CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 61 : CTET की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 13 जनवरी तक चलने वाली है। जिसके लिए अभ्यर्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसकी परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जा रही है।फ़िलहाल तैयारी का आखरी पड़ाव चल रहा है। ऐसे समय में सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी बहुत ही तेजी से कर रहे हैं।
ऐसे में आपको इस लेख के जरिए बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के पिछले वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 विशेष प्रश्नों के संग्रह को आपके समक्ष लेकर आए है। इसलिए आप सभी परीक्षार्थी इन प्रश्नों का अभ्यास करके अच्छे अंक सुनिश्चित कर पाएंगे।

CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 61
प्रश्न : यदि किसी बच्चे की मानसिक आयु 12 और वास्तविक आयु 10 वर्ष है, तो उसकी बुद्धिलब्धि होगी
- 120
- 20
- 80
- 100
उत्तर : 1
प्रश्न : मौखिक परीक्षा का उद्देश्य क्या है?
- विद्यार्थियों की कठिनाइयों की पहचान करना
- भाषा के धारा प्रवाह एवं लचीले प्रयोग की जाँच करना
- विद्यार्थियों के भाषाई कौशल को प्रयुक्त करने की क्षमता की जाँच करना
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : कक्षा-III के विद्यार्थियों के लिए निम्न में से कौन-सा शिक्षण का सबसे अच्छा माध्यम होगा?
- व्याख्यान विधि
- सृजनात्मक क्रियाकलाप
- समूह वार्तालाप
- प्रयोगशाला विधि
उत्तर : 2
प्रश्न : वह अधिनियम जो अक्षम व्यक्तियों से सम्बन्धित है
- पी डब्ल्यू डी अधिनियम 1995
- पी डब्ल्यू डी अधिनियम 1992
- पी डब्ल्यू डी अधिनियम 1997
- पी डब्ल्यू डी अधिनियम 1990
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन पियर ट्यूटरिंग शिक्षण तकनीक का भाग नहीं है?
- व्याख्या करना
- पुनर्बलन
- मॉडलिंग
- व्याख्यान देना
उत्तर : 4
प्रश्न : अभिकथन (A) गरीब घर की लड़कियाँ ज्यादातर विद्यालय त्याग देती हैं।
कारण (R) लड़कियाँ घर पर अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करती हैं।
- (A) व (R) दोनों सत्य हैं
- केवल A सत्य है
- (A) व (R) दोनों असत्य हैं
- केवल R सत्य है
उत्तर : 1
प्रश्न : निःशक्त बालकों की शिक्षा के लिए प्रावधान किया जा सकता है
- समाकलन द्वारा
- मुख्य धारा में डालकर
- समावेशित शिक्षा द्वारा
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न : आकलन का वह प्रकार जोकि विद्यार्थियों के अधिगम की प्रतिपुष्टि लेने तथा विद्यार्थियों की उपलब्धि एवं निर्देशात्मक तरीकों को बेहतर बनाने एवं विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने से सम्बन्धित है, कहलाता है
- रचनात्मक आकलन
- सत्रांत आकलन
- बाह्य आकलन
- आन्तरिक आकलन
उत्तर : 1
प्रश्न : संवेगी- गत्यात्मक अवस्था में शिशु अपने वातावरण का अन्वेषण करते हैं
- तार्किक चिन्तन द्वारा
- संवेगो एवं गत्यात्मक क्रिया द्वारा
- टेलीग्राफिक स्पीच द्वारा
- नैतिक निर्णय द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न : अधिगम प्रभावित होता है
- सामाजिक अन्तः क्रिया से
- अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्ध से
- दूसरों से सम्प्रेषण से
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : किसने कहा है कि बच्चे संसार में ‘लैंग्वेज एक्वीजीशन डिवाइस के साथ जन्म लेते हैं?
- नोम चौमस्की
- वायगोट्स्की
- ब्रून
- जीन पियाजे
उत्तर : 1
प्रश्न : सी डब्ल्यू एस एन बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक हेतु कौन-सी बैठक व्यवस्था आदर्शवाद है?
- गोलाकार बैठक व्यवस्था
- U आकार की बैठक व्यवस्था
- (1) और (2) दोनों
- पंक्तिवार बैठक व्यवस्था
उत्तर : 3
प्रश्न : विकास की किस अवस्था को ‘गैंग एज’ कहा जाता है?
- बाल्यावस्था
- शैशवावस्था
- प्रौढ़ावस्था
- किशोरावस्था
उत्तर : 1
प्रश्न : यूनेस्को की इक्कीसवीं सदी के लिए शिक्षा सम्बन्धी रिपोर्ट का शीर्षक था
- टूवर्ड्स ए लर्निंग सोसायटी
- लर्निंग : द ट्रेजर विदिन
- टूवर्ड्स ए ह्यूमन एण्ड एनलाइटेंड सोसायटी
- लर्निंग टू बी
उत्तर : 2
प्रश्न : शिक्षा की प्रक्रिया का कौन-सा उपागम अधिगमकर्ता को केन्द्र में रखता है, न कि शिक्षक को
- सृजनात्मक उपागम
- क्रियात्मक उपागम
- व्यवहारवादी उपागम
- संरचनात्मक उपागम
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्षेपण परीक्षण नहीं है?
- रोशक इंकब्लोट टेस्ट
- 16 परसोनेलिटि फैक्टर
- ड्रॉ-अ-मैन टेस्ट
- थीमैटिक ऐपरसैप्शन टेस्ट
उत्तर : 2
प्रश्न : सम्प्रेषण कौशल में निहित है
I. बोलना
II. सक्रिय रूप से सुनना
III. शारीरिक भाषा
IV. लेखन
- I और II
- I, II, IV
- I, II, III
- I, II, III, IV
उत्तर : 4
प्रश्न : मानव वृद्धि एवं विकास प्रभावित होता है
- वंशानुक्रम से
- वातावरण से
- (1) और (2) दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न : स्मृति की प्रक्रिया का सही क्रम क्या है?
I. कूटांकन
II. भण्डारण
III. ध्यान देना
IV. प्रत्यास्मरण
- III, I, II, IV
- II, III, I, IV
- I, III, II, IV
- III, II, I, IV
उत्तर : 1
प्रश्न : ऐसे व्यक्ति जिनकी उच्च स्तरीय उपलब्धि आवश्यक होती है, वे जब बहुत कठिन कार्य का सामना करते हैं, तो बहुत जल्दी उस कार्य को क्यों छोड़ देते हैं?
- वे आसानी से थक जाते हैं।
- उनमें निरन्तर प्रयत्न करने की क्षमता कम होती है
- उनमें उच्च स्तर की चिन्ता होती है
- उनमें उच्च श्रेणी की कार्य कुशलता की आवश्यकता होती है
उत्तर : 4
प्रश्न : पाठ्यचर्या को पक्षों में बाँटकर निर्धारण किया जाना चाहिए।
- संज्ञानात्मक
- मनो-गत्यात्मक
- भावात्मक
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : सी डब्ल्यू एस एन के लिए मुख्य शिक्षण तकनीक है
- सहयोगात्मक अधिगम
- साथी समूह शिक्षण
- (1) और (2) दोनों
- व्याख्यान विधि
उत्तर : 3
प्रश्न : अभिप्रेरण का परिणाम है
- लक्ष्य केन्द्रित व्यवहार
- उत्तेजनापूर्ण व्यवहार
- समस्या समाधान अभिवृत्ति
- अनिर्देशित व्यवहार
उत्तर : 1
प्रश्न : समावेशित विद्यालयों में बाल केन्द्रित मूल्यांकन प्रणाली होनी चाहिए
- लचीली
- भागीदारी पूर्ण
- निरन्तर
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से किस अवस्था में शिशु आत्म-केन्द्रित होता है ?
- शैशवावस्था
- किशोरावस्था
- पूर्व बाल्यावस्था
- प्रौढ़ावस्था
उत्तर : 3
प्रश्न : मनोवैज्ञानिकों द्वारा यह सुझाया गया है कि प्रतिभाशीलता शिक्षक के दृष्टिकोण से निम्नलिखित में से किसके संसर्ग पर निर्भर करती है ?
- उच्च क्षमता, उच्च सृजनात्मकता एवं उच्च प्रतिबद्धता
- सामान्य क्षमता, उच्च सृजनात्मकता एवं उच्च प्रतिबद्धता
- उच्च क्षमता, उच्च सृजनात्मकता एवं सामान्य प्रतिबद्धता
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न : संवेगात्मक रूप से बुद्धिमान व्यक्ति की निम्नलिखित में से कौन-सी मुख्य विशेषताएँ हैं?
I. अपने संवेगों एवं भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना एवं प्रत्यक्षीकरण कर पाना।
II. अपने संवेगों को नियन्त्रित एवं नियमित रख पाना।
III. अपने संवेगों की तीव्रता को समझ पाना।
- केवल I
- I व II
- I व III
- I, II व III
उत्तर : 4
प्रश्न : शिक्षण के दौरान बच्चे के कक्षाकक्ष व्यवहार के अध्ययन कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?
- अवलोकन
- साक्षात्कार
- केस स्टडी
- प्रश्नावली
उत्तर : 1
प्रश्न : मास्लो का सिद्धान्त …… पर आधारित है।
- भावनाओं
- इच्छाओं
- आवश्यकताओं
- कार्यों
उत्तर : 3
प्रश्न : किस अहं रक्षा युक्ति के अन्तर्गत व्यक्ति अपने स्वयं के दूसरों पर थोपते हैं?
- प्रक्षेपण
- दमन
- युक्तिकरण
- अस्वीकरण
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
1
1
Ans..1
Ans:- 1
1
1
1
1
Option 1 parkshepan
1
1
1
प्रक्षेपण
4