CTET Enviromental Study Practice Set 36 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा निरस्त होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी तैयारी को और भी तेजी से प्रारंभ कर दें।
ऐसे में मैं आपको इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के पिछले वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।
CTET Enviromental Study Practice Set 36
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के सन्दर्भ में ‘बोझ के बिना सीखना’ क्या बताता है?
- ईवीएस पाठ्यक्रम को आधा कम करने की जरूरत है
- स्कूल बैग का कम वजन
- ईवीएस पाठ्य पुस्तकों में अध्यायों की कम संख्या
- अबोध का भार कम करने की जरूरत है
उत्तर : 2
प्रश्न. ईवीएस कक्षा में समूह में सीखने का क्या उद्देश्य है?
- छात्रों को आसानी से प्रबन्धित करना और वर्कलोड को कम करना
- लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग सीख सकते हैं
- कम और उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अलग करना और उपचारात्मक शिक्षण देना
- सहयोग के मूल्यों को लागू करने और एक साथ काम करने के लिए प्रत्येक बच्चे को सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने में सक्षम बनाना
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘बाला (BALA)’ का पूरा रूप क्या है
- ब्रेल सहायता प्राप्त अधिगम आकलन
- मस्तिष्क सहायता प्राप्त अधिगम असाइन्मेण्ट
- अधिगम सहायक के रूप में ब्रेल
- अधिगम सहायक के रूप में बिल्डिंग
उत्तर : 4
प्रश्न. पर्यावरण शिक्षा के शिक्षण हेतु अनुदेशनात्मक प्रक्रिया में विभिन्न शिक्षण तत्वों का विश्लेषण तथा व्यवस्था की जाती है। इसके तत्वों में समावेश नहीं है
- उद्देश्यों की रचना का
- कार्य विश्लेषण का
- शिक्षार्थियों के व्यक्तिगत झगड़ों का
- शिक्षार्थियों की निष्पत्तियों के आकलन का
उत्तर : 3
प्रश्न. किस राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क (NCF) ने प्राथमिक स्तर पर एक एकीकृत पाठ्यचर्या क्षेत्र के रूप में पढ़ाए जाने के लिए पर्यावरण अध्ययन की सिफारिश की?
- NCF-1975
- NCF-1988
- NCF-2005
- NCF-2000
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत में किस क्षेत्र में स्थानान्तरित खेती करने का प्रचलन है?
- दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
- दक्षिणी क्षेत्र
- उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
- उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र
उत्तर : 3
प्रश्न. नदी बाँधों से उत्पन्न जलविद्युत के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
- बाँध स्वदेशी लोगों को अपनी नदी की जीवन रेखाओं से अलग करते हैं
- बाँध टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करते हैं
- यह पानी या हवा को प्रदूषित नहीं करता
- जलविद्युत सुविधाओं से बड़े पर्यावरणीय प्रभाव हो सकते हैं
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीन हाउस गैस/गैसे है/है?
- जलवाष्प
- मीथेन
- कार्बन डाइऑक्साइड
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से गलत कथन है
- शाकाहारी – पादपों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं
- मांसाहारी -जन्तुओं से अपना भोजन प्राप्त करते हैं
- सर्वाहारी-पादपों तथा जन्तुओं से अपना भोजन प्राप्त करते हैं
- रुधिर पोषी-मरे हुए जन्तुओं से अपना भोजन प्राप्त करते हैं
उत्तर : 4
प्रश्न. स्वप्रेरक प्रसन्नदायक तथा क्रियाशील गतिविधि को …….. कहा जाता है, इसमें व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने का पूर्ण अवसर प्रदान किया जाता है।
- शैक्षिक भ्रमण
- सेमिनार
- खेल
- साक्षात्कार
उत्तर : 3
प्रश्न. विद्यालयी शिक्षा में पर्यावरण शिक्षा को किस वर्ष अपनाया गया?
- वर्ष 1986
- वर्ष 1992
- वर्ष 2000
- वर्ष 1972
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘पर्यावरण’ शब्द के अर्थ में शामिल नहीं है
- पर्यावरण का भौतिक पक्ष
- पर्यावरण का मनोवैज्ञानिक पक्ष
- पर्यावरण का सामाजिक पक्ष
- पर्यावरण से जुड़े इतिहासवेत्ता
उत्तर : 4
प्रश्न. विद्यालय में ‘पर्यावरण शिक्षा’ से आपका अभिप्राय हैं।
- विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जाए
- विद्यार्थियों को पर्यावरण का ज्ञान हो जाए
- विद्यार्थियों का मनोरंजन हो
- पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके
उत्तर : 4
प्रश्न. एक ऐसी वस्तु, जिसमें से कोई प्रकाश किरण गुजर नहीं सकती, कहलाती है
- उचल
- अपारदर्शी
- पारदर्शी
- पारभासी
उत्तर : 2
प्रश्न. पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का भार क्या होगा जिसका द्रव्यमान चन्द्रमा की सतह पर 10 kg है?
- 10 N
- 60 kg
- 10 kg
- 60 N
उत्तर : 3
प्रश्न. एक विलेय की विघटन दर ………… पर निर्भर करती है।
- भार
- दाब
- तापमान
- सतह क्षेत्र
उत्तर : 3
प्रश्न. सुषमा चाहती है कि उसके छात्रों को ‘पेड़ों के संरक्षण के लिए संवेदनशील बनाया जाए। निम्नलिखित में से कौन-सी ऐसा करने की सबसे उपयुक्त रणनीति है?
- बच्चों को एक पौधे को अपनाने और घोषित करने में मदद करना
- कक्षा में बहस आयोजित करना
- समूह चर्चा
- पोस्टर बनाना
उत्तर : 1
प्रश्न. अभय ने अपने छात्रों से उन बीमारियों पर समूहों में एक सर्वेक्षण करने के लिए कहा, जिनसे उनके पड़ोस लोग पीड़ित थे। पाठ्य पुस्तक में सर्वेक्षण का उल्लेख नहीं किया गया है। इस शिक्षण-अधिगम की रणनीति के लिए कौन-सा विकल्प प्रासंगिक नहीं है?
- इससे समुदाय को उन बीमारियों को समझने में मदद मिली, जिनसे वे पीड़ित थे
- इसने समुदाय के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान किया
- इससे बच्चों को वास्तविक जीवन के साथ सीखने में मदद मिली
- इसने बच्चों को डाटा हैण्डलिंग समझने और एक साथ काम करने में सक्षम बनाया
उत्तर : 4
प्रश्न. आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए प्रिया ने बच्चों के अनुभव पूछे जब उन्हें कभी आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आग, बिजली के झटके और सड़क दुर्घटनाओं के साथ अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने प्रश्न पूछे, उनकी मौजूदा समझ का आकलन किया और समाचार-पत्रों से सड़क सुरक्षा विज्ञापनों जैसे संसाधनों का उपयोग करके सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की और क्रमश: आग और बिजली के झटके पर सुरक्षा दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए LPG और इलेक्ट्रिक बिल का इस्तेमाल किया। प्रिया द्वारा अपनाया गया सबसे उपयुक्त दृष्टिकोण कौन-सा है?
- मानववादी दृष्टिकोण
- संज्ञानात्मक दृष्टिकोण
- अनुभवात्मक अधिगम दृष्टिकोण
- अन्वेषण दृष्टिकोण
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘समुदाय’ एक महत्त्वपूर्ण शिक्षण और अधिगम संसाधन है, क्योंकि
- कोई भी समुदाय में उपलब्ध समस्त ज्ञान को बिना आलोचना के स्वीकार कर सकता है।
- यह सस्ता और सुलभ है
- बुजुर्ग लोग बुद्धिमान हैं और उनके पास समय है
- यह वास्तविक परिस्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है।
उत्तर : 4
प्रश्न. EVS शिक्षण-अधिगम में कक्षा में प्राप्त अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ने और इसे समृद्ध करने का तात्पर्य है
- पाठ्यचर्या से बाहर जाना
- पाठ्य-पुस्तकों से बाहर जाना
- वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों और चिन्ताओं को पाठ्य पुस्तकों से लिंक करना
- पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण
उत्तर : 2
प्रश्न. कक्षा III के छात्रों को रमा ने सिखाया कि पिता, माँ और उनके बच्चे एकल परिवार का गठन करते हैं और यदि दादा-दादी एवं अन्य रिश्तेदार साथ रहते हैं, तो यह एक विस्तारित परिवार है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
- परिवार की अवधारणा को इसी तरह सिखाया जाना चाहिए
- परिवार की परिभाषा गलत है
- रमा अपने छात्रों के प्रति असंवेदनशील है
- शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण समावेशी नहीं है
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी EVS कक्षा में गतिविधि है/ गतिविधियाँ हैं?
- श्यामपट्ट का उपयोग
- फील्ड भ्रमण
- चित्र पढ़ना
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम बच्चों की समग्र शिक्षा का कारण बन सकता है, यदि यह है
- विषयगत
- एकीकृत
- समावेशी
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. EVS पाठ्य-पुस्तक में सपेरों पर एक अध्याय है। इसका उद्देश्य बच्चों को जागरुक करना और संवेदनशील बनाना है
- कि पशुपालन आजीविका का अच्छा स्रोत है
- कि यह एक अवैध कार्य है
- सपेरों के लिए क्योंकि बच्चे इन दिनों अक्सर उन्हें नहीं देखते हैं
- कि सपेरे साँपों को नुकसान नहीं पहुंचाएँ और उन्हें अपनी आजीविका से वंचित करने से पहले विकल्पों को प्रदान करने की आवश्यकता है
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘वैकल्पिक ढाँचे’ का क्या अर्थ है?
- सभी विचार, जो दृढ़ता से बच्चों द्वारा अर्जित किए जाते हैं
- विभिन्न भौतिक घटनाओं का पाठ्य-पुस्तक स्पष्टीकरण
- विचार, जो अवधारणाओं के औपचारिक रूप से स्वीकृत स्पष्टीकरण से अलग है
- वर्तमान में वैज्ञानिकों और सामाजिक वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित विचार
उत्तर : 3
प्रश्न. महिलाएँ, पुरुषों की तुलना में कमजोर हैं। यह एक …. है।
- अन्धविश्वास
- वैज्ञानिक तथ्य
- मिथक
- रूढ़िवद्ध धारणा
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत में बिहार के सापेक्ष जम्मू-कश्मीर और गोवा की स्थिति क्या है?
- दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
- पूर्व और पश्चिम
- पश्चिम और पूर्व
- उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम
उत्तर : 4
प्रश्न. वाष्पीकरण की प्रक्रिया निम्नलिखित में से किस स्थिति में सबसे धीमी होगी?
- सतह क्षेत्र और तापमान दोनों में कमी
- सतह क्षेत्र और तापमान दोनों में वृद्धि
- सतह क्षेत्र बढ़ता है, लेकिन तापमान घटता है
- सतह क्षेत्र घटता है, लेकिन तापमान बढ़ता है
उत्तर : 1
प्रश्न. स्थानों, दूरियों और दिशाओं की सापेक्ष स्थिति को समझने की क्षमता है
- ग्राफिक कौशल
- चित्रण कौशल
- दिशात्मक कौशल
- स्थितीय कौशल
उत्तर :
4