CTET Social Science Practice Set 44 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा निरस्त होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में मैं आपको इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

CTET Social Science Practice Set 44
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान का अध्ययन ‘वैज्ञानिक’ क्यों है?
- इसकी विषय-वस्तु में वैज्ञानिक शब्दावली का प्रयोग है।
- यह सामाजिक अध्ययन को विज्ञान कहने की माँग को पूरा करता है
- इसके अन्तर्गत क्रमबद्ध तरीके से प्रमाणित ज्ञान को अर्जित किया जाता है
- यह पाठक को समाज के वैज्ञानिक अध्ययन करने में सहायता करता है
उत्तर : 3
प्रश्न. आप एक वर्ष में नियोजित, अल्पनियोजित और अनियोजित ग्रामीण श्रमिक द्वारा बिताए गए समय के समानुपात को चित्रित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से आप कौन-से आरेखीय चित्रण को चुनेंगे?
- समय-रेखा आरेख
- दण्ड आरेख
- प्रवाह आरेख
- चक्र आरेख
उत्तर : 4
प्रश्न. शिक्षार्थियों का सामाजिक विज्ञान विषय में कला के माध्यम से आकलन करने का सबसे उचित कारण चुनिए।
- यह एक आनन्ददायी मूल्यांकन का तरीका है|
- यह अवधारणाओं का एक व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण करने अवसर प्रदान करता है का
- यह पाठ्य पुस्तक में दर्शाई गई विभिन्न अभिव्यक्ति शैलियों के आनन्द लेने का माध्यम है।
- यह शिक्षार्थियों की चित्रकला की योग्यता में सुधार लाता है
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘भूमण्डलीय तापन’ पर हुई परियोजनाओं में से कौन-सा द्वितीयक स्रोत पर आधारित है?
- मौसम वैज्ञानिक के कार्यालय द्वारा एकत्रित मौसम के अविश्लेषित आँकड़ों पर आधारित आरेखी निरूपण
- एक पुस्तक में उल्लिखित मौसम में हुए परिवर्तनों पर आधारित चर्चा करना
- भूमण्डलीय तापन पर चित्रों का कोलाज बनाना
- एक क्षेत्र में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मौसम में होने वाले परिवर्तनों पर साक्षात्कार
उत्तर : 1
प्रश्न. एक शिक्षक शिक्षार्थियों को कुछ मानदण्ड देते हैं और कहते हैं कि वे उन पर आधारित अपनी परियोजना का आकलन करें। निम्नलिखित में से कौन-से आकलन के तरीके का प्रयोग शिक्षक द्वारा किया गया है?
- स्व-आकलन
- संकलनात्मक आकलन
- रचनात्मक आकलन
- समकक्षी आकलन
उत्तर : 1
प्रश्न. नागरिकशास्त्र की नामावली में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन सी एफ), 2005 ने बदलाव का क्या सुझाव दिया है?
- सामाजिक और राजनीतिक जीवन
- अर्थशास्त्र
- भूगोल
- इतिहास
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान के कक्षा-कक्ष में आप किस मूल्य पर सबसे कम बल देंगे?
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण
- सहयोग
- समानता
- प्रतियोगितात्मकता
उत्तर : 4
प्रश्न. शिक्षार्थियों के संकलनात्मक आकलन का उद्देश्य क्या है?
- परियोजना का आकलन
- पाठ के अन्त में आकलन
- सत्र के समाप्त होने पर आकलन
- कक्षा के दौरान आकलन
उत्तर : 3
प्रश्न. मान लीजिए एक शिक्ष को कक्षा VII में पाठ ठण्डा रेगिस्तान – लद्दाख’ पढ़ाना है। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे अधिक उचित होगी?
- प्रतीक अध्ययन विधि
- कार्यशाला विधि
- क्षेत्रीय विधि
- सर्वेक्षण विधि
उत्तर : 1
प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर ऐतिहासिक तथ्यों / इतिहास लेख को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि अधिक प्रासंगिक है?
- समस्या समाधान विधि
- स्रोत विधि
- मानचित्र विधि
- परियोजना विधि
उत्तर : 2
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन सी एफ) 2005 की संस्तुति के अनुसार, बच्चों का विद्यालय जीवन निम्नलिखित में से किसके साथ जुड़ना चाहिए?
- मुख्यधारा के विचार
- विद्यालय की आधारभूत संरचना
- वार्षिक परीक्षा
- विद्यालय का बाह्य वातावरण
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस विकल्प को दण्ड आरेख में सबसे अच्छे तरीके से दर्शाया जा सकता है?
- वर्षा
- वायुदाब
- आर्द्रता
- तापमान
उत्तर : 1
प्रश्न. लोकतान्त्रिक संस्थाओं की समझ को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से सबसे उचित पाठ्यक्रम संकलित
उपागम को चुनिए।
- मुख्य रूप से राष्ट्र स्तरीय उदाहरणों को प्रस्तुत करना
- शिक्षार्थियों को कठोर वास्तविक स्थितियों से परिचित कराना,
- वास्तविक स्थितियों के साथ आदर्श स्थिति के उदाहरणों को प्रस्तुत करना
- आदर्श स्थितियों को दर्शाना
उत्तर : 3
प्रश्न. गणितज्ञ तथा खगोलशास्त्री आर्यभट्ट ने आर्यभट्टीयम् नामक पुस्तक निम्नलिखित भाषाओं में से किसमें लिखी थी?
- पाली
- संस्कृत
- प्राकृत
- हिन्दी
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित स्तूपों में से किस एक को उस स्थान के रूप में चिह्नित किया गया है, जहाँ बुद्ध ने पहली बार उपदेश दिया था?
- साँची
- बोधगया
- थोटलाकोंडा
- सारनाथ
उत्तर : 4
प्रश्न. संगम कविताओं में किन तीन राजवंशों को ‘मुवेन्दार’ कहा गया है?
- पाल, चोल, पाण्ड्य
- चोल, चेर, पाण्ड्य
- चेर, पाल, राष्ट्रकूट
- चोल, राष्ट्रकूट, पाण्ड्य
उत्तर : 2
प्रश्न. रामपुरवा में मिला उत्कृष्ट पॉलिश वाले पत्थर पर बना साँड, जिसे अब राष्ट्रपति भवन में रखा गया है, इनमें से किसके शासनकाल में बनाया गया था?
- चोल
- कुषाण
- पाण्ड्य
- मौर्य
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘विशिष्टाद्वैत’ के सिद्धान्त को इनमें से किसने विचाराधीन प्रस्तुत किया?
- रामानुज
- अल्लमा प्रभु
- बसवन्ना
- शंकर
उत्तर : 1
प्रश्न. अभिलेखागार वह स्थान है, जहाँ
- ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों तथा दस्तावेजों को रखा जाता है
- खुदाई में पाई गई पशुओं और पक्षियों की हड्डियों को रखा जाता है
- पुरातत्त्वज्ञों द्वारा प्राप्त किए गए पत्थर और ईंटों की बनी इमारतों के अवशेषों को रखा जाता है
- खुदाई में पाई गई मूर्तियों को रखा जाता है
उत्तर : 1
प्रश्न. बारहवीं शताब्दी के मध्य कर्नाटक में प्रारम्भ हुए वीरशैव आन्दोलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
- इसने विट्ठल की पूजा पर बल दिया
- यह सभी प्रकार के कर्मकाण्ड का विरोधी था, पर मूर्तिपूजा को बढ़ावा दिया
- इसने जाति और नारी के प्रति व्यवहार के बारे में ब्राह्मणवादी विचारधारा के विरुद्ध तर्क दिया
- यह नामदेव और उनके साथियों द्वारा शुरू किया गया
उत्तर : 3
प्रश्न. इन नाविकों में से किसने भारत का समुद्री रास्ता पाने के लिए पश्चिम की ओर प्रस्थान कर अटलाण्टिक महासागर को पार किया?
- क्रिस्टोफर कोलम्बस
- फा जियन
- वास्को-डि-गामा
- जुयन जंग
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित राजवंशों में से किसने अपने अभिलेखों में मलयालम भाषा एवं लिपि का प्रयोग प्रारम्भ किया?
- चेर
- पाण्ड्य
- कुषाण
- चोल
उत्तर : 1
प्रश्न. वर्ष 1906 में हुए सोंग्राम संगमा के विद्रोह का कारण था?
- गुजरात में पाटीदार किसानों पर अंग्रेजों द्वारा थोपे गए भारी लगान के खिलाफ विद्रोह
- असम में आदिवासी समूहों द्वारा किया गया औपनिवेशिक वन कानूनों का विरोध
- नील के बागान-मालिकों के विरुद्ध चम्पारण में किसानों ने विद्रोह किया
- अंग्रेजों द्वारा निर्धारित व्यापार की असमान (भेदकारी) शर्तों के विरुद्ध बंगाल में मुस्लिम व्यापारियों का उठ खड़ा होना
उत्तर : 2
प्रश्न. ब्रिटिश सरकार ने सन् 1927 में भारत में अपनी अगुवाई में साइमन कमीशन भेजा, जिसका विरोध किया गया, क्योंकि
- इस आयोग में अंग्रेजों की अपेक्षा भारतीय प्रतिनिधियों की संख्या न के बराबर थी
- इसमें कोई भी भारतीय महिला प्रतिनिधि नहीं थी
- इसमें केवल अंग्रेजी पढ़े-लिखे भारतीय प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था
- इस आयोग में कोई भारतीय प्रतिनिधि नहीं था
उत्तर : 4
प्रश्न. वयोवृद्ध गाँधीवादी नेता पोट्टी श्रीरामुलु निम्नलिखित राज्यों में से किसको बनाने के लिए वर्ष 1952 में भूख हड़ताल पर बैठे?
- केरल
- आन्ध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- तमिलनाडु
उत्तर : 2
प्रश्न. वहादत-ए-दीन अर्थात् सभी धर्मों की बुनियादी एकता के हिमायती इनमें से कौन थे?
- मौलाना आजाद
- सैय्यद अहमद खाँ
- बाजी मोहम्मद
- मोहम्मद अली जिन्ना
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाला प्रमुख अक्षांश है?
- मकर रेखा (मकर-वृत्त)
- कर्क रेखा (कर्क-वृत्त)
- आर्कटिक वृत्त
- भूमध्य रेखा (विषुवत्-वृत्त)
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी ‘पृथ्वी दिन’ की परिभाषा है?
- देशान्तरों के मध्य की दूरियाँ
- पृथ्वी का अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगा समय
- वे दिन जिन पर पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं
- पृथ्वी की गति जो सूर्य के चारों ओर कक्ष में होती है
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसकी कविताओं और विचारों को ‘पंचवाणी’ और ‘बीजक’ में संरक्षित किया गया है?
- कबीर
- गुरु नानक
- मीराबाई
- रविदास
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
1
Kabir
कबीर
कबीर
1
Kabir
Ravidas
Kabir
Option 1 is correct ????
Kabir
Kabir
Kabeer