CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 37 : CTET की परीक्षाएं 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलने वाली हैं जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, और इसकी परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जानी है, फ़िलहाल तैयारी का अंतिम समय चल रहा है। ऐसे में सभी परीक्षार्थी अपनी तैयारी को बहुत ही तेजी से कर रहे हैं ।
ऐसे में अभ्यार्थियों को नीचे दिए गए CTET Child Development And pedagogy Practice Set 37 को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे परीक्षार्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं। एवं स्वंय का मूल्यांकन कर सकते हैं।
CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 37
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- “वंशानुक्रम माता-पिता से सन्तान में गुणों का संचरण है”
- “विकास प्राणी और उसके पर्यावरण की अन्तक्रिया का परिणाम है”
- “वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का शोधन है”
- “माता-पिता की शारीरिक और मानसिक विशेषताओं का सन्तानों में संचरित होना वंशानुक्रम है”
उत्तर : 3
प्रश्न. साहचर्य के नियम हैं
- समानता का नियम
- समीपता का नियम
- वैषम्य का नियम
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. गेट्स के अनुसार, “अनुभव द्वारा व्यवहार में परिवर्तन…….. ही है।”
- अभिप्रेरण
- सीखना
- समायोजन
- चिन्तन
उत्तर : 2
प्रश्न. अपने आपको प्रेम करने की प्रवृत्ति को क्या कहते हैं?
- आत्मकेन्द्रित प्रवृति
- अहंकारी प्रवृत्ति
- नार्सिसिज्म की प्रवृत्ति
- हिप्नोटिज्म की प्रवृत्ति
उत्तर : 3
प्रश्न. मनुष्य की बुद्धि आगे की पीढ़ियों में संक्रमित होती है।” ……. का कार्य इस जन्मजात योग्यता के विकास के लिए उपयुक्त परिस्थितियों का निर्माण करना है।
- क्षेत्र
- मौसम
- वातावरण
- जलवायु
उत्तर : 3
प्रश्न. पूरे आवृत्ति वितरण के प्रतिनिधित्व करने वाले मान को…..कहा जाता है।
- प्रामाणिक विचलन का मान
- केन्द्रवर्ती प्रमाप का मान
- सहसम्बन्धीय प्रतिनिधि का मान
- समूहज प्रतिशत प्रतिनिधि का मान
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नांकित में कौन-सी विशेषता आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित बच्चों के लिए सही नहीं है?
- वे चुनौतीपूर्ण कार्य पसन्द करते हैं
- वे हमेशा सफल होते हैं।
- वे कार्य के समय आनन्द अनुभव करते हैं।
- वे कठिन कार्यों में उच्च स्तर की ऊर्जा प्रदर्शित करते हैं
उत्तर : 2
प्रश्न. “बालक एक ऐसी पुस्तक है जिसका शिक्षक को आद्योपान्त अध्ययन करना चाहिए।” उपरोक्त कथन किसके द्वारा दिया गया है?
- प्लेटो
- रूसो
- अरस्तू
- रॉस
उत्तर : 2
प्रश्न. बाल मनोविज्ञान के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य स्थान है
- बालक का
- अध्यापक का
- अभिभावक का
- प्रशासक का
उत्तर : 1
प्रश्न. सामान्य से विशेष की तर्क की प्रक्रिया निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति में है?
- आगमनात्मक
- निगमनात्मक
- (1) और (2) दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. बाल्यावस्था की प्रमुख मनोवैज्ञानिक विशेषता क्या है?
- पर निर्भरता
- धोर्मिकता
- सामूहिकता की भावना
- अनुकरणात्मक प्रवृत्ति का अभाव
उत्तर : 3
प्रश्न. किशोरावस्था में संवेगों की तीव्रता किस प्रकार प्रकट होती है?
- प्रतिकूल पारिवारिक सम्बन्ध
- व्यवसाय की समस्या
- नई परिस्थिति के साथ समायोजन
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. 140 से अधिक बुद्धिलब्धि (IQ) वाले बच्चों को किस श्रेणी में रखेंगे?
- मूर्ख
- मन्दबुद्धि
- प्रतिभाशाली
- सामान्य बुद्धि
उत्तर : 3
प्रश्न. “सृजनशीलता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक क्रिया है।”
उपरोक्त कथन किसके द्वारा दिया गया है?
- क्रो एण्ड क्रो
- जेम्स ड्रेवर
- रॉस
- स्किनर
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘प्रयास और भूल’ सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं
- थॉर्नडाइक
- मैक्डूगल
- कोहलर
- पावलॉव
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘सीखने के पठार’ के निराकरण के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
- सीखने वाले को प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिए
- सीखने की अच्छी विधि का प्रयोग करना चाहिए
- उसे दण्डित करना चाहिए
- इनके कारणों का अध्ययन करना चाहिए
उत्तर : 3
प्रश्न. जिस वक्र रेखा में प्रारम्भ में सीखने की गति तीव्र होती है और बाद में यह क्रमशः मन्द होती जाती है, उसे कहते हैं
- उन्नतोदर वक्र (Convex Curve)
- नतोदर वक्र (Concave Curve)
- मिश्रित वक्र रेखा (Combination type of Curve)
- वक्र रेखा नहीं होती है
उत्तर : 1
प्रश्न. वैयक्तिक भिन्नता का क्या अर्थ है ?
- दो व्यक्तियों में शारीरिक भिन्नता होना
- कोई दो व्यक्ति शारीरिक, मानसिक योग्यता और संवेगात्मक दशा में समान और एक जैसे नहीं होते हैं
- कोई दो व्यक्ति शारीरिक और मानसिक योग्यता में समान और एक जैसे होते हैं
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का प्रमुख उद्देश्य है
- बालक के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना
- कुसमायोजन का निराकरण करना
- (1) और (2) दोनों
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नांकित 7 छात्रों के अंक इस प्रकार हैं 40, 38, 36, 50, 51, 54, 23 उपरोक्त की माध्यिका होगी।
- 36
- 50
- 40
- 23
उत्तर : 3
प्रश्न. रुचि का सम्बन्ध है
- योग्यता
- (1) और (2) दोनों
- अवधान
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. सीखे हुए ज्ञान, कौशल या विषय का अन्य परिस्थितियों में उपयोग करने को कहते हैं
- प्रेरणा
- भग्नाशा
- सीखने का स्थानान्तरण
- चिन्ता
उत्तर : 3
प्रश्न. अनुबन्धन की प्रक्रिया में प्रथम सोपान निम्नांकित में से कौन-सा है?
- उत्तेजना
- आवृत्ति
- सामान्यीकरण
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न. “स्मृति सीखी हुई वस्तु का सीधा उपयोग है।”
उपरोक्त कथन किसका है?
- मैक्डूगल
- रॉस
- वुडवर्थ
- ड्रेवर
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी दशा/दशाएँ ध्यान को आकर्षित करने के आन्तरिक दशा नहीं हैं?
- उद्दीपन की स्थिति
- (1) या (2)
- आवश्यकता
- (4) (1) और (2) दोनों
उत्तर : 1
प्रश्न. संवेग की उत्पत्ति…………से होती है।
- आदतों
- मूल प्रवृत्तियों
- शारीरिक विकास
- सम्प्रत्ययों के निर्माण
उत्तर : 2
प्रश्न. अभिप्रेरण के लिए अकसर…..……शब्द का भी प्रयोग किया जाता है।
- संवेग
- भावना
- आवश्यकता
- प्रत्यक्षीकरण
उत्तर :
प्रश्न. विद्यार्थियों में प्रत्यय विकास या निर्माण के लिए शिक्षक
- की शिक्षण विधि सरल से जटिल की ओर होनी चाहिए।
- को विद्यार्थी को व्यापक अनुभव का अवसर प्रदान करना चाहिए
- को विद्यार्थी को निर्मित प्रत्ययों के अन्तरण का अवसर देना चाहिए
- को उपरोक्त सभी क्रियाएँ करनी चाहिए
उत्तर : 4
प्रश्न. “चिन्तन मानसिक क्रिया का ज्ञानात्मक पहलू है।” चिन्तन की यह परिभाष किसने दी?
- वॉरेन
- रॉस
- वेलेण्टाइन
- स्किनर
उत्तर : 2
प्रश्न. कल्पना के विकास के लिए
- ज्ञानेन्द्रियों को प्रशिक्षित करना चाहिए
- कहानी सुनाना चाहिए
- रचनात्मक प्रवृत्ति के विकास पर ध्यान देना चाहिए
- उपरोक्त सभी क्रियाएँ करनी चाहिए
उत्तर : ??