदेश कौन-सा है?
- दिल्ली
- पुदुचेरी
- चण्डीगढ़
- दादर व नागर हवेली
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित होने वाला पहला विदेशी कौन है?
- मार्टिन लूथर
- मदर टेरेसा
- नेल्सन मण्डेला
- खान अब्दुल गफ्फार खान
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत में राष्ट्रीय सम्वत् के रूप में किस सम्वत् को मान्यता प्रदान की गई है?
- विक्रम सम्वत्
- ग्रेगोरियन सम्वत्
- शक सम्वत्
- गुप्त सम्वत्
उत्तर : 3
प्रश्न. फोर्थ स्टेट्स के नाम से किसको जाना जाता है?
- राजनीति
- पूँजी
- न्यायालय
- प्रेस
उत्तर : 4
प्रश्न. किसको ‘गजलों का जनक’ कहा जाता है?
- मिर्जा गालिब
- कबीर
- अमीर खुसरो
- बीरबल
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘बिहू’ किस राज्य का मुख्य पर्व है?
- गोवा
- बिहार
- असम
- ओडिसा
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘तीन बीघा जमीन’ किससे सम्बन्धित है?
- असम
- त्रिपुरा
- पश्चिम बंगाल
- मेघालय
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘गोल्डन गर्ल’ किस महिला की आत्मकथा है?
- नरगिस दत्त
- लता मंगेशकर
- अमृता प्रीतम
- पी टी ऊषा
उत्तर : 4
प्रश्न. अपनी शक्ति को समेकित करने के बाद बलबन ने कौन-सी उपाधि धारण की?
- तूती-ए-हिन्द
- जिल्ल-ए-इलाही
- केसर-ए-हिन्दी
- दीन-ए-इलाही
उत्तर : 2
प्रश्न. अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन तन्त्र के अन्तर्गत कौन सैनिक विभाग का प्रमुख घटक है?
- दीवान
- मीर बख्शी
- भीर समन
- बख्शी
उत्तर : 2
प्रश्न. हेलोजनों में सबसे अभिक्रियाशील कौन है?
- फ्लोरीन
- क्लोरीन
- ब्रोमीन
- आयोडीन
उत्तर : 1
प्रश्न. ठगों के दमन में निम्नलिखित में से कौन सम्बद्ध था?
- जनरल हेनरीमेण्डरगास्ट
- कैप्टन स्लीमैन
- कैप्टन रॉबर्ट पेम्बटन
- अलेक्जेण्डर वर्क्स
उत्तर : 2
प्रश्न. सहयोगी गाँधी किस वर्ष असहयोगी गाँधी बन गए?
- 1910
- 1920
- 1930
- 1900
उत्तर : 2
प्रश्न. अल्फा- किरेटिन एक प्रोटीन है, जो किसमें उपस्थित है?
- रक्त
- त्वचा
- अण्डा
- ऊन
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक का अधिकतम ईंधन मान होता है?
- हाइड्रोजन
- प्राकृतिक गैस
- चारकोल
- गैसोलीन
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
- टीक-जम्मू-कश्मीर
- चन्दन-केरल
- देवदार-मध्य प्रदेश
- सुन्दरी-पश्चिम बंगाल
उत्तर : 4
प्रश्न. किसकी खेती प्रतिरोपण विधि से की जाती है?
- ज्वार
- सोयाबीन
- प्याज
- मक्का