CTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र प्रैक्टिस सेट 30 : CTET परीक्षा में जाने से पहले इन 30 प्रश्नों को अवश्य देखें

CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 30 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाली है। इसलिए परीक्षार्थी महीनों से अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और इसकी परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जानी है। UPTET की परीक्षा भी इसके बाद होने की संभावना है। फ़िलहाल तैयारी का अंतिम समय चल रहा है। सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी बहुत ही तेजी से कर रहे हैं।

ऐसे में हमारे टीम के द्वारा आपके समक्ष इस लेख के जरिए बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के पिछले वर्षों में कराए गये परीक्षाओं में से 30 विशेष प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप सभी परीक्षार्थी इन अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें और अच्छे अंक सुनिश्चित करें।

CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 30
CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 30

CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 30

प्रश्न. “सामूहिक अचेतन” का सम्प्रत्यय……..द्वारा दिया गया था।

  • पावलॉव
  • स्किनर
  • फ्रायड
  • युंग

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘इरौस’ शब्द सम्बन्धित है

  • जीवन मूल प्रवृत्ति से
  • भय मूल प्रवृत्ति से
  • मरण मूल प्रवृत्ति से
  • प्राकृतिक मूल प्रवृत्ति से

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘अहम्’ निर्देशित होता है

  • सुख के सिद्धान्त द्वारा
  • आदर्शवादी सिद्धान्त द्वारा
  • वास्तविकता सिद्धान्त द्वारा
  • सामान्य सिद्धान्त द्वारा

उत्तर : 3

प्रश्न. कॉलीसिस्टोकाइनिन एक हॉर्मोन है, जिसकी सुई इंजेक्शन यदि दे दी जाए, तो इससे प्राणी में-

  • भूख अधिक बढ़ जाती है
  • भूख और प्यास दोनों में ही वृद्धि हो जाती है।
  • भूख कम हो जाती है
  • भूख और प्यास दोनों में ही कमी आ जाती है

उत्तर : 3

प्रश्न. बुद्धि परीक्षण में एक सोलह वर्षीय बच्चा 75 अंक प्राप्त करता है, तो उसकी मानसिक आयु होगी।

  • 12 वर्ष
  • 8 वर्ष
  • 14 वर्ष
  • 15 वर्ष

उत्तर : 1

प्रश्न. केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र में होते हैं

  • सभी अंग
  • मस्तिष्क
  • मेरूदण्ड
  • मस्तिष्क तथा मेरूदण्ड

उत्तर : 4

प्रश्न. मनोग्रस्ति बाध्यता विकृति, एक

  • मनोविच्छेदी विकृति है
  • चिन्ता विकृति है
  • समायोजन विकृति है
  • काय प्रारूप विकृति है

उत्तर : 2

प्रश्न. सृजनशीलता की पहचान हेतु किसने ‘सृजनात्मक चिन्तन परीक्षण’ का निर्माण किया?

  • मेरीफील्ड
  • कोल एवं ब्रूस
  • टोरेन्स
  • केन्ट

उत्तर : 3

प्रश्न. थॉर्नडाइक का सिद्धान्त निम्न में से कौन-सी श्रेणी में आता है?

  • व्यवहारात्मक सिद्धान्त
  • मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
  • संज्ञानात्मक सिद्धान्त
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 1

प्रश्न. सीखने के वक्र किसके सूचक हैं

  • सीखने की प्रगति के सूचक हैं?
  • सीखने की मौलिकता के सूचक हैं
  • सीखने के गत्यात्मक स्वरूप के सूचक हैं।
  • सीखने की रचनात्मक के सूचक हैं

उत्तर : 1

प्रश्न. व्यक्तित्व का सामाजिक अधिगम सिद्धान्त किसने दिया था?

  • बण्डूरा और वाल्टर
  • डोलड और मिलर
  • कार्ल रोजर्स
  • युंग

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘मिरर ड्रांइग परीक्षण’ निम्न में किसके मापन हेतु प्रयुक्त होता है?

  • व्यक्तित्व
  • अधिगम
  • बुद्धि
  • नैतिकता

उत्तर : 2

प्रश्न. ……..केन्द्रीय प्रवृत्ति की एक माप है।

  • माध्यिक
  • प्रसार क्षेत्र
  • औसत विचलन
  • मानक विचलन

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में कौन शेष से भिन्न है?

  • टी ए टी
  • क्लाउड पिक्चर टेस्ट
  • 16-पी एफ
  • ड्रा ए मैन टेस्ट

उत्तर : 3

प्रश्न. विकासात्मक कार्य के प्रत्यय के प्रतिपादक थे

  • हॉलिंगवर्थ
  • जीन पियाजे
  • हाल
  • हैविघर्स्ट

उत्तर : 4

प्रश्न. सीखने में पलायन आधारित है

  • सकारात्मक पुनर्बलन पर
  • नकारात्मक पुनर्बलन पर
  • विलम्बित पुनर्बलन पर
  • पुनर्बलन की निष्क्रियता पर

उत्तर : 2

प्रश्न. अधिगम के प्राथमिक नियमों में से एक है।

  • अभिवृत्ति का नियम
  • प्रभाव का नियम
  • समानता का नियम
  • सहचारी अन्तरण का नियम

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में किसमें अन्वेषण की ऊर्ध्व उपागम का उपयोग किया जाता है?

  • केस अध्ययन
  • सर्वेक्षण
  • प्रयोगीकरण
  • अन्तर्दर्शन

उत्तर : 1

प्रश्न. जब व्यक्ति का एक परिस्थिति का अधिगम दूसरी परिस्थिति में उसके सीखने तथा निष्पादन को प्रभावित करता है, तो उसे कहते हैं

  • चिन्तन
  • स्मृति
  • बौद्धिक विकास
  • अधिगम अन्तरण

उत्तर : 4

प्रश्न. जी वालस के अनुसार, सृजनात्मक चिन्तन का प्रथम चरण होता है

  • उद्भवन
  • मूल्यांक
  • उद्भासन
  • उपक्रम

उत्तर : 4

प्रश्न. ने प्रयत्न व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

  • पावलॉव
  • थॉर्नडाइक
  • हेगार्टी
  • रॉस

उत्तर : 2

प्रश्न. “व्यक्तित्व व्यक्ति के अन्तर्गत उन मनोशारीरिक गुणों का गतिशील-संगठन है, जो पर्यावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करते हैं।” उक्त परिभाषा देने वाले हैं

  • एम एल मन
  • जी डब्ल्यू आल्पोर्ट
  • एस फ्रायड
  • जे ई डेशील

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में कौन ‘सीखने के गेस्टाल्ट सिद्धान्त’ से सम्बन्धित है?

  • पावलॉव
  • स्किनर
  • थॉर्नडाइक
  • कोहलर

उत्तर : 4

प्रश्न. भाषा का वह घटक जो ध्वनि की गति के अनुक्रम, संचालन एवं उसकी रचना से सम्बन्धित नियम की चर्चा करता है, उसे क्या कहते हैं?

  • इनमें से कोई नहीं
  • अर्थ विज्ञान
  • स्वर विज्ञान
  • व्याकरण

उत्तर : 3

प्रश्न. वुडवर्थ के अनुसार, स्मृति का आयाम नहीं है

  • धारण
  • पहचानना
  • पुनः स्मरण
  • तर्क करना

उत्तर : 4

प्रश्न. टी ए टी …….. द्वारा बनाया गया था।

  • आल्पोर्ट
  • रोर्शाक
  • मैस्लो
  • मर्रे

उत्तर : 4

प्रश्न. लक्ष्य निर्देशित व्यवहार में बाधा आना …….. कहलाता है।

  • संवेग
  • अभिप्रेरण
  • कुण्ठा
  • आक्रामकता

उत्तर : 3

प्रश्न. आँख के रंग को कौन-सा कारक प्रभावित करता है?

  • वातावरण
  • हॉर्मोन
  • आनुवंशिकता
  • समाज

उत्तर : 3

प्रश्न. आधार आयु निम्न में से किसके मापन से सम्बन्धित है?

  • रूचि
  • व्यक्तित्व
  • बुद्धि
  • अवधान

उत्तर : 4

प्रश्न. शिक्षक द्वारा कक्षा में डाँट पड़ने पर छात्र यदि घर आकर अपनी छोटी बहन पर गुस्सा इजहार करता है, तो यह किसका उदाहरण बनता है?

  • विस्थापन
  • रूपान्तर
  • उदात्तीकरण
  • प्रतिक्रिया निर्माण

उत्तर : ?

कमेन्ट करें