CRPF Recruitment 2021: भारत में सेना की भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर आ चुकी है, सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने मेडिकल ऑफिसर तथा जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) की भर्ती हेतु साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, यह भर्ती पूरे भारत मे कराई जाएगी तथा भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अंत तक इस लेख का अध्ययन करें।
अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आते समय अपने साथ जरूरी सभी मूल दस्तावेजों के साथ इनकी प्रतियां भी साथ लायें तथा एक खाली सफेद पेपर, जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है, पद का नाम लिखें और अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी जरूर ले जाएं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भर्ती 2021 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भर्ती 2021
- भर्ती बोर्ड का नाम : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
- पद का नाम : मेडिकल ऑफिसर और GDMO
- पदों की संख्या : 60 पद
- भर्ती की प्रकिया : साक्षात्कार के माध्यम से
- आधिकारिक वेबसाइट : crpf.gov.in
महत्वपूर्ण तिथियां
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा इस भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन अलग-अलग जगहों पर 22 नवम्बर 2021 से शुरू होगा तथा 29 नवम्बर 2021 को समाप्त हो जाएगा, अभ्यर्थी इंटरव्यू के स्थान तथा तिथि से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढें।
CRPF Medical Officer Recruitment 2021 भर्ती विवरण
यह भर्ती कुल 60 पदों पर आयोजित कराई जाएगी जिसमें महिला तथा पुरुष दोनों उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, पदों के नाम तथा संख्या का विवरण निम्नलिखित है –
- स्पेसलिस्ट मेडिकल ऑफिसर – 29 पद
- जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) – 31 पद
CRPF Recruitment 2021 – योग्यता विवरण
इस भर्ती के लिए आयु-सीमा तथा योग्यता का विवरण निम्नलिखित है –
- स्पेसलिस्ट मेडिकल ऑफिसर : इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास पद से सम्बंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए तथा इसके साथ पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद 1 साल और 6 माह का अनुभव भी होना चाहिए।
- जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) : इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास MBBS या इंटर्नशिप की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु-सीमा : इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।