CTET Child Development Practice Set : CTET की परीक्षा जनवरी में आयोजित होने वाली हैं जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए CTET Child Development Practice Set – 1 को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं.विज्ञापन
Child Development के इस प्रैक्टिस सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो अगले साल होने वाली CTET परीक्षा में भी आ सकते हैं। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें.

CTET बाल विकास प्रैक्टिस सेट 1
प्रश्न 1. अपने चिन्तन में अवधारणात्मक परिवर्तन लाने हेतु शिक्षार्थियों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षक को
- उन बच्चों को पुरस्कार देना चाहिए जिन्होंने अपने चिन्तन में परिवर्तन किया है।
- बच्चों को स्वयं चिन्तन करने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और उनसे कहना चाहिए कि वे शिक्षिका को सुनें और उसका अनुपालन करें।
- व्याख्यान के रूप में व्याख्या प्रस्तुत करनी चाहिए
- स्पष्ट और आश्वस्त करने वाली व्याख्या देनी चाहिए तथा शिक्षार्थियों के साथ चर्चा करनी चाहिए
उत्तर : 4
प्रश्न 2. प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-कक्ष के सन्दर्भ में सक्रियबद्धता का क्या अर्थ है?
- याद करना प्रत्यास्मरण और सुनाना
- शिक्षक का अनुकरण और नकल करना
- जाँच-पड़ताल करना, प्रश्न पूछना और वाद-विवाद
- शिक्षक द्वारा दिए गए उत्तरों को नकल करना
उत्तर : 3
प्रश्न 3. बच्चे तब सर्वाधिक सृजनशील होते हैं, जब ये किसी गतिविधि में भाग लेते हैं
- शिक्षक की डॉट से बचने के लिए
- दूसरों के सामने अच्छा करने के दबाव में आकर
- अपनी रुचि से
- पुरस्कार के लिए
उत्तर : 3
प्रश्न 4. भारत में अधिकांश कक्षाएँ बहुभाषी होती हैं इसे शिक्षक द्वारा ………….. के रूप में देखा जाना चाहिए।
- परेशानी
- समस्या
- संसाधन
- बाधा
उत्तर : 3
प्रश्न 5. शिक्षार्थियों द्वारा की गई गलतियाँ और त्रुटियाँ
- बच्चों को ‘कमजोर’ अथवा ‘उत्कृष्ठ’ चिह्नित करने के अच्छे अवसर हैं
- शिक्षक और शिक्षार्थियों की असफलता के सूचक हैं
- उनके चिन्तन को समझने के अवसर के रूप में देखी जानी चाहिए
- कठोरता से निपटाई जानी चाहिए
उत्तर : 3
प्रश्न 6. …………… के विचार मनोवैज्ञानिक है, जो संसार के बारे में अपने सिद्धान्तों की रचना करते हैं।
- स्किनर
- पॉवलॉव
- युंग (ब्ल्हु)
- पियाजे
उत्तर : 4
7. बालकेन्द्रितक्षा का अर्थ है
- बच्चों को नैतिक शिक्षा देना
- बच्चों को शिक्षक का अनुगमन और अनुकरण करने के लिए कहना
- बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्त्व देना
- बच्चों को पूर्ण रूप से स्वतन्त्रता देना
उत्तर : 3
8. जटिल परिस्थिति को संसाधित करने में शिक्षक की सहायता कर सकता है
- प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर और सबसे पहले कार्य पूरा करने वाले बच्चे को पुरस्कार देकर
- कोई भी सहायता न देकर, जिससे ब अपने आप निर्वाह करना सीखें
- उस पर एक भाषण देकर
- कार्य को छोटे हिस्सों में बाँटने के बाद निर्देश कर
उत्तर : 4
प्रश्न 9. शिक्षार्थियों से यह अपेक्षा करना कि ये ज्ञान को उसी रूप में पुन: प्रस्तुत कर देंगे जिस रूप में उन्होंने उसे ग्रहण किया है
- अच्छा है, क्योंकि यह शिक्षक के लिए आकलन में सरल है
- एक प्रभावी आकलन युक्ति है
- समस्यात्मक है, क्योंकि व्यक्ति अनुभवों की व्याख्या करते हैं और ज्ञान को ज्यों-का-त्यों पुनः उत्पादित नहीं करते
- अच्छा है, क्योंकि जो भी हमारे मन में है हम उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं
उत्तर : 3
प्रश्न 10. जब शिक्षार्थियों को समूह में किसी समस्या पर चर्चा का अवसर दिया जाता है, तब उनके सीखने का वक्र
- बेहतर होता है
- स्थिर रहता है
- अवनत होता है
- समान रहता है,
उत्तर : 1
प्रश्न 11. विकास की गति एक व्यक्ति से दूसरे में भिन्न होती है, किन्तु यह एक …………… नमूने का अनुगमन करती है।
- एड़ी-चोटी
- अव्यवस्थित
- अप्रत्याशित
- क्रमबद्ध और व्यवस्थित
उत्तर : 4
प्रश्न 12. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक उचित है?
- विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है
- ‘सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ’ विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है
- विकास एकल आयामी है
- विकास पृथक् होता है
उत्तर : 2
प्रश्न 13. व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता क्यों होती है?
- वातावरण के प्रभाव के कारण
- जन्मजात विशेषताओं के कारण
- वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण
- प्रत्येक व्यक्ति को उसके माता-पिता से जीनों का भिन्न समुच्चय प्राप्त होने के कारण
उत्तर : 3
प्रश्न 14. बच्चे के समाजीकरण में परिवार निभाता है।
- कम महत्त्वपूर्ण
- रोमांचकारी
- मुख्य भूमिका
- गौण
उत्तर : 3
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही मिलान वाला जोड़ा है?
- मूर्त संक्रियात्मक बच्चा <———> संधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य
- औपचारिक संक्रियात्मक बच्चा <———> अनुकरण प्रारम्भ, कल्पनात्मक खेल
- शैशवावस्था <———> तर्क का अनुप्रयोग और अनुमान लगाने में सक्षम
- पूर्वसंक्रियात्मक बच्चा <———> निगमनात्मक विचार
उत्तर : 1
प्रश्न 16. एक बच्ची कहती है, “धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।” वह किस समझ को प्रदर्शित कर रही है।
- प्रतीकात्मक विचार
- अहंकेन्द्रित चिन्तन
- कार्य कारण
- विपर्यय चिन्तन
उत्तर : 3
प्रश्न 17. पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिन्तन वयस्कों से …………… में भिन्न होता है बजाए ………….. के।
- मात्रा, प्रकार
- आकार, मूर्तपरकता
- प्रकार, मात्रा
- आकार, किस्म
उत्तर : 3
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आधारभूत सहायता का उदाहरण है?
- अनुबोधन और संकेत देना तथा नाजुक स्थितियों पर प्रश्न पूछना
- शिक्षार्थियों को प्रेरित करने वाले भाषण देना
- प्रश्न पूछने को बढ़ावा दिए बिना स्पष्टीकरण देना
- मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार के उपहार देना
उत्तर : 1
प्रश्न 19. वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चे सीखते हैं
- जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है
- परिपक्व होने से
- अनुकरण से
- वयस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से
उत्तर : 4
प्रश्न 20. कोह्रबर्ग ने प्रस्तुत किए हैं
- संज्ञानात्मक विकास के चरण
- शारीरिक विकास के चरण
- संवेगात्मक विकास के चरण
- नैतिक विकास के चरण
उत्तर : 4
प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति बालकेन्द्रित कक्षा-कक्ष को प्रदर्शित कर रही है?
- एक कक्षा जिसमें शिक्षिका नोट लिखा देती है और शिक्षार्थियों से उन्हें याद करने को कहा जाता है
- एक कक्षा जिसमें पाठ्य-पुस्तक एकमात्र संसाधन होता है जिसका सन्दर्भ शिक्षिका देती है
- एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थी समूहों में बैठे हैं और शिक्षिका बारी-बारी से प्रत्येक समूह जा रही है
- एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थियों का व्यवहार शिक्षिका द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दण्ड से संचालित होता हो
उत्तर : 3
प्रश्न 22. बुद्धि है
- सामर्थ्यो का एक समुच्चय
- एक अकेला और जातीय विचार
- दूसरों के अनुकरण करने की योग्यता
- एक विशिष्ट योग्यता
उत्तर : 1
प्रश्न 23. भाषा विकास के लिए प्रारम्भिक बचपन काल है।
- कम महत्त्वपूर्ण
- अमहत्त्वपूर्ण
- अतिसंवेदनशील
- निरपेक्ष
उत्तर : 3
प्रश्न 24. एक सहशिक्षा कक्षा में लड़कों से शिक्षक यह कहता है, “लड़के बनो और लड़कियों जैसा व्यवहार मत करो।” यह टिप्पणी
- जातीय भेद-भाव का परिचायक है
- लड़के-लड़कियों के साथ व्यवहार का एक अच्छा उदाहरण है
- लड़के-लड़कियों में भेद-भाव की रूदिबद्ध धारणा प्रकट करता है
- लड़कियों पर लड़कों की जीव वैज्ञानिक महत्ता को उजागर करता है
उत्तर : 3
प्रश्न 25. सही आकलन का चयन कीजिये
- बच्चों को लेबल करने (नाम देने) और वर्गीकृत करने की अच्छी रणनीति है
- बच्चों में प्रतियोगितात्मक भावना को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना है
- सीखने को सुनिश्चित करने के लिए बनाव और दबाव को उत्पन्न करना है।
- सीखने में सुधार का एक तरीका है
उत्तर : 4
प्रश्न 26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन ‘समावेशन’ का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
- यह एक विश्वास है कि बच्चों को अपनी योग्यताओं के अनुसार अलग किया जाना चाहिए
- यह एक विश्वास है कि कुछ बच्चे कभी कुछ सीख ही नहीं सकते.
- यह एक दर्शन है कि सभी बच्चों को नियमित विद्यालय प्रणाली में समान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है
- यह एक दर्शन है कि विशेष बच्चे ‘ईश्वर के विशेष उपहार’ हैं
उत्तर : 3
प्रश्न 27. ‘वंचित वर्ग’ की पृष्ठभूमि के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षक को चाहिए कि
- उन्हें बहुत-सा लिखित कार्य दे
- उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास करें और उन्हें कक्षा में होने वाली चर्चा में शामिल करें
- उन्हें कक्षा में अलग बिठाए
- उन पर ध्यान न दे क्योंकि ये दूसरे शिक्षार्थियों के साथ अन्तःक्रिया नहीं कर सकते
उत्तर : 2
प्रश्न 28. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यवहार बच्चे को अधिगम-निर्योग्यता की पहचान करता है?
- मनोभाव का जल्दी-जल्दी बदलना (मूड विग्स)
- अपमानजनक व्यवहार
- ‘b’ को ‘d, was’ को ‘saw, 21′ को 12’ लिखना
- कम अवधान-विस्तार और उच्च शारीरिक गतिविधि
उत्तर : 3
प्रश्न 29. एक बच्चा जो आंशिक रूप से देख सकता है
- बिना किसी विशेष प्रावधान के उसे ‘नियमित’ विद्यालय में डालना चाहिए
- उसे शिक्षा नहीं देनी चाहिए, क्योंकि वह उसके किसी काम नहीं आएगी
- उसे अलग संस्थान में डालने की आवश्यकता है।
- विशेष प्रावधान करते हुए उसे ‘नियमित’ विद्यालय में रखना चाहिए
उत्तर : 4
प्रश्न 30. सीखना
- सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित नहीं होता हैं
- संवेगों से क्षीण सम्बन्ध रखता है
- सीखने वाले के संवेगों से स्वतन्त्र है
- सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित होता है
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको बाल विकास का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, CTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
4
4
Ans is 4
4
4
4
4
4
d
4
4
4
4
4 vikas
3
D
4
4
4
D
D
4
4
30 -d
30-D
30 -d
4
4
D
4
4
Option 4
Option 4
Ans-4
4
30-4
Yes 4 is ryt answer
4
सर प्रश्न बहुत अच्छा रहता है परंतु प्रश्न का उत्तर नीचे कॉलम में रहे तो बेहतर रहेगा क्योंकि सेट मारने के बाद आंसर का मिलान किया जाए तो बेहतर होगा
ठीक है आपके सुझाव पर विचार करते हैं.
Sir in question ke answer mark na kiya jate kyuki isse self reflect Nhi ho pata h answer dene ki koi Jrorat nHi h kyuki ye nHi revigion ke liye h
30 का 4