CTET Hindi Language Practice Set 52 : CTET की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है जो कि 13 जनवरी तक चलने वाली है, इसलिए शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी कई महीनों से तैयारी कर रहें हैं, ताकि परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकें। CTET की परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जा रही है। UPTET परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है, जो कि 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी।
ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको CTET के परीक्षा में पूछे गए विगत वर्षों के हिंदी भाषा के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकतें हैं तथा स्वयं का मूल्यांकन भी कर सकते हैं।
CTET Hindi Language Practice Set 52
निर्देश-निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए।
खेल की कक्षा शुरू हुई तो एक दुबली-पतली लड़की शिक्षक से
ओलम्पिक रिकॉर्ड्स के बारे में सवाल पूछने लगी। इस पर कक्षा में सभी छात्र हँस पड़े। चार साल की उम्र में ही उसे पोलियो हो गया था। शिक्षक ने भी व्यंग्य किया, ‘तुम खेलों के बारे में जानकर क्या करोगी? तुम तो ठीक से खड़ी भी नहीं हो सकती, फिर ओलम्पिक से तुम्हारा क्या मतलब ? तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है जो यह सब जानना चाहती हो।’ उदास होकर लड़की चुपचाप बैठ गई। सारी क्लास उस पर देर तक हँसती रही। घर जाकर उसनें माँ से पूछा, ‘क्या मैं दुनिया की सबसे तेज धावक बन सकती हूँ? उसकी माँ ने उसे प्रेरित किया और कहा, ‘तुम कुछ भी कर सकती हो। इस संसार में नामुमकिन कुछ भी नहीं है।
अगले दिन जब खेल पीरियड में उसे बाकी बच्चों से अलग बिठाया गया, तो उसने कुछ सोचकर बैसाखियाँ सँभाली और दृढ़ निश्चय के साथ बोली, ‘सर, याद रखिएगा, अगर लगन सच्ची और इरादे बुलन्द हों, तो सब कुछ सम्भव है।’ सभी ने इसे भी मजाक में लिया और उसकी बात पर ठहाका लगाया।
अब वह लड़की तेज चलने के अभ्यास में जुट गई, वह कोच की सलाह पर अमल करने लगी, अच्छी और पौष्टिक खुराक लेने लगी। कुछ दिनों में उसने अच्छी तरह चलना, फिर दौड़ना सीख लिया। उसके बाद वह छोटी-मोटी दौड़ में हिस्सा लेने लगी। अब कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आने लगे। वे उसका उत्साह बढ़ाते। उसके हौसले बुलन्द होने लगे। उसने 1960 के ओलम्पिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 रिले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। ओलम्पिक में इतिहास रचने वाली वह बालिका थी अमेरिका की प्रसिद्ध धाविका विल्मा रूडोल्फ।
प्रश्न. ‘व्यंग्य किया’ का सबसे उपयुक्त अर्थ होगा
- डाँट लगाई
- उपहास किया
- ताना मारा
- निकाल दिया
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘पौष्टिक खुराक’ में दोनों शब्द हैं, क्रमशः
- देशज-आगत
- तत्सम तद्भव
- तत्सम-आगत
- तद्भव तत्सम
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है ………. भावार्थ की दृष्टि से देखें तो उपर्युक्त वाक्य है
- प्रश्नार्थक वाक्य.
- विधानार्थक वाक्य
- निषेधार्थक वाक्य
- विस्मयार्थक वाक्य
उत्तर : 3
प्रश्न. लड़की के सवाल पूछने पर छात्र हँस पड़े, क्योंकि लड़की
- खेलना नहीं चाहती थी।
- बहुत छोटी थी।
- खेलना नहीं जानती थी।
- खेल नहीं सकती थी।
उत्तर : 4
प्रश्न. आपके विचार से लड़की को सफलता की सबसे बड़ी
प्रेरणा किसने दी?
- उसकी माँ ने
- उसके प्रशिक्षक ने
- उसके शिक्षक ने
- उसके सहपाठियों ने
उत्तर : 1
प्रश्न. शिक्षक के उत्तर से उसके बारे में धारणा बनती है कि वह
- कठोर था।
- सत्यवादी था।
- हितैषी था।
- प्रेरक था।
उत्तर : 1
प्रश्न. लड़की के अनुसार सब कुछ सम्भव है, यदि हो
- कठोर परिश्रम और सबल शरीर
- बुलन्द हौसला और ईश्वर की कृपा
- सच्ची प्रेरणा और अच्छा प्रशिक्षक
- सच्ची लगन और ऊँचा इरादा
उत्तर : 4
प्रश्न. गद्यांश में निहित मुख्य सन्देश है
- सफलता के लिए लगन और परिश्रम आवश्यक है।
- शारीरिक अक्षमता वाले लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ता है।
- किसी का मजाक उड़ाना ठीक नहीं
- शिक्षक को दयालु होना चाहिए।
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘आश्चर्य-चकित’ का विग्रह होगा
- आश्चर्य से चकित
- आश्चर्य है जो चकित
- आश्चर्य में चकित
- आश्चर्य और चकित
उत्तर : 1
निर्देश-निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए
दिशाएँ निमन्त्रण मुझे दे रही हैं,
सफलता का यह द्वार मेरे लिए है।
न अवरोध कोई न बाधा कहीं है,
न संदेह कोई न व्यवधान कोई।
अटल एक विश्वास मन में भरा है,
नहीं पथ-डगर आज अनजान कोई।
हृदय में कहीं कह रहा बात कोई,
धरा औ गगन सिर्फ तेरे लिए है।
नहीं कुछ यहाँ जो मुझे रोक पाए,
न कोई यहाँ जो मुझे टोक पाए।
अजानी हवा में बहे जा रहा हूँ मुझे
आज लगता कि मैं वह नहीं हूँ।
रही जगमगा इन्द्रधनुषी दिशाएँ,
दिगन्तर मदिर रस अलौकिक पिए हैं।
प्रश्न. व्याकरण की दृष्टि से ‘इन्द्रधनुषी’ शब्द है
- विशेषण
- संज्ञा
- क्रियाविशेषण
- सर्वनाम
उत्तर : 1
प्रश्न. अर्थ की दृष्टि से शेष से भिन्न शब्द को पहचानिए
- व्यवधान
- बाधा
- डगर
- अवरोध
उत्तर : 3
प्रश्न. कविता का केन्द्रीय स्वर है
- सुनसानी और अनजानापन
- कर्म और प्रेरणा और विघ्न
- उत्साह और आत्मविश्वास
- बाधाएँ और विध्न
उत्तर : 3
प्रश्न. दिशाएँ कवि को क्यों बुला रही है?
- संदेह दूर करने के लिए
- सफलता प्राप्त करने के लिए
- कविता पाठ करने के लिए
- अनजान रास्तों से बचने के लिए
उत्तर : 2
प्रश्न. कवि को अपनी सफलता पर अटल
विश्वास क्यों है?
- उसे रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है।
- सफलता पाना बहुत सरल है।
- उसे कोई रुकावट नहीं दिखाई देती।
- दिशाएँ उसे बुला रहीं हैं।
उत्तर : 3
प्रश्न. किस पंक्ति से प्रतीत होता है कि कवि का व्यक्तित्व बदल गया है?
- नहीं कुछ यहाँ जो मुझे रोक पाए।
- मुझे आज लगता कि मैं वह नहीं हूँ।
- अटल एक विश्वास मन में भरा है।
- अजानी हवा में बहे जा रहा हूँ।
उत्तर : 2
निर्देश-नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित विकल्प या चयन कीजिए
प्रश्न. त्रिभाषा सूत्र के अनुसार स्कूल में पहली भाषा जो पढ़ाई जाए वह ……. हो या ………. भाषा।
- हिन्दी, अंग्रेजो
- मातृभाषा, क्षेत्रीय
- अंग्रेजी, विदेशी
- मातृभाषा हिन्दी
उत्तर : 2,
प्रश्न. व्याकरण पढ़ाने की आगमन विधि ……… पर सर्वाधिक बल देती है।
- उदाहरणों
- मानकता
- नियमों
- परिभाषा
उत्तर : 1
प्रश्न. भाषा के सन्दर्भ में संचार माध्यमों का प्रयोग न केवल सामाजिक संवेदनाएँ विकसित करता है बल्कि को समझने में मदद करता है।
- विभिन्न माध्यमों के उपयोग
- विभिन्न माध्यमों की आर्थिक स्थिति
- विभिन्न माध्यमों की जानकारी
- विभिन्न माध्यमों की प्रयुक्त भाषा
उत्तर : 4
प्रश्न. कहानियों की विभिन्न शैलियों पर की गई चर्चा बच्चों को में ……… मदद करती है।
- कहानी के तत्त्वों को याद करने
- कहानियों की कमियों बताने
- व्याकरण समझने
- कहानियाँ रचने
उत्तर : 4
प्रश्न. सन्दर्भ में व्याकरण किस पर बल देता है?
- पाठ के अन्त में दिए समस्त भाषा अभ्यास को पूर्ण करवाने
- पाठ पढ़ाते समय प्रसंगवश आने वाले व्याकरणिक बिन्दुओं को स्पष्ट करने पर।
- पाठ के अन्त में समस्त व्याकरणिक विन्दुओं को स्पष्ट करने पर।
- पाठ के दौरान आए समस्त व्याकरणिक बिन्दुओं की परिभाषा बताने पर।
उत्तर : 3
प्रश्न. प्रत्येक भाषा शिक्षक को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि उसकी कक्षा के बच्चों की पृष्ठभूमि क्या है।
- भाषिक व सांस्कृतिक
- आर्थिक व सामाजिक
- सांस्कृतिक व आर्थिक
- सामाजिक व व्यावसायिक
उत्तर : 1
प्रश्न. सातवीं कक्षा में पढ़ाने वाले ऋषभ ने बच्चों को ‘जल संरक्षण’ पर आधारित सरकार द्वारा जारी पोस्टर दिखाया और चर्चा की। ऋषभ द्वारा प्रयुक्त सामग्री है
- कृत्रिम
- अनुपयोगी
- प्रामाणिक
- मनोरंजक
उत्तर : 3
प्रश्न. कविता- शिक्षण के समय शिक्षक द्वारा ऐसे प्रश्नोत्तर पर बल देना चाहिए
- जिनका एक ही उत्तर
- जिनके उत्तर सरल हो
- जिनका उत्त पुस्तक में दिया हो
- जिनके उत्तर विभिन्न हों
उत्तर : 4
प्रश्न. गद्य शिक्षण में अपेक्षित नहीं
- तार्किक शक्ति का विकास
- अनुकरण क्षमता का विकास
- भाषा की बारीकियाँ समझना
- कल्पनाशीलता का विकास
उत्तर : 2
प्रश्न. हिन्दी भाषा की पाठ्यपुस्तकों में हिन्दीतर भाषाओं की रचनाओं को भी स्थान मिलना चाहिए ताकि
- बच्चे हिन्दीतर भाषाओं पर अपनी पकड़ बना सकें
- बच्चे हिन्दीतर भाषाओं के व्याकरण से परिचित हो सकें
- बच्चो को हिन्दीतर रचनाओं की जानकारी मिल जाए
- बच्चे हिन्दीतर रचनाओं की भाषिक विशेषताओं से परिचित हो सकें
उत्तर : 4
प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण का एक
महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है
- हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध रचनाकारों को जानना।
- हिन्दी भाषा की प्रसिद्ध रचनाओं को जानना।
- हिन्दी भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना।
- हिन्दी भाषा के व्याकरण को कंठस्थ करना।
उत्तर : 3
प्रश्न. भाषण, परिचर्चा, संवाद, बच्चों की क्षमता का
विकास करने में सहायक हैं।
- कल्पनाशीलता
- अनुकरण
- लिखित अभिव्यक्ति
- मौखिक अभिव्यक्ति
उत्तर : 4
प्रश्न. गद्य रचना को पद्य में रूपान्तरित करना और पद्य को गद्य में रूपान्तरिक करना ……… में मदद करता है।
- भाषायी संरचनाओं पर अधिकार
- भाषा-व्याकरण पर अधिकार
- साहित्य के सर्वोत्कृष्ट सृजन
- अभ्यास-प्रश्नों को गढ़ने
उत्तर : 1
प्रश्न. आठवीं कक्षा में हिन्दी भाषा सीखने-सिखाने के लिए आप किस सामग्री को सर्वाधिक महत्त्व देंगे?
- व्याकरण की पुस्तक
- पाठ्य पुस्तक
- पोस्टर
- साहित्यि सामग्री
उत्तर : 4
प्रश्न. आप छठी कक्षा के बच्चों के लिए हिन्दी भाषा सीखने-सिखाने की किस पद्धति का मर्थन करेंगे?
- जिसमें बच्चे परस्पर अतः क्रिया करते हैं।
- जिसमें बच्चे केवल लेखन कार्य करते हैं।
- जिसमे बच्चों को बोलने के अवसर मिलें।
- जिसमें बच्चों को पाठ्य पुस्तक बिल्कुल न पढ़नी हो।
उत्तर : ??