Search Birth Certificate crsorgi: आजकल भारत सरकार ने जन्म प्रमाणपत्र को हर एक नागरिक के लिए जरूरी कर दिया है, ऐसी स्थिति में इस प्रमाणपत्र को बनवाना आम नागरिकों के लिए बेहद ही जरुरी है, हमारे देश में कई सारे प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की जरुरत पड़ती है।
भारत सरकार द्वारा देश भर में पैदा हुए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र crsorgi पोर्टल के द्वारा बनवाए जाने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। किसी भी बच्चे के पैदा होने के 21 दिनों के भीतर crsorgi.gov.in birth पर पंजीकरण कर के बनवाया जा सकता है। आज हम इस लेख के जरिए इस पोर्टल पर जन्म प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया और इससे जुड़े सभी दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी देंगे.
Crsorgi gov in Birth Certificate – संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | Crsorgi gov in पोर्टल पर Birth Certificate बनवाने की प्रक्रिया |
विभाग | ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त, इंडिया |
पोर्टल | crsorgi.gov.in |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लाभार्थी | समस्त भारतवासी |
प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://crsorgi.gov.in |
Crsorgi.gov. in पोर्टल का उद्देश्य
अब पूरे भारत में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराने हेतु सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी सुविधा भारत सरकार द्वारा crsorgi.gov. in पर शुरू की जा चुकी है. पंजीकरण करने के उपरांत भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर संबंधित रजिस्ट्रार को दे देना होगा। सम्बंधित रजिस्ट्रार का पता प्रिंट आउट निकाले हुए फॉर्म के नीचे दिया गया होगा। आपको बता दें कि किसी भी बच्चे के पैदा होने के 21 दिनों के भीतर Crsorgi. gov. in पर पंजीकरण करके उसका crsorgi.gov.in birth certificate बनवाया जा सकता है।
यदि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में होता है तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की हो जाती है। आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र का होना बेहद ही आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए तीन तरह के पोर्टल का उपयोग किया जाता था। ग्रामीण क्षेत्र में जन्म प्रमाणपत्र बनाने हेतु ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाता था, उसी तरह नगर पंचायत में हुए जन्म प्रमाणपत्रों का पंजीकरण कराने के लिए ई-नगर पोर्टल और नगर निगम व सरकारी अस्पताल में CRS पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जाता था।
Birth Certificate के लिए जरूरी दस्तावेज
- माता-पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड
- बच्चे के जन्म का प्रमाण जो अस्पताल द्वारा दिया गया हो
- निवास प्रमाण पत्र
- 10th का सर्टिफिकेट अगर बच्चे ने दसवीं पास कर ली हो।
- शपथ पत्र अगर बच्चे के जन्म के 1 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र बना रहे हो तो।
शपथ प्रमाणपत्र का प्रारूप आप नीचे चित्र में देख सकते हैं –

crsorgi.gov.in birth certificate online कैसे करें?
वैसे तो अगर जन्म या मृत्यु किसी अस्पताल में होती है तो ये अस्पताल के इंचार्ज का यह कर्तव्य है कि वह ऐसे आयोजनों की सूचना संबंधित रजिस्ट्रार को दे। इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता 21 दिनों के भीतर केवल निवास स्थान पर घटित घटनाओं की सूचना दे सकती है। यदि घटना 21 दिनों की सीमा को पार कर गया है, तो संबंधित रजिस्ट्रार के कार्यालय से संपर्क करना होगा।

जन्म पंजीकरण नीचे दिए गए चरणों का पालन कर के किया जा सकता है।
- किसी घटना के पंजीकरण हेतु खुद को पंजीकृत करने के लिए उपयोगकर्ता को एक लॉगिन आईडी बनानी होगी।
- इस लॉगिन आईडी का प्रयोग सिर्फ एक व्यक्ति के लिए ही होगा। जो कि उसके जन्म एवं मृत्यु के समय उपयोग में आएगी।
- लॉगिन आईडी बनाने के लिए उपयोगकर्ता को crsorgi. gov. in पर विजिट करना होगा। उसमें एक कोने पर general Public Signup का विकल्प दिया रहेगा।

- उसपे क्लिक करने के पश्चात सभी मांगी गई जानकारी जैसे की यूजर नेम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आयोजन की तिथि, आयोजन का स्थान इत्यादि दर्ज कर के अपने आपको पंजीकृत या crsorgi.gov.in sign up करना होगा।

- पंजीकरण सफल होने के उपरांत आपके सामने एक ऐसा पेज खुल जाएगा जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

- उसके पश्चात आपके दिए हुए ईमेल आईडी पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
- आपके इमेल पर भेजे हुए संदेश में आपका यूजर नेम , पासवर्ड एवं एक लिंक दिया होगा जिसके मदद से आप अपना पासवर्ड रिसेट कर पाएंगे।
- पासवर्ड रिसेट करने के उपरांत आप अपनी यूजर आईडी से लॉगिन कर सकेंगे।
- लॉगिन करने के बाद दाहिने कोने पर डेथ एवं बर्थ का विकल्प दिया रहेगा, जिसका चयन कर के आप प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

- पंजीकरण फॉर्म भरने के उपरांत उसका प्रिंट आउट निकाल कर संबंधित रजिस्ट्रार को दे देना है।

- संबंधित रजिस्ट्रार का पता प्रिंट आउट निकले हुए फॉर्म के नीचे दिया होगा।
- फॉर्म के सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद उपयोगकर्ता के उस ईमेल आईडी पर एक कन्फर्मेशन ईमेल आएगा जो कि लॉगिन आईडी बनाते समय दिया गया था।
- उपयोगकर्ता अपने पंजीकरण की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जाके अपना एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर दर्ज कर के प्राप्त कर सकेंगे।
Birth Certificate हेल्पलाइन नंबर
जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े किसी भी समस्या के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर फोन या ई -मेल कर सकते हैं –
- फोन नंबर- 011-26107616
- ई-मेल- srocrs.rgi@.nic.in
Crsorgi Birth Certificate FAQs
जन्म प्रमाणपत्र का पंजीकरण 21 दिनों के भीतर करवाना अनिवार्य होता है, इससे ज्यादा दिन हो जाने पर विलम्ब शुल्क देना पड़ता है.
जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन के लिए उम्मीदवार https://crsorgi.gov.in पोर्टल पर विजिट करके अपना प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं.
जन्म प्रमाणपत्र आजकल बेहद ही जरुरी दस्तावेज है, इसका उपयोग आमतौर पर कई सारे नए प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए जन्म और पहचान सिद्ध करने के लिए किया जाता है.