CTET बाल विकास प्रैक्टिस सेट 33 : परीक्षा में जाने से पहले इन 30 प्रश्नों का कर लें अध्ययन

CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 33 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाली है। इसलिए परीक्षार्थी महीनों से अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और इसकी परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जा रही है। ऐसे में UPTET की परीक्षा भी इसके बाद होने की संभावना है, फ़िलहाल तैयारी का अंतिम समय चल रहा है। सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी बहुत ही तेजी से कर रहे हैं।

ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 33 को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे परीक्षार्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं एवं स्वंय का मूल्यांकन कर सकते हैं।

ctet child development practice set 33
CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 33

CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 33

प्रश्न. जब कभी दो या अधिक व्यक्ति एकसाथ मिलते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, तो वे एक सामाजिक समूह का निर्माण करते हैं” यह कथन

  • आंशिक रूप से सत्य है
  • सत्य है
  • कदाचित सत्य है
  • असत्य है

उत्तर -4

प्रश्न. शिक्षण-प्रक्रिया में निम्नलिखित में किसका भली प्रकार ध्यान रखना चाहिए ?

  • विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता
  • अनुशासन और नियमित उपस्थिति
  • गृहकार्य की जाँच में लगन
  • विषय-वस्तु का कठिनाई स्तर

उत्तर -1

प्रश्न. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन अपने बच्चे/बच्चों को आन्तरिक प्रेरणा दे रहा है?

  • फादर रॉबर्ट अपनी कक्षा के उन बच्चों को चॉकलेट देते हैं जो अच्छा व्यवहार करते हैं
  • अगली कक्षा में कक्षोन्नति पाने पर नन्द कुमार अपने पुत्र को कहानी की पुस्तकें देते हैं।
  • अपने पुत्र के जन्मदिन पर गिरिजेश कुमार दावत देते हैं
  • विज्ञान विषयों में सर्वोच्च अंक पाने पर राकेश कुमार अपने पुत्र की प्रशंसा करते हैं।

उत्तर -4

प्रश्न. कौन-से गुण अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के नहीं हैं ?

  • नियमित जीवन, संवेगात्मक परिपक्वता
  • आत्मविश्वास, सहनशीलता
  • बहुत विनीत, स्वयं में सीभित
  • वास्तविकता की स्वीकृति, स्व-मूल्यांकन की योग्यता

उत्तर -3

प्रश्न .अधिगम क्षमता निम्नलिखित में से किससे प्रभावित नहीं होती हैं ?

  • आनुवंशिकता
  • प्रशिक्षण/शिक्षण
  • वातावरण
  • राष्ट्रीयता

उत्तर -4

प्रश्न. किस अधिगम मनोवैज्ञानिक ने बाल-अधिगम विकास में पुरस्कार को महत्त्व नहीं दिया है ?

  • थार्नडाइक
  • स्किनर
  • पावलॉव
  • गुथरी

उत्तर -4

प्रश्न. बालकों के सीखने में प्रेरणा को किस रूप में उपयोगी माना जाता है ?

  • बालक की वैयक्तिकता का आदर
  • पुरस्कार एवं दण्ड
  • प्रशंसा एवं भर्त्सना
  • उपरोक्त सभी

उत्तर -4

प्रश्न. कक्षा में विद्यार्थियों को अधिगम के लिए प्रेरित करने हेतु किस युक्ति का अनुप्रयोग आप नहीं करते हैं?

  • छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा स्थापित करना
  • उन्हें आत्म गौरव की अनुभूति कराना
  • उनकी अत्यधिक प्रशंसा करना
  • गतिविधि आधारित शिक्षण अधिगम विधियों का अनुप्रयोग करना

उत्तर -3

प्रश्न. बुद्धि एवं सृजनात्मकता में किस प्रकार का सहसम्बन्ध पाया गया है ?

  • शून्य
  • धनात्मक
  • ऋणात्मक
  • ये सभी

उत्तर -1

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक से शिशु के अधिगम को सहायता नहीं मिलती हैं।

  • अनुकरण
  • स्कूल का बस्ता
  • अभिप्रेरणा
  • पुरस्कार

उत्तर -3

प्रश्न. स्व- केन्द्रित अवस्था होती हैं बालक के

  • जन्म से 2 वर्ष तक
  • 3 से 6 वर्ष तक
  • 7 वर्ष से किशोरावस्था तक
  • किशोरावस्था में

उत्तर -2

प्रश्न. माँ-बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसन्द करना सम्बन्धित हैं ।

  • किशोरावस्था से
  • पूर्व किशोरावस्था से
  • उत्तर बाल्यावस्था से
  • शैशवावस्था से

उत्तर -2

प्रश्न. सीखने का प्राथमिक मूलभूत नियम सम्बन्धित है

  • अभ्यास कार्य से
  • परिणाम की अपेक्षा से
  • प्रशंसा से
  • तत्परता से

उत्तर -4

प्रश्न. मानसिक परिपक्वता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रयत्नरत रहना सम्बन्धित है।

  • किशोरावस्था से
  • प्रौढावस्था से
  • पूर्व बाल्यावस्था से
  • उत्तर बाल्यावस्था से

उत्तर -1

प्रश्न. सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक हैं ।

  • अनुकरण
  • प्रशंसा एवं निन्दा
  • प्रतियोगिता
  • ये सभी

उत्तर -4

प्रश्न. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय क्या है?

  • अनुशासनहीन छात्रों को कक्षा से बाहर निकाल देना
  • शिक्षण को रोचक एवं व्यवहारिक बनाना
  • छात्रों के अभिभावकों को सूचित करना
  • अनुशासनहीन छात्रों को विशिष्ट सुविधाएँ प्रदान करना

उत्तर -2

प्रश्न. शैशवावस्था में बच्चों के क्रिया-कलाप ………… होते हैं।

  • मूलप्रवृत्यात्मक
  • संज्ञानात्मक
  • संरक्षित
  • संवेगात्मक

उत्तर -1

प्रश्न. जिन विद्यालयों में समेकित शिक्षा दी जाती है। उसके शिक्षकों को किस क्षेत्र विशेष में प्रशिक्षित करना चाहिए ?

  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और शिक्षण
  • व्याख्यान विधि द्वारा शिक्षण
  • क्रियात्मकता के साथ शिक्षण
  • उपरोक्त में से कोई नहीं हैं।

उत्तर -1

प्रश्न . संवेग व्यक्ति की उत्तेजित दशा हैं, यह कथन निम्नांकित में से किसका है?

  • पियाजे
  • वैलेन्टाइन
  • वुडवर्थ
  • रॉस

उत्तर – 2

प्रश्न. शैक्षिक विकास में मूल्यांकन का अर्थ है ।

  • छात्रों की प्रगति का आकलन
  • कक्षा अभिलेखों का मूल्यांकन
  • कार्य निष्पादन का मूल्यांकन
  • ज्ञान क्षमता का मूल्यांकन

उत्तर – 4

प्रश्न .पूर्वाग्रही किशोर/किशोरी अपनी के प्रति कठोर होंगे।

  • समस्या
  • जीवनशैली
  • सम्प्रत्यय
  • वास्तविकता

उत्तर -1

प्रश्न . संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों …..……संवेदी पेशीय, पूर्व संक्रियात्मक, स्थूल संक्रियात्मक और औपचारिक संक्रियात्मक की पहचान की गई है।

  • हिलगार्ड द्वारा
  • स्टॉट द्वारा
  • हरलॉक द्वारा
  • पियाजे द्वारा

उत्तर -4

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस समूह के बच्चों को समायोजन की समस्या होती है ?

  • औसत बुद्धि के बच्चे
  • ग्रामीण बच्चे
  • अध्ययनशील बच्चे
  • कुशाग्र बुद्धि के बच्चे

उत्तर -4

प्रश्न. किसी शिक्षक को यदि यह लगता है कि उसका एक विद्यार्थी जो पहले विषय-वस्तु को भली प्रकार सीख रहा था। उसमें स्थिरता आ गई है। शिक्षक को इसे

  • सीखने की प्रक्रिया की स्वाभाविक स्थिति मानना चाहिए।
  • विषय को स्पष्टता से पढ़ाना चाहिए
  • विद्यार्थी को प्रेरित करना चाहिए
  • उपचारात्मक शिक्षण करना चाहिए

उत्तर -1

प्रश्न. अपनी कक्षा के एक विद्यार्थी की प्रवृत्ति को यदि शिक्षक बदलना चाहता है, तो उसे…….

  • विद्यार्थी के साथ कड़ाई से पेश आना होगा
  • कक्षा के अन्य विद्यार्थियों को उससे न जानने योग्य दूरी बनाए रखने के लिए कहना होगा
  • उसके समूह के सभी सदस्यों की प्रवृत्ति बदलनी होगी
  • विद्यार्थी को पढ़ने के प्रति प्रेरित करना होगा

उत्तर -3

प्रश्न. विकास का वही सम्बन्ध परिपक्वता से है जो उद्दीपन का ……………से

  • परिवर्तन
  • प्रतिक्रिया
  • प्रयास
  • परिणाम

उत्तर -2

प्रश्न. पियाजे मुख्यतः के क्षेत्र योग्यता के लिए जाने जाते हैं। .

  • भाषा विकास
  • नैतिक विकास
  • ज्ञानात्मक विकास
  • सामाजिक विकास

उत्तर -2

प्रश्न. बच्चों के सामाजिक विकास में का ……..….. विशेष महत्त्व है।

  • खेल
  • बाल साहित्य
  • दिनचर्या
  • संचार माध्यम

उत्तर -1

प्रश्न. भाटिया बैटरी का प्रयोग निम्न में से किसके परीक्षण हेतु किया जाता है ?

  • व्यक्तित्व
  • बुद्धि
  • सृजनात्मकता
  • अभिवृत्ति

उत्तर -2

प्रश्न. कोहलबर्ग का विकास सिद्धान्त निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

  • भाषा विकास
  • नैतिक विकास
  • संज्ञानात्मक विकास
  • सामाजिक विकास

उत्तर -??