CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट : CTET परीक्षा 2022 में जानें से पहले इन 30 प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें

CTET Environment Studies Practice Set : CTET की परीक्षा जनवरी में आयोजित होने वाली हैं जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए CTET Environment Studies Practice Set को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं.

Environmental Studies के इस प्रैक्टिस सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो अगले साल होने वाली CTET परीक्षा में भी आ सकते हैं। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें.

ctet environment studies practice set

CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आकलन प्रक्रियाओं के बारे में सबसे कम उपयुक्त है?

  • बच्चे की निजी विवरण और वैयक्तिक पृष्ठपोषण (फीडबैक) देना वांछनीय अभ्यास है
  • सीखने के संकेतकों और उप-संकेतकों की सूची बनाना रिपोर्टिंग को अधिक विस्तृत बनाता है
  • ‘ठीक’, ‘अच्छा’ और ‘बहुत अच्छा’ जैसी टिप्पणियां बच्चे के सीखने के बारे में एक समझ प्रदान करती है
  • बच्चों के पोर्टफोलियों में केवल उनके सबसे बेहतर कार्य न होकर सभी तरह के कार्य होने चाहिए

उत्तर : 1

प्रश्न. “क्या आपने अपने घर या स्कूल के आस-पास जानवर देखे हैं जिनके छोटे बच्चे हैं? अपनी नोटबुक में उनके नाम लिखिए।” इस प्रश्न के माध्यम से किस प्रक्रमण कौशल का आकलन किया गया है?

  • वर्गीकरण एवं चर्चा
  • परिकल्पना एवं प्रयोग करना
  • न्याय लिए सरोकार
  • अवलोकन एवं रिकॉर्डिंग

उत्तर : 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की अन्तःविषयी प्रकृति पर्यावरणीय मुद्दों को द्वारा सम्बोधित करती है.

  • विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
  • सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
  • विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
  • विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग

उत्तर : 4

प्रश्न. कक्षा V-A के शिक्षक एक सवाल देते हैं “(a) पेड़ों के पाँच लाभ लिखिए।” जबकि कक्षा V-B के शिक्षक निम्न सवाल देते हैं (b) क्या होगा अगर धरती पर कोई पेड़ न हो ? इन सवालों की प्रकृति कैसी है?

  • A बद्ध अन्त वाला, अभिसारी है और B मुक्त अन्त वाला, अपसारी है
  • A मुक्त अन्त वाला, अभिसारी है और B बद्ध अन्त वाला, अपसारी है
  • A मुक्त अन्त वाला, अपसारी है और B बद्ध अन्त वाला, अभिसारी है,
  • A बद्ध अन्त वाला, अपसारी है और B मुक्त अन्त वाला, अभिसारी है

उत्तर : 2

प्रश्न. कक्षा में पर्यावरण अध्ययन में शिक्षार्थियों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

(a) मौखिक परीक्षाएँ, क्योंकि हो सकता है कि बच्चे लिखने में सक्षम न हो
(b) ड्रॉइंग, क्योंकि बच्चों को इसमें आनन्द आता है
(c) शिक्षकों को अवलोकन और रिकॉर्डिंग
(d) “किसी को न रोके नीति’ को ध्यान में रखते हुए आकलन की कोई आवश्यकता नहीं है

कूट

  • a, b तथा c
  • केवल d
  • a और b
  • c और d

उत्तर : 1

प्रश्न. कक्षा की शिक्षिका एक एल्युमीनियम फॉइल लेती है और पानी में डाल देती है एवं दिखाती है कि वह ऊपर तैरता है। फिर वह फॉइल को मरोड़कर जोर से निचोड़ती है और फिर से पानी में डालती है तथा शिक्षार्थियों को दिखाती है कि वह डूबता है। बाद में यह शिक्षार्थियों को यह सोचने और कारण देने के लिए कहती है कि ऐसा क्यों हुआ। इस प्रश्न का उत्तर देने में दिनलिखित में से कौन-से प्रक्रमण कौशल का प्रयोग किया जाएगा?

  • परिकल्पना
  • वर्गीकरण
  • अवलोकन
  • मापन

उत्तर : 1

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षाशास्त्र के सन्दर्भ में, सिवाय ………………. के, निम्नलिखित सभी वांछनीय अभ्यास है।

  • आलोचनात्मक चिन्तन और समस्या समाधान के लिए क्षमता संवर्धन करने
  • बच्चे की अस्मिता (व्यक्तित्व) का पोषण करने
  • वास्तविक अवलोकन के स्थान पर पाठ्य पुस्तकीय ज्ञान की श्रेष्ठता को स्वीकार करने
  • पाठ्य-वस्तुओं और सन्दर्भों की बहुलता को बढ़ावा देने

उत्तर : 3

प्रश्न. महेश कक्षा IV के शिक्षक हैं। ये वृक्ष-संरक्षण अवधारणा पर शिक्षार्थियों को संवेदनशील बनाने के लिए योजना बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी एक गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

  • वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करना
  • एक पौधे को अपनाने और उसका पोषण करने के लिए प्रत्येक अभिप्रेरित करना
  • पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए, शिक्षार्थियों को अभिप्रेरित करना
  • समूह चर्चा के लिए के समूह बनाना

उत्तर : 2

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में, बच्चे चित्रकला और शिल्पकला को समूह में सीखना विशेष रूप से पसंद करते हैं, क्योंकि

a) यह सहपाठी अधिगम को बढ़ावा देता है.

b) यह सामाजिक अधिगम को बढ़ावा देता है

c) जब बच्चों की सृजनात्मकता की प्रशंसा की जाती है, तो वे खुश होते हैं व् उसके प्रति प्रेरित भी होते हैं

d) यह कक्षा में अनुशासन बढ़ाता है

सही विकल्प को चुनिए

  • a और d
  • a, b और d
  • a, b और c
  • b और c

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रयोग करने सम्बन्धी संकेतक का आकलन करने का सबसे उपयुक्त तरीका है?

  • चित्र-पठन
  • सृजनात्मक लेखन
  • निदर्शन / प्रदर्शन
  • हस्तपरक गतिविधि

उत्तर : 4

प्रश्न. प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षार्थियों के पास अनेक प्रकरणों में अनेक वैकल्पिक अवधारणाएँ होती हैं, जैसे सजीव-निर्जीव, जल-चक्र, पौधे आदि इन वैकल्पिक अवधारणाओं के स्रोत हो सकते हैं।

a) परिवार एवं समुदाय

b) पाठ्य-पुस्तके एवं अन्य पुस्तकें

c) शिक्षक

d) कहानियाँ एवं कविताएँ

सही विकल्प को चुनिए।

  • a, b और d
  • a, b, c और d
  • केवल a
  • a और b

उत्तर : 2

प्रश्न. काँच के जार तथा बोतलों को, उनमें अचार भरने से पूर्व, सूर्य की धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है। ऐसा क्यों है?

  • उनके तापमान में वृद्धि करने के लिए।
  • उनमें से धूल को हटाने के लिए
  • नमी को पूर्णतः हटाने के लिए
  • अचार को स्वादिष्ट बनाने के लिए।

उत्तर : 3

प्रश्न. रेनू की दादी उसे एक सूखा कुआँ दिखाते हुए बताती है कि 15-20 वर्ष पहले कुएँ में पानी था, लेकिन अब यह पूर्णत: सूख गया है। कुएँ में पानी सूखने का/के क्या कारण हो सकता है/ सकते हैं?

a) पेड़ो कुएँ तथा उनके आस-पास के स्थान की मिट्टी को अब सीमेण्ट से ढक दिया गया है।

b) आस-पास के इलाके में बहुत सारे बोरिंग पम्प लग गए है।

c) प्रत्येक व्यक्ति के घर में अब नल होने के कारण कोई भी कुएं का प्रयोग नहीं करता है।

सही उत्तर हैं

  • a और b
  • केवल a
  • केवल c
  • केवल b

उत्तर : 1

प्रश्न. बगुला, भैंस पर बैठता है, क्योंकि

  • बगुला तथा भैंस में सहजीवी का सम्बन्ध है
  • बगुला मनोरंजन के लिए भैंस पर बैठता है
  • भैंस बगुले को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में मदद करती है
  • बगुला भैंस को डराना चाहता है

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से जड़ का कौन-सा कार्य पौधे के लिए नहीं है?

  • भोजन भण्डारण / संचित करना
  • ह्यूमस उपलब्ध कराना
  • पौधे को सहारा देना
  • जल तथा खनिजों का अवशोषण करना

उत्तर : 1

प्रश्न. कर्णम मल्लेश्वरी के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।

a) वह अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक (वेट लिफ्टर) है।

b) वह कर्नाटक की है।

c) उसने अपने नाम बहुत-से रिकॉर्ड बनाए हैं। वह 130 किग्रा तक का भार उठा सकी थी।

d) जब वह 12 वर्ष की थी तभी से वह भार उठाने का अभ्यास करने लगी थी

सही कथन है/हैं

  • a, b और c
  • a, c और d
  • केवल a
  • a और d

उत्तर : 2

प्रश्न. सीढ़ीदार कुएँ अथवा बावली (बावड़ी) से सम्बन्धित निम्नलिखित कुछ कथन दिए गए हैं।

a) वे जल भण्डारण तथा संरक्षण की पारम्परिक व्यवस्था है।

b) सामुदायिक स्रोत के रूप में उनका प्रयोग होता था।

c) उनका निर्माण मुख्यतः वर्षा-रहित, राज्यों में होता है।

d) उनमें केवल संदूषित जल होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • a और b
  • a, b और c
  • केवल a
  • केवल d

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘वरली’ एक पारम्परिक कला का प्रकार है। ‘वरली’ नामक स्थान किस राज्य में है?

  • महाराष्ट्र
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • बिहार

उत्तर : 1

प्रश्न. तमिलनाडु के निकटवर्ती/समीपवर्ती राज्य हैं

  • केरल, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश
  • केरल गुजरात और कर्नाटक
  • आन्ध्र प्रदेश, गोवा और कर्नाटक
  • गोवा, कर्नाटक और केरल

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसकी सुनने की शक्ति इतनी तीक्ष्ण होती है कि वह वायु से पत्तों के हिलने की ध्वनि और घास पर किसी जानवर के चलने की ध्वनि में अन्तर कर सकता है?

  • बाघ
  • गिद्ध
  • रेशम का कीड़ा
  • कुत्ता

उत्तर : 1

प्रश्न. जब कोई व्यक्ति ट्रेन द्वारा अहमदाबाद से केरल की यात्रा करता है, तब वह अनेक सुरंगों को पार करता है। ये सुरंगें ….. पर्वतों में हैं।

  • विन्ध्याचल
  • अरावली
  • पश्चिमी घाट
  • पूर्वी घाट

उत्तर : 3

प्रश्न. पृथ्वी गोल है। वास्तव में पृथ्वी पर ‘ऊपर-नीचे’ कुछ नहीं होता, केवल सापेक्ष होता है। हम, भारत के लोग,………….. के लोगों के सापेक्ष उल्टे हो सकते हैं।

  • अलास्का ( यू एस ए)
  • लीबिया
  • अल्जीरिया
  • अर्जेण्टीना

उत्तर : 4

प्रश्न. मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए ठहर पानी पर तेल डालने की सलाह दी जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि

  • तेल ऑक्सीजन की आपूर्ति को काट देता है, जिससे मच्छरों का प्रजनन थम जाता है
  • मच्छरों को तेल द्वारा विकर्षित किया जाता है
  • मच्छर तेल द्वारा मर जाते हैं
  • मच्छर तेल की परत में फँस जाते हैं

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कीट मधुमक्खियों की भाँति कॉलोनी (बस्ती) में एकसाथ नहीं रहता है?

  • ततैया/बर्रा
  • चींटी
  • दीमक
  • मकड़ी

उत्तर : 4

प्रश्न. ग्रामीण क्षेत्र के मकानों के ढाँचे वहाँ की जलवायु (मौसम) की स्थिति से सम्बन्धित होते हैं। एक गाँव के मकानों के लक्षण नीचे दिए गए हैं।

(a) मकान मजबूत बाँस के खम्मों पर बने होते हैं।

(b) अन्दर से भी मकान लकड़ी से ही बने होते हैं।

(c) मकान जमीन से लगभग 3 मी से 3.5 मी ऊँचाई पर बने होते हैं। मकानों की छतें ढालू होती है।

यदि इस गाँव में भारी वर्षा होती है, तो यह गाँव किस राज्य में होना चाहिए?

  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • बिहार

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘कुडुक’ कहाँ के लोगों की भाषा है?

  • मिजोरम
  • मणिपुर
  • अरुणाचल प्रदेश
  • झारखण्ड

उत्तर : 4

प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, वर्ष 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी एक पर्यावरण अध्ययन की विषय-वस्तु (थीम) है?

  • भोजन
  • सौरमण्डल
  • मौसम
  • ऊर्जा

उत्तर : 1

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में विषय-वस्तु (थीम) आधारित उपागम को अपनाने के समर्थन में निम्नलिखित में से कौन-सा तर्क सबसे अधिक सशक्त है?

  • यह पाठ-योजनाओं को एक ढाँचा प्रदान करने और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है
  • यह शिक्षण को अधिक रोचक और गतिविधि-आधारित बनाने मदद करता है
  • यह अवधारणाओं मुद्दों और कौशलों के बृहत्त विस्तार को सम्मिलित करने में मदद करता है
  • यह विषय-सीमाओं को नरम (सौम्य) बनाने और सम्पूर्णता में ज्ञान को प्राप्त करने में मदद करता है

उत्तर : 1

प्रश्न. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन को सिखाने-सीखने में कहानियाँ एक महत्त्वपूर्ण पहलू हैं। पर्यावरण अध्ययन के कक्षा-कक्ष में कहानी सुनाने को शिक्षण कौशल के रूप में सम्मिलित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त कारण है?

  • कहानियों में व्यक्तियों के अनुभव शामिल होते हैं
  • कहानियाँ अनेक विषय क्षेत्रों को छूती है
  • कहानियाँ कक्षा प्रबन्धन में सहायता करती हैं
  • कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं से सम्बन्ध जोड़ने के लिए सन्दर्भ उपलब्ध कराती है

उत्तर : 3

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक की विषय वस्तु में

(a) परिभाषाओं और व्याख्यानों को दूर रखा जाना चाहिए।
(b) रटकर सीखने को हतोत्साहित करना चाहिए।
(c) बच्चे को प्रश्न करने और खोजने का मौका चाहिए।
(d) बच्चे से केवल लिखित जानकारी दी जानी चाहिए।

सही विकल्प को चुनिए.

  • a और d
  • b और c
  • केवल c
  • a , b और c

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आशा है आपको पर्यावरण अध्ययन का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, CTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।