CTET Hindi Language Practice Set 65 : CTET की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है जो कि 13 जनवरी तक चलने वाली है। जिसके लिए अभ्यर्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसकी परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जा रही है। UPTET की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी। फ़िलहाल तैयारी का अंतिम समय चल रहा है। सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और भी तेज कर दे।
ऐसे में मैं आपको इस लेख के जरिये हम आपको CTET के परीक्षा में पूछे गए पिछले वर्षों के हिंदी भाषा के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकतें हैं और स्वयं का मूल्यांकन भी कर सकते हैं।

CTET Hindi Language Practice Set 65
प्रश्न. ‘चरण-कमल बन्दौं हरिराई ।’
उपरोक्त पंक्ति में अलंकार है
- उत्प्रेक्षा
- यमक
- रूपक
- उपमा
उत्तर : 3
प्रश्न. मूक होई वाचाल, पंगु चढ़ गिरिवर गहन।
जासु कृपा सु दयाल, द्रवहु सकल कलिमल दहन।।
उपरोक्त में छन्द है
- दोहा
- चौपाई
- सोरठा
- रोला
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘मधुलिका’ जयशंकर प्रसाद की किस कहानी की पात्र है?
- आकाशदीप
- इन्द्रजाल
- गुण्डा
- पुरस्कार
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘आधे-अधूरे’ नाटक के रचनाकार हैं
- अमृतलाल नागर
- मन्नू भण्डारी
- मोहन राकेश
- निर्मल वर्मा
उत्तर : 3
प्रश्न. वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है
- रचियता
- रचयिता
- रचईता
- रचियिता
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘कर्म कारक’ का चिह्न है
- ने
- को
- से, द्वारा
- को, के लिए, हेतु
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘बाज़ार’ से किस संज्ञा का बोध होता है?
- भाववाचक
- जातिवाचक
- समूहवाचक
- व्यक्तिवाचक
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन गुणवाचक विशेषण नहीं है?
- अधिक
- नुकीला
- भीतरी
- गोल
उत्तर : 1
प्रश्न. मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट करने वाली क्रिया होती है
- सहायक क्रिया
- नामबोधक
- प्रेरणार्थक क्रिया
- नामधातु
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘यथाशक्ति’ में कौन-सा समास है?
- कर्मधारय
- तत्पुरुष
- अव्ययीभाव
- द्वन्द्व
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘अजातशत्रु’ में कौन-सा समास है?
- तत्पुरुष
- द्वन्द्व
- कर्मधारय
- बहुव्रीहि
उत्तर : 4
प्रश्न. कौन-सा महीना ‘भाद्रपद’ महीने के बाद आता है?
- श्रावण
- अश्विन
- पौष
- आषाढ़
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘सावधान मनुष्य ! यदि विज्ञान है तलवार, तो इसे दे फेंक, तजकर मोह, स्मृति के पार’, पंक्तियों के रचयिता हैं?
- नागार्जुन
- दिनकर
- अज्ञेय
- निराला
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘लघूर्मि’ में कौन-सी सन्धि है?
- अयादि स्वर सन्धि
- दीर्घ स्वर सन्धि
- वृद्धि स्वर सन्धि
- यण् स्वर सन्धि
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘कपूर’ शब्द है
- तत्सम
- तद्भव
- देशज
- विदेशी
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘एक मुँह दो बात’ मुहावरे का अर्थ है
- अत्यधिक बातें करना
- बहुत कम बोलना
- अपनी बात से पलट जाना
- बात बनाना
उत्तर : 3
प्रश्न. प्रत्येक चरण में 16 मात्राओं वाला चार चरणों का सममात्रिक छन्द है’
- दोहा
- सोरठा
- रोला
- चौपाई
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘अधरों में राग अमन्द पिए, अलकों में मलयज बन्द किए, तू अब तक सोई है आली आँखों में भरे विहाग री।’ पंक्ति में कौन-सा रस है ?
- करुण
- शान्त
- श्रृंगार
- वात्सल्य
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘अन्धा-कुआँ’ नाटक के लेखक हैं?
- मोहन राकेश
- जगदीशचन्द्र माथुर
- विष्णु प्रभाकर
- लक्ष्मीनारायण लाल
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘अज्’ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग होगा?
- ईय
- इक
- आ
- ई
उत्तर : 3
प्रश्न. प्रथम ‘तारसप्तक’ का प्रकाशन वर्ष है?
- 1943
- 1938
- 1954
- 1941
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘उल्का सी रानी दिशा दीप्त करती थी पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
- यमक
- रूपक
- उत्प्रेक्षा
- उपमा
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘नई कविता’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से आरम्भ हुआ?
- लखनऊ
- दिल्ली
- इलाहाबाद
- कलकत्ता
उत्तर : 3
प्रश्न. अयोगवाह कहा जाता है?
- विसर्ग को
- संयुक्त व्यंजन को
- महाप्राण को
- अल्पप्राण को
उत्तर : 1
प्रश्न. वाचन के समय पुस्तक की आँखों से दूरी होनी चाहिए।
- 9 इंच
- 10 इंच
- 11 इंच
- 12 इंच
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘तोड़ने ही होंगे मठ और गढ़ सब किसकी पंक्ति है?
- निराला
- रघुवीर सहाय
- नागार्जुन
- मुक्तिबोध
उत्तर : 4
प्रश्न. किस दृश्य उपकरण में पारदर्शी (ट्रांसपरेन्सी) का प्रयोग होता है?
- ओवरहैड प्रक्षेपक (प्रोजेक्टर) में
- स्लाइड प्रक्षेपक (प्रोजेक्टर) में
- अपारदर्शी प्रक्षेपक (ओपेक प्रोजेक्टर)
- फिल्म स्ट्रिप में
उत्तर : 1
प्रश्न. मौन पठन के विषय में धारणा है।
- इसमें पठन की गति धीमी हो जाती है।
- एकाग्रचित्त होकर पढ़ने का अभ्यास होता है
- पढ़ने की धीमी ध्वनि होंठों से निकलती है
- इसे आदर्श वाचन के तुरन्त बाद किया जाता है
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘तदीय समाज’ की स्थापना किसने की थी?
- दयानन्द सरस्वती
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- राजा राममोहन राय
- केशवचन्द्र सेन
उत्तर : 2
पर. ‘तथैव’ शब्द का सन्धि विच्छेद है?
- तथ + एव
- तथे + एव
- तथा + ऐव
- तथा + एव
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
3
3
3
4
3
2
3
4
4
C
3
3 option
C
3
3