CTET Social Science Practice Set 29 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा निरस्त होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में मैं आपको इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।
CTET Social Science Practice Set 29
प्रश्न. सामाजिक अध्ययन के शिक्षण हेतु निम्न में से कौन-सा प्रक्षेपी शिक्षण साधन है?
- एपीडियास्कोप
- चाक बोर्ड
- रेडियो
- कम्प्यूटर
उत्तर : 1
प्रश्न. सामाजिक अध्ययन शिक्षण के अनुसार, निम्न में से कौन ग्लोब का प्रकार नहीं है?
- भौतिक ग्लोब
- राजनीतिक ग्लोब
- खाका ग्लोब
- प्रतिमान ग्लोब
उत्तर : 4
प्रश्न. सामाजिक अध्ययन के विषय में निम्नलिखित में से
कौन-सा कथन असत्य है?
- यह सामाजिक विज्ञान का अंग है।
- यह साधारण तथा सरल है।
- यह मुख्यतः व्यावहारिक पक्ष पर बल देता है।
- यह मुख्यतः सैद्धान्तिक पक्ष से सम्बन्धित है
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक अध्ययन के
अन्तर्विषयक उपागम का गुण नहीं है?
- एक ही अध्यापक पूरी कक्षा का संचालन कर सकता है।
- विषय-वस्तु का पुनः पठन कम होता है या नहीं होता
- ‘बस्ते के बोझ’ को कम करने में सहायक
- बच्चे विषय विशेष में विशेष योग्यता अर्जित करते हैं
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 ‘क’ सम्बन्धित है
- मौलिक अधिकारों से
- मौलिक कर्तव्यों से
- राष्ट्रपति से
- प्रधानमन्त्री से
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘गुट निरपेक्षता’ की नीति को भारतीय विदेश नीति के रूप में किसने प्रारम्भ किया?
- श्रीमति इन्दिरा गाँधी
- मोरारजी देसाई
- जवाहरलाल नेहरू
- लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों को गठित करने हेतु निर्देशित किया गया है?
- अनुच्छेद 32
- अनुच्छेद 10
- अनुच्छेद 40
- अनुच्छेद 51
उत्तर : 3
प्रश्न. संविधान के अनुसार, राज्य व्यवस्थापिका के उच्च सदन का गठन और समाप्ति की संस्तुति की जाती है
- मुख्यमन्त्री द्वारा
- राज्यपाल द्वारा
- मन्त्रिपरिषद् द्वारा
- विधानसभा द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न. राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को विधानपरिषद् द्वारा अधिकतम कितने समय तक रोका जा सकता है?
- एक माह
- चार माह
- छः माह
- एक वर्ष
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव सम्बन्धी विवादों को निर्णीत किया जाता है
- संसद द्वारा
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
- लोकसभा द्वारा
- निर्वाचन आयोग द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न. यदि कोई व्यक्ति संसद का सदस्य नहीं है और उसे मन्त्रिपरिषद् का सदस्य बनाया जाता है, तो उसे कितने समय के अन्तर्गत किसी भी सदन की सदस्यता प्राप्त करना अनिवार्य है?
- तीन माह में
- नौ माह में
- छः माह में
- बारह माह में
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया, भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत रखी गई है?
- अनुच्छेद 61
- अनुच्छेद 59
- अनुच्छेद 60
- ये सभी
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में कितने आंग्ल भारतीय समुदाय के सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?
- 3
- 5
- 1
- 2
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
- लोकसभा का अध्यक्ष
- प्रधानमन्त्री
- उपराष्ट्रपति
- राष्ट्रपति
उत्तर : 1
प्रश्न. भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची सम्बन्धित है
- चुनाव से
- दलबदल से
- भाषाओं से
- पंचायतों से
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों संख्या को
कौन बढ़ा सकता है?
- राष्ट्रपति
- संसद
- प्रधानमन्त्री
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
- काका साहेब कालेलकर
- बी. पी. मण्डल
- एम. एम. सिंह
- एल. एम. सिंहवी
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत सरकार द्वारा महिला सबलीकरण हेतु राष्ट्रीय नीति की घोषणा किस वर्ष की गई?
- 1999 में
- 2001 में
- 2000 में
- 2005 में
उत्तर : 2
प्रश्न. उत्तराखण्ड की विधानसभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए कितने स्थान सुरक्षित किए गए?
- 9
- 11
- 13
- 15
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न समितियों में से कौन चुनाव सुधार से सम्बन्धित नहीं है?
- तारकुण्डे समिति
- सरकारिया समिति
- इन्द्रजीत गुप्त समिति
- दिनेश गोस्वामी समिति
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से कौन भारत में कृषक आन्दोलन नहीं है?
- खेड़ा आन्दोलन
- नामधारी आन्दोलन
- शेतकारी आन्दोलन
- भारतीय किसान यूनियन
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन वैशेषिक दर्शन का संस्थापक था?
- जैमिनी
- गौतम
- कणाद
- व्यास
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नांकित हड़प्पा नगरों में से कौन-सा नगर पूर्णतः विशेष रूप से कला निर्माण को समर्पित था?
- रोपड़
- चन्हूदड़ो
- सुरकोटडा
- राखीगढ़ी
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन शूरसेन महाजनपद की राजधानी थी?
- कोशल
- मथुरा
- काँची
- उज्जयिनी
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नांकित में से किस स्थान पर हमें अशोक का वृहद् शिलालेख मिलता है?
- सोपारा
- ब्रह्मगिरी
- मास्की
- सारनाथ
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नांकित में से किस काल में भारत में सर्वप्रथम स्तूप अस्तित्व में आए?
- प्रथम सदी ईसा पूर्व
- तृतीय सदी ईसा पूर्व
- द्वितीय सदी ईसा पूर्व
- चतुर्थ सदी ईसा पूर्व
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नांकित सन्तों में से कौन ‘गरीब नवाज’ के नाम से जाना जात है?
- ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
- शेख सलीम चिश्ती
- निजामुद्दीन औलिया
- बख्तियार काकी
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा मुगल काल में प्रचलित पद,
‘जिन्स-ए-कामिल’ का अर्थ है?
- दूषित फसल
- उत्तम फसल
- शिक्षित पुरुष
- अशिक्षित पुरुष
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन सल्तनत काल में, ‘बन्दगान’ थे
- घरेलू सेवाओं के लिए क्रय किए गए दास
- कृषि सेवाओं के लिए क्रय किए गए दास
- धार्मिक सेवाओं के लिए क्रय किए गए दास
- सैन्य सेवाओं के लिए क्रय किए गए दास
उत्तर : 4
प्रश्न. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में ‘खराज’ को
क्या थी?
- उपज का 40%
- उपज का 30%
- उपज का 50%
- उपज का 60%
उत्तर : ??