CTET 2023 Required Documents: CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षा शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, उन विद्यार्थियों का चिंता करना लाजमी है। यह परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 07 फरवरी 2023 तक चलने वाली है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2023 के लिए अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वे अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। ऐसे में इस लेख के जरिए हम CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर लेकर आए हैं जिसका जानना अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही जरूरी है।

CTET दिसंबर 2022 के संक्षिप्त विवरण
भर्ती बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 अक्टूबर 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 नवंबर 2022 |
परीक्षा तिथि | 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 |
CTET परीक्षा में ले जाने के लिए महत्वपूर्ण उपयोगी दस्तावेज
CTET परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ जरूर लेकर जाएं, एडमिट कार्ड के साथ ही एक फोटो पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स को भी दिखाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी, नीचे दस्तावेजो और जरूरी चीजों की सूची दी गई है जिन्हें आप CTET परीक्षा के दौरान जरूर साथ ले जाएं –
- ई -एडमिट कार्ड
- 2 कलर पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या पैन कार्ड की ओरिजनल प्रारूप और एक फोटो कॉपी
- मास्क
परीक्षा हॉल के लिए ध्यान देने योग्य बातें
- CTET पाली 1 के लिए परीक्षा कक्ष सुबह 7:30 बजे और पाली 2 के लिए दोपहर 12:30 बजे यानी परीक्षा से दो घंटे पहले खोले जाएंगे।
- कमरे खुलने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को अपना स्थान ग्रहण करना चाहिए।
- प्रत्येक उम्मीदवार को रोल नंबर दर्शाने वाली एक सीट मिलेगी। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की तलाश करनी चाहिए और अपनी आवंटित सीटों पर ही बैठना चाहिए।
CTET की परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के पास अब मात्र कुछ दिनों का समय शेष बचा है, इन दिनों में की गई बेहतर तरीके से तैयारी आपके भविष्य को एक नया मोड़ दे सकती है। आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए CTET प्रैक्टिस सेट प्राप्त कर सकते हैं।
आशा है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, CTET परीक्षा से जुड़े अगर आपके कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।