Advertisements

CTET Cut Off 2024 : देखें General, OBC, SC, ST, के लिए कटऑफ अंक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हर साल अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित करता है, ऐसे में इस साल भी CTET आवेदन की शुरुआत हुई थी, और अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा आज हम इस लेख के जरिए आपको CTET Cut Off के बारे में बताएंगे, जिससे आपको पता चल पाएगा कि परीक्षा में सफल होने के लिए आपको न्यूनतम कितने अंको की आवश्यकता होगी।

CTET Cut Off 2024 – कटऑफ अंक / प्रतिशत क्या है?

सीटेट कट ऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को इसे उत्तीर्ण करने के लिए CTET परीक्षा में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता है। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के छात्रों को CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 82 अंक (55 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता है।

उम्मीदवार परीक्षा में अधिकतम 150 अंक प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी की मदद से आप इसे बेहतर ढंग से समझ सकते हैं –

  1. सामान्य वर्ग के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
  2. एससी/एसटी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।
  3. ओबीसी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : सीटीईटी उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।

नीचे श्रेणी की मदद से आप आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के CTET Cut Off के बारे में और भी विस्तार से समझ पाएंगे –

श्रेणीCTET Cut Off MarksMinimum Qualifying Marks
General/ EWS60%90
Other Backward Classes (OBC)55%82.5
Scheduled Caste (SC)55%82.5
Scheduled Tribe (ST)55%82.5

CTET परीक्षा का पैटर्न

CTET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आपको CTET Exam Pattern के बारे में पता होना चाहिए जो निम्नलिखित है –

  • CTET के दोनों पेपर में 150 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएंगें, इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट अर्थात 2 घण्टे और 30 मिनट दिए जाएंगे।
  • CTET के पेपर-1 में हिंदी, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, अंग्रेजी, पर्यावरण और गणित जैसे विषयों से प्रश्न शामिल होंगें।
  • सीटीईटी पेपर-2 में भाषा-1, भाषा-2, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगें।

CTET परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को हुआ था यह परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 9:30 से 12 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से 5 बजे तक दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा हुई।

CTET की वैधता

CTET की वैधता अब जीवनभर के लिए वैध है, इससे पहले CTET की वैधता सिर्फ 7 साल की थी, लेकिन अब इसमें सुधार करते हुए इसे आजीवन के लिए वैध कर दिया गया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आपको सीटेट प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET Cut Off कब जारी किया जाता है?

CTET Cut Off रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाता है।

CTET कटऑफ क्या है?

CTET कटऑफ न्यूनतम अंक है जो उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता होती है।

CTET परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं?

सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 90 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 82.5 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

Advertisements